About
ONE कंबोडिया फेदरवेट ग्रां प्री के फाइनलिस्ट चान रोथाना का जन्म थाईलैंड के एक शरणार्थी शिविर में हुआ, जिसे कंबोडियाई गृह युद्ध के दौरान साइट 2 के नाम से जाना जाता था। उन्होंने बहुत छोटी उम्र से मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग शुरू की क्योंकि उनके पिता खमेर मार्शल आर्ट युताखुन खोम के मास्टर रहे हैं। इसमें स्ट्राइकिंग, रेसलिंग और कई अन्य तरीकों के मूव्स का इस्तेमाल होता है।
रोथाना ने 17 साल की उम्र में कुन खमेर की ट्रेनिंग शुरू की और तब से लेकर आज तक 90 मैचों का हिस्सा रह चुके हैं, जिनमें उन्हें एक बार भी स्टॉपेज से हार नहीं मिली है। वो टायक्वोंडो में ब्लैक बेल्ट होल्डर भी हैं और 2014 में उन्हें ONE Championship के बारे में पता चला और तभी ग्लोबल स्टेज पर आने का लक्ष्य तैयार कर लिया था।
अच्छे प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डेब्यू के बाद कंबोडियाई स्टार ने ONE Championship रोस्टर में जगह बनाने के सपने को पूरा किया। उसके बाद वो कई दिलचस्प मुकाबलों का हिस्सा बन चुके हैं और अपनी स्ट्राइकिंग स्किल्स से फैंस का खूब मनोरंजन किया है।