शेनन विराचाई की 10 सबसे बेहतरीन कॉस्ट्यूम

Shannon Wiratchai IMG_6830 768x512

शेनन “वनशिन” विराचाई ONE Championship में सर्कल के अंदर और बाहर सबसे ज्यादा मनोरंजन करने वाले एथलीट्स में से एक हैं।

बचपन में अपने जुनून से प्रेरित होकर प्रोफेशनल रेसलिंग में आने वाले इस करिश्माई थाई सुपरस्टार ने मार्शल आर्ट्स के साथ कई तरीके के दिलचस्प कॉस्ट्यूम को भी अपने स्टाइल में शामिल किया है। इससे दुनिया भर में उनके फैंस की संख्या तेजी से बढ़ गई है।

31 साल के बैंकॉक में रहने वाले एथलीट को अपने खाली समय में इस तरह की ड्रेस पहनना पसंद है। इससे वो अपनी खुशी और मौज-मस्ती करने वाली पर्सनैलिटी को हमेशा लोगों के बीच दर्शाते हैं।

ये रहे उनके अब तक के 10 सबसे अच्छे कॉस्ट्यूम।

अलादीन

Shannon Wiratchai 08_01 DW_2085.jpg

विराचाई भले ही अरब की गलियों में कभी न गए हों लेकिन जीनी ने उनकी इच्छा उस समय पूरी कर दी, जब मार्च 2017 में ONE: WARRIOR KINGDOM में उन्होंने रिचर्ड कोर्मिनल को पहले ही राउंड में नॉकआउट कर दिया था।

वन-पंच मैन

अपनी असीमित पावर और सटीक स्ट्राइकिंग से विराचाई के रिकॉर्ड का पता चलता है कि वो असल जिंदगी में भी वन-पंच मैन बन सकते हैं।

आयरन मैन

Shannon Wiratchai DC 4547.jpg

एक तरफ काबिल वैज्ञानिक और दूसरी ओर शानदार मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट लेकिन आयरन मैन से अलग “वनशिन” बैटल में सिर्फ अपने दिमाग और 4 औंस ग्लव्स का इस्तेमाल करते हैं।

वेगेटा

वेगेटा ड्रैगन बॉल के सबसे जाने-पहचाने किरदारों में से एक हैं। विराचाई की तरह अपनी कला के प्रति दृढ़ संकल्प ने उन्हें भी विरोधियों को डराने वाला वॉरियर बना डाला है।

ऐश केचुम

Shannon Wiratchai IMG_7598.jpg

The Tiger Muay Thai के प्रतिनिधि ने पोकेमॉन के ऐश केचुम की पोशाक ONE: UNBREAKABLE WARRIORS में पीटर डेविस के खिलाफ मैच से पहले पहना था। उस समय उनका काम था लाइटवेट डिविजन के हर दावेदार को पछाड़ना।

एनाकिन स्काईवॉकर

विराचाई ने एक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में स्टार वॉर्स के “द हीरो विद नो फीयर्स” की पोशाक पहनी थी लेकिन उनके रेज्यूमे से पता चलता है कि सर्कल में ये उनका उपनाम भी है।

रेयु

Thai mixed martial artist Rika Ishige acts as Chun Li and Shannon Wiratchai acts as Ryu

एक वॉकआउट में वो अपनी साथी थाई स्टार एथलीट रिका “टाइनी डॉल” इशिगे के साथ आए। उस दौरान उन्होंने स्ट्रीट फाइटर के रेयु की पोशाक पहनी थी। रेयु का किरदार मार्शल आर्ट्स के मास्टर पर आधारित है। ऐसे में इन दोनों में काफी कुछ समानताएं हैं।

ब्रूस ली

यहां रोस्टर में ऐसे एथलीट्स कम ही होंगे, जो ब्रूस ली के फैन न हों। ऐसे में “वनशिन” ने बहुचर्चित गेम ऑफ डेथ से प्रेरणा लेकर अपने लिए ब्राजीलियन जिउ-जित्सु का कॉस्ट्यूम बनवाया।

द फ्लैश

विराचाई के कोच ने उन्हें सलाह दी थी कि वो बाउट के दौरान आकर्षक नजर आएं। इस वजह से बैंकॉक के एथलीट ने उनकी इस बात से प्रेरणा लेकर द फ्लैश का ड्रेस पहना था।

मिस्टर इंक्रेडबिल

Shannon Wiratchai DC 9762.jpg

मिस्टर इंक्रेडबिल की तरह उनके एब्स भले ही असली की तरह नहीं थे लेकिन थाई एथलीट की ताकत, खासकर तेज तर्रार दांव-पेच कॉम्बैट में विरोधी के लिए टेढ़ी खीर साबित होते हैं।

ये भी पढ़ें: ONE Championship के सबसे अच्छे पल, जब एथलीट्स फेमस किरदारों की पोशाक पहने नजर आए

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)