रोडटंग जित्मुआंगनोन से मुकाबला करना चाहते हैं गुयेन ट्रान ड्युए नट

Vietnamese Muay Thai striker Nguyen Tran Du Nhat

COVID-19 महामारी के दौरान लगभग हर देश ने कुछ समय के लिए मार्शल आर्ट्स जिम को बंद कर दिया है, लेकिन इसने “नंबर 1” गुयेन ट्रान ड्युए नट को भविष्य के लिए शानदार शेप में रहने से नहीं रोका है।

वियतनाम के मॉय थाई स्टार अपनी डाइट का पूरा ध्यान रख रहे हैं और घर पर वर्कआउट के नए-नए तरीके ढूंढ़ रहे हैं इसलिए जब वो ONE Championship में वापसी करेंगे तो शारीरिक रूप से शीर्ष पर रहेंगे।

भले ही उन्हें ग्लोबल स्टेज पर वापसी करने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा लेकिन ये 31 वर्ष अभी से अपने प्रतिद्वंदी के बारे में सोच रहे हैं और कैसे वो ड्रीम मैच में जीत हासिल कर सकते हैं।

अज्वान शे विल और युता वतनबे को शानदार तरीके से नॉकआउट करने वाले ड्युए नट को विश्वास है कि वो The Home Of Martial Arts में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखेंगे।

एक इंटरव्यू में इस उभरते हुए स्टार ने बताया कि कैसे वो ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन को हरा सकते हैं।

Nguyen Tran Duy Nhat cracks Azwan Che Wil with a head kick

ONE Championship: COVID-19 के चलते पूरी दुनिया में कई सारी जिम बंद हैं, ऐसे में आप किस प्रकार से शेप में रहने का प्रयास कर रहे हैं?

गुयेन ट्रान ड्युए नट: मैं सुबह और दोपहर में कुछ घंटे ट्रेनिंग करता हूँ। मेरी वर्तमान ट्रेनिंग, कैंप की ट्रेनिंग जितनी प्रभावी नहीं है। मैं अभी गति और पंचिंग पावर पर ध्यान दे रहा हूँ।

मैं वजन भी उठा रहा हूँ, पुश-अप्स और पुल-अप्स लगा रहा हूँ और सीढ़ी, चेयर और टेबल्स को अपने वर्कआउट में उपयोग कर रहा हूँ। मेरी बेटी भी मुझे ट्रेनिंग करते देखकर मेरे साथ आ जाती है। वो काफी फनी है और इस वजह से मैं बिल्कुल बोर नहीं होता!

ONE: क्या आपको अपनी डाइट का पालन करने में तकलीफ हो रही है?

गुयेन: मैं खुशनसीब हूँ कि मेरी पत्नी मेरे खाने का ध्यान रख रही हैं क्योंकि वो सबसे अच्छी न्यूट्रिशनिस्ट है। वो मेरे खाने की कैलोरी का ध्यान रखती हैं और उसे अच्छे तरीके से पकाती हैं। मैं वादा कर सकता हूँ कि क्वारंटाइन खत्म होने तक मेरा पेट बाहर नहीं होगा। ये काफी जरूरी है क्योंकि मैं अपनी अगली फाइट का इंतजार नहीं कर सकता। 

Vietnamese Muay Thai striker knocks out Yuta Watanabe

ONE: आप अब किसका सामना करना चाहते हैं?

गुयेन: मुझे ONE Championship में नॉकआउट से दो जीत मिल चुकी है। मुझे पता है कि मैं टाइटल मैच के करीब हूँ। इस वजह से अगर मुझे प्रतिद्वंदी के रूप में एक नाम चुनना हो तो वो ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन होंगे। इसके बावजूद मैं मानता हूँ कि डिविजन का हर एक फाइटर रोडटंग को चुनना पसंद करेगा।

मैं हर एक फाइटर का सम्मान करता हूँ और खुद एक फाइटर होना काफी मुश्किल है। इसका अर्थ है कि वे पहले ही जबरदस्त ट्रेनिंग कर चुके हैं और उन्हें हर एक ट्रेनिंग सेशन में दर्द महसूस हुआ है और उन्हें मार्शल आर्ट्स से काफी ज्यादा प्यार है। मैं आसानी से अपने प्रतिद्वंदी को दोस्त बना लेता हूँ लेकिन जब मैं रिंग में होता हूँ तो एक ही चीज़ मेरे दिमाग में रहती है और वो है अपने प्रतिद्वंदी को हराना, जीत हासिल करना और चैंपियन बनने का सपना पूरा करना।

ONE: क्यों रोडटंग आपके लिए परफेक्ट प्रतिद्वंदी हैं और आप मैच के लिए किस प्रकार से तैयारी करेंगे?

गुयेन: मेरे अनुसार रोडटंग के साथ मेरी फाइट रोचक रहेगी। रोडटंग की “आयरन बॉडी”, “पावरफुल लेफ्ट हैंड”, और “डायमंड चिन” के रूप में विवरण किया जा सकता है।

रोडटंग जवान और ताकतवर हैं। उनके पास वर्ल्ड चैंपियन रहने का अनुभव है और उनके पास एक क्रू (शिक्षक) की तकनीक है। इस प्रकार के फाइटर को चैलेंज करना शानदार साबित होगा। मुझे अपनी स्पीड बढ़ानी होगी और उन्हें हराने के लिए चतुराई से फाइट करनी होगी।

ONE: अगर आपको किसी और का सामना करना पड़े तो आपके कैसा महसूस होगा?

गुयेन: वर्ल्ड चैंपियन बनना मेरा सपना है इसलिए मैं टाइटल शॉट न मिलने तक हर किसी से फाइट करने के लिए तैयार हूँ।

ये भी पढ़ें: स्टैम्प फेयरटेक्स के छोटे भाई के लिए गुरु बन चुके हैं रोडटंग

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35