स्टैम्प फेयरटेक्स के छोटे भाई के लिए गुरु बन चुके हैं रोडटंग

ONE Flyweight Muay Thai World Champion Rodtang Jitmuangnon is ready for action

ONE फ़्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन एक तरफ नई पीढ़ी के स्ट्राइकर्स को प्रोत्साहित कर रहे हैं और साथ ही वो घर पर अपने सबसे बड़े समर्थकों में से एक पर खासा प्रभाव डाल रहे हैं।

खास बात ये है कि उनके सबसे बड़े फैन उनकी गर्लफ्रेंड के भाई हैं और वो खुद भी एक सफल मॉय थाई करियर बनाने का सपना देख रहे हैं।

Rodtang Jitmuangnon with Stamp Fairtex's little brother

थाई सुपरस्टार, ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स को पिछले 1 साल से डेट कर रहे हैं और हर एक दिन गुजरने के साथ वो और भी करीब आते जा रहे हैं।

इस रिलेशनशिप में रहते उन्हें काफी समस्याओं का भी सामना करना पड़ा है, जैसे Jitmuangnon Gym और Fairtex Training Center के करीब 150 किलोमीटर दूर हैं, इसके बावजूद ये दोनों एकसाथ बने हुए हैं।

उनका रिलेशनशिप साल 2019 के शुरुआती दौर में शुरू हुआ था। रोडटंग तभी से स्टैम्प के परिवार के करीब रहते आए हैं और खासतौर पर स्टैम्प के 13 वर्षीय भाई शोगुन उनसे सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

22 वर्षीय स्टार ने कहा, “मैं जब भी स्टैम्प के घर जाता हूँ तो उनके छोटे भाई मेरी ओर भागे चले आते हैं। मुझे लगता है कि वो मुझे बड़े भाई की तरह देखते हैं।”



स्टैम्प का परिवार काफी करीब है। यहाँ तक कि उनके पिता ने ही स्टैम्प को मॉय थाई करियर बनाने की सलाह दी थी।

उनके पिता ने अपने परिवार की इस परंपरा को जीवित रखा है और वो शोगुन को भी इसकी शिक्षा दे रहे हैं। शोगुन जब 7 साल के थे, तभी से मॉय थाई का अभ्यास कर रहे हैं।

युवा शोगुन की क्षमता का अनुभव कर रोडटंग अभी से उन्हें सीखने में मदद कर रहे हैं और उन्हें अपनी स्किल्स में सुधार करने के लिए लगातार प्रेरित करते रहना चाहते हैं।

थाई सुपरस्टार ने कहा, “मैंने उन्हें बॉक्सिंग के कुछ गुर सिखाए हैं। अभी उनके सामने उनकी पूरी जिंदगी पड़ी है और वो अपने करियर को लेकर बेहद प्रतिबद्ध हैं। उनकी स्किल्स और तकनीक भी अच्छी हैं। मैं उन्हें स्टैम्प के पिता द्वारा फेसबुक लाइव स्ट्रीम पर ट्रेनिंग करते हुए देखता हूँ और मैं उन्हें ठीक अपनी तरह बनाना चाहता हूँ।”

उनकी ये ख्वाहिश पूरी होती भी नजर आ रही है।

पिछले साल “द आयरन मैन” ने स्टैम्प के होमटाउन रायोंग में एक शो को प्रोमोट किया था, जिससे वो शोगुन को मैच का हिस्सा बनते देख सकें।

जब युवा स्टार ने मैच के लिए रिंग में कदम रखा तो रोडटंग को ऐसा लग रहा था मानो वो युवा अवस्था में खुद को बाउट करते देख रहे हैं।

Jitmuangnon Gym के प्रतिनिधि ने हल्की मुस्कान के साथ कहा, “शोगुन को उस मैच में जीत मिली थी। उन्होंने मेरी तरह ही फाइट की, पंचों का प्रयोग किया और साथ ही लेग किक्स से भी अपने प्रतिद्वंदी को क्षति पहुंचाने की कोशिश की।”

मॉय थाई ने इन दोनों को काफी करीब ला दिया है और अब उनका रिलेशन गुरु-शिष्य के संबंध से भी ज्यादा खास बन चुका है।

Rodtang “The Iron Man” Jitmuangnon, Shogun and Stamp Fairtex

रोडटंग और स्टैम्प अपने-अपने जिम में कड़ी ट्रेनिंग करते हैं इसलिए इस मॉय थाई कपल को एक-दूसरे और परिवार के साथ बिताने के लिए ज्यादा समय नहीं मिल पाता है।

ये परिस्थितियां खासतौर पर ONE एटमवेट क्वीन के लिए काफी मुश्किलों भरी रहती हैं, क्योंकि वो अपने भाई के बेहद करीब हैं।

इस बात से वाकिफ “द आयरन मैन” इस समस्या को सुलझाने की कोशिश करने के लिए शोगुन को अपने साथ उनकी पसंदीदा जगहों पर ले जाते हैं। जैसे मॉल, मूवी थिएटर या फिर वो एकसाथ बाहर खाना खाने जाते हैं।

उन्होंने कहा, “हम जहाँ भी जाते हैं, सब साथ जाते हैं।”

रोडटंग यहाँ तक कि शोगुन को उनके स्कूल ब्रेक के दौरान Jitmuangnon जिम में भी ले जाते हैं जिससे उन्हें मॉय थाई ट्रेनिंग के लिए टॉप-क्लास सुविधाएं मिल सकें। लेकिन ऐसा करने से पहले वो हमेशा बेहद गंभीर स्वभाव के साथ एक-दूसरे से बात करते हैं।

ONE फ़्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने कहा, “मैंने उन्हें बताया कि हमेशा अपने बड़ों का सम्मान करना चाहिए और समझना चाहिए कि बड़े जिम में जाने के मायने क्या होते हैं। मैंने उन्हें बताया कि अपने काम के प्रति कैसा स्वभाव अपनाना है और जिद्दी नहीं होना है।”

ONe Flyweight Muay Thai World Champion Rodtang Jitmuangnon

फिलहाल COVID-19 महामारी के चलते थाईलैंड में लॉकडाउन लगा हुआ है, इसलिए रोडटंग ने रायोंग प्रांत में रहकर स्टैम्प और उनके परिवार के साथ समय बिताने का फैसला लिया है।

मॉल, मूवी थिएटर और खानपान के अधिकतर स्थान बंद हैं, इसके बावजूद “द आयरन मैन” ने टाइम पास करने का दूसरा तरीका निकाल लिया है।

उन्होंने कहा, “फिलहाल हम घर पर ही रह रहे हैं और घर पर ही रहकर ट्रेनिंग कर रहे हैं। हम अपने-अपने फोन पर गेम खेल रहे हैं, मॉय थाई वीडियो देख रहे हैं और साथ में कुकिंग भी कर रहे हैं।”

इन कठिन परिस्थितियों के बावजूद रोडटंग सकारात्मक रवैया अपनाए हुए हैं और अपने रिलेशनशिप्स पर फ़ोकस रखने की कोशिश कर रहे हैं, खासतौर पर शोगुन के साथ संबंधों को वो काफी ज्यादा तवज्जो देते हैं।

थाई सुपरस्टार आगे भी युवा स्टार को ऐसे ही सीखने में मदद करते रहेंगे और उन्हें मार्शल आर्ट्स में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। उनका मानना है कि शोगुन उनके सबसे बड़े समर्थक हैं और मॉय थाई में उनका भविष्य सुरक्षित रहने वाला है।

रोडटंग ने कहा, “जब से मैं उन्हें जानता हूँ, उन्होंने खुद में काफी सुधार किया है। उनका स्टांस, बॉक्सिंग और क्लिंच करने का तरीका काफी अच्छा है। जैसे ही उनका बॉडीवेट 45 किलोग्राम हो जाएगा, मैं उन्हें बैंकॉक के हर बड़े स्टेडियम में मैच दिलाने का प्रयास करूंगा जिससे वो चैंपियन बन सकें।”

ये भी पढ़ें: बिगडैश के खिलाफ प्रतिद्वंदिता को अंतिम रूप देना चाहते हैं आंग ला न संग

मॉय थाई में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.