युया वाकामत्सु को चैलेंज करने के लिए अपनी स्किल्स में सुधार कर रहे हैं चान रोथना

Chan Rothana

चान रोथना चाहे अभी कंबोडिया में जिम में जाकर वर्कआउट ना कर पा रहे हों, इसके बावजूद वो अपनी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्किल्स में सुधार लाने के नए-नए तरीके सामने ला रहे हैं।

34 वर्षीय फ्लाइवेट एथलीट को COVID-19 महामारी के चलते अपने मार्शल आर्ट्स क्लब Selapak को बंद रखना पड़ रहा है। इस कारण वो अपने दोस्त लोरेंजो लांजाफेम के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं जिससे उनकी शेप अच्छी बनी रहे और फिटनेस लेवल भी दुरुस्त रह सके।

रोथना शेप में रहने के लिए प्रतिबद्ध नजर आ रहे हैं और अपनी स्किल्स में सुधार कर रहे हैं क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि इस साल ONE Championship में वापसी पर उन्हें बड़ा चैलेंज मिल सकता है।

उनकी नजरें जापानी नॉकआउट आर्टिस्ट युया वाकामत्सु पर टिकी हुई हैं, जिन्होंने साल 2019 में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर इस डिविजन को एक नई पहचान दिलाई है।

वाकामत्सु ने मार्च 2019 में ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड ग्रां प्री में डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन को अपना बेस्ट प्रदर्शन करने के लिए मजबूर किया था। उसके बाद अगस्त में उन्होंने इस डिविजन के पूर्व चैंपियन जेहे “ग्रैविटी” युस्ताकियो को नॉकआउट किया। 25 वर्षीय स्टार ने उसके 2 महीने बाद डे ह्वान किम पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की थी।

रोथना की जीत का सिलसिला 3 मुकाबलों तक जा पहुँचा है और वो वाकामत्सु का बहुत सम्मान करते हैं। अपनी स्किल्स को टेस्ट करने के लिए वो इस मैच का हिस्सा बनना चाहते हैं। इस सब के अलावा भी उन्होंने इंटरव्यू में कई अन्य चीजों पर बात की है।

ONE Championship: COVID-19 महामारी पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले चुकी है, आपके जिम और ट्रेनिंग रूटीन पर इसका क्या प्रभाव पड़ा है?

चान रोथना: मैं कंबोडिया में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने में अपना योगदान दे रहा हूँ। मार्च की शुरुआत से ही मेरा क्लब, Selapak बंद है। इसके बावजूद मैं अपनी फिटनेस पर ध्यान दे पा रहा हूँ।

मेरे साथ कई टीमों के कोच होते हैं लेकिन फिलहाल लोरेंजो लांजाफेम ही मेरे साथ हैं, जो एक फिटनेस कोच हैं और वो मुझे फिट रहने में मदद कर रहे हैं। उनका घर मेरे घर के पास ही है, इसलिए इन कठिन परिस्थितियों में वो मेरी काफी मदद कर रहे हैं।

मैं अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दे रहा हूँ और थोड़ा बहुत स्ट्राइकिंग पर भी। जब तक मैं फिट रहूंगा तो अच्छी स्थिति में रह पाऊंगा और अपनी मार्शल आर्ट्स की तकनीक पर भी ध्यान दे पाऊंगा। फिर चाहे बात स्ट्राइकिंग की हो रही हो या फिर ग्राउंड गेम की।



ONE: आप किन क्षेत्रों में सुधार की कोशिश कर रहे हैं?

रोथना: मौजूदा परिस्थितियाँ ट्रेनिंग को कठिन बना रही हैं लेकिन मैं अपने ग्राउंड गेम पर ज्यादा फोकस करने की कोशिश कर रहा हूँ। मैं अपनी संतुष्टि के लिए अपने ग्राउंड को बेहतर बनाना चाहता हूँ।

मैं जानता हूँ कि मेरा ग्राउंड गेम अच्छा नहीं है लेकिन मैंने टेकडाउन से बचने का तरीका सीख लिया है और रीयर-नेकेड चोक, आर्मबार और अमेरिकाना जैसी तकनीक भी सीखी हैं। मैं अपने ग्राउंड गेम में लगातार सुधार करते रहना चाहता हूँ और इन्हीं तकनीकों के सहारे जीत भी दर्ज करना चाहता हूँ।

ONE: ग्लोबल स्टेज पर वापसी के लिए कितने उत्सुक हैं?

रोथना: ये आपने अच्छा सवाल पूछा। मैं अपने फैंस के लिए और कंबोडिया का प्रतिनिधित्व करने के लिए वापसी को लेकर उत्सुक हूँ। फैंस नियमित रूप से फेसबुक पेज पर मुझसे बात करते हुए पूछते हैं कि, “आप रिंग में कब वापसी करेंगे?” मैं केवल “जल्द” कहकर उनके सवालों को टाल देता हूँ या फिर उन्हें थोड़ा इंतज़ार करने के लिए कहता हूँ। मैं फाइट और ट्रेनिंग को लेकर खुद पर गर्व महसूस करता हूँ।

ONE: अपने अगले मैच में किसका सामना करना चाहते हैं?

रोथना: युया वाकामत्सु। उनके साथ मैच मुझे काफी फायदा पहुँचा सकता है और इससे मेरे कॉम्पिटिशन का लेवल भी सुधर जाएगा। एक टॉप लेवल एथलीट के खिलाफ मैच बड़ा चैलेंज साथ लेकर आता है लेकिन साथ ही मैं ऐसे चैलेंज से अच्छा भी फील कर पाता हूँ।

Cambodia's Chan Rothana blasts Gustavo Balart with a knee

ONE: आपके नजरिए से, युया वाकामत्सु आपके लिए सबसे सही प्रतिद्वंदी साबित क्यों होंगे?

रोथना: युया की ना केवल स्ट्राइकिंग बल्कि ग्राउंड गेम भी अच्छा है। ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड ग्रां प्री में उन्होंने डिमिट्रियस जॉनसन के सामने कड़ी चुनौती पेश की थी और वो जेहे युस्ताकियो को भी हरा चुके हैं।

मैंने उनके काफी सारे मैचों की वीडियो देखी हैं। वो मुझसे उम्र में छोटे हैं और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में मुझसे ज्यादा अनुभव भी है। उन्हें 16 बाउट्स का अनुभव है और 10 मैचों में अपने प्रतिद्वंदियों को नॉकआउट कर चुके हैं, यही चीज उन्हें खास बनाती है।

मैं उनसे उम्र में बड़ा हूँ लेकिन मुझे कम मैचों का अनुभव है। अभी तक मुझे केवल 10 मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैचों का अनुभव है। खुद से युवा प्रतिद्वंदी, जो ज्यादा मैचों में जीत दर्ज कर चुका हो, ऐसे एथलीट का सामना करने में एक अलग ही मजा आने वाला है।

Chan Rothana poses with the Cambodian flag after his defeat of Gustavo Balart at ONE DREAMS OF GOLD

ONE: आखिर में आपको किन चीजों पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता होगी?

रोटाना: हर एक सेकंड मुझे युया से सावधान रहना होगा। उनकी स्ट्राइक्स और पंच मुझे किसी भी सेकंड नॉकआउट कर सकते हैं, जैसा उन्होंने युस्ताकियो के खिलाफ किया था। मुझे ना केवल स्ट्राइकिंग बल्कि अपनी दूसरी स्किल्स का भी इस्तेमाल करना होगा और एक अच्छा गेम प्लान तैयार करना होगा।

ये भी पढ़ें: कुन खमेर मार्शल आर्ट: कंबोडिया का शौक और गौरव

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)