विटाली बिगडैश के खिलाफ प्रतिद्वंदिता को अंतिम रूप देना चाहते हैं आंग ला न संग

ONE World Champion Aung La N Sang

2-डिविजन के ONE वर्ल्ड चैंपियन आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग ONE Championship के इतिहास के सबसे प्रभावी मिडलवेट चैंपियन रहे हैं।

हालांकि, टॉप पर अपनी पोजिशन को बनाए रखने के लिए अभी एक और ऐसा नाम है जिसके खिलाफ वो जीत दर्ज करना चाहते हैं।

म्यांमार के सुपरस्टार अपने अगले मैच में पुराने प्रतिद्वंदी और पूर्व ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियन विटाली बिगडैश का सामना करने वाले हैं जो इन दोनों के बीच का तीसरा मुकाबला होगा।

अभी तक इनके बीच 2 मुकाबले हो चुके हैं और दोनों ने ही एक-एक बार सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज की है।

अब इनके बीच रबर मैच की पुष्टि हो चुकी है जिससे ये पता चल सकेगा कि इनमें से बेहतर एथलीट कौन है। “द बर्मीज़ पाइथन” इस बार स्टॉपेज से जीत हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और खुद को बेहतर साबित करना चाहते हैं।

34 वर्षीय स्टार ने कहा, “मेरे पास साबित करने के लिए बहुत कुछ है। मुझे ये साबित करना है कि मैं ही असल चैंपियन बनने का हकदार हूँ।”



14 जनवरी 2017 को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में हुए ONE: QUEST FOR POWER में ये दोनों पहली बार आमने-सामने आए थे।

इससे पहले आंग ला न संग ONE में अपने शुरुआती 4 मैचों में जीत दर्ज कर एक खास स्ट्रीक पर चल रहे थे और फिर उन्हें केवल 10 दिन के नोटिस पर मिडलवेट चैंपियन बिगडैश को चैलेंज करने का मौका मिला।

आंग ला ने 25 मिनट तक चले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन रूसी एथलीट अपनी ग्रैपलिंग और उच्च स्तर के कंट्रोल से जजों को प्रभावित करने में सफल हुए और आखिर में उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया गया।

5 महीने बाद ONE: LIGHT OF A NATION में एक बार फिर इनकी भिड़ंत हुई और इस बार मैच आंग ला के होमटाउन में हो रहा था। इस बार उन्होंने चैंपियनशिप बेल्ट को हासिल करने के लिए अपनी पूरी जान झोंक दी थी और सफल भी रहे।

Aung La N Sang ADUX4648.jpg

क्राउड के सपोर्ट से आंग ला थुवन्ना इंडोर स्टेडियम में दाखिल होने के समय से ही पहले से कहीं अधिक प्रोत्साहित महसूस कर रहे थे।

यहाँ तक कि पहले राउंड में उन्होंने बिगडैश को करीब-करीब फिनिश भी कर दिया था लेकिन ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियन किसी तरह उस अटैक को झेलने में सफल रहे।

पहले मैच की ही तरह दूसरे मैच के अंतिम क्षणों में भी रूसी स्टार अपनी ग्रैपलिंग के सहारे बढ़त बनाए हुए थे। लेकिन “द बर्मीज़ पाइथन” ने सोच-समझकर अपने शॉट्स का चुनाव किया और अपनी दमदार स्ट्राइकिंग की मदद से आंग ला ने खूब क्षति पहुंचाई।

5 राउंड के जबरदस्त एक्शन के बाद आंग ला को सर्वसम्मत निर्णय से जीत मिली और वो चैंपियन बने। इसी के साथ उन्होंने म्यांमार का पहला वर्ल्ड चैंपियन बनकर इतिहास रचा।

Myanmar mixed martial artist Aung La N Sang wins the ONE Middleweight World Title

उसके बाद से आंग ला और भी ताकतवर होते गए हैं।

वो Sanford MMA टीम के साथ ट्रेनिंग के लिए फ्लोरिडा शिफ्ट हुए और कड़ी मेहनत कर दिखाया कि जो भी उनके सामने आएगा उसे हार का स्वाद ही चखना पड़ेगा।

वो अब लगातार 6 मैचों में टॉप लेवल के एथलीट्स के खिलाफ जीत दर्ज कर चुके हैं जिनमें केवल 56 सेकंड में आई अलेक्सांद्रे मशाडो पर आई ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल जीत और ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा के खिलाफ शानदार TKO जीत भी शामिल हैं।

स्पष्ट रूप से उनके पास ताकत की भरमार है और वो अपने पुराने प्रतिद्वंदी के खिलाफ भी खुद को बेहतर साबित करने के लिए तैयार हैं।



उन्होंने बताया, “पिछली बार जब हमारा मैच हुआ तो उन्होंने कड़ी चुनौती पेश की थी लेकिन मैं उस समय एक पार्ट-टाइम फाइटर हुआ करता था।”

“अब जब मैं एक फुल-टाइम फाइटर और दुनिया की बेस्ट टीम में टॉप लेवल के एथलीट्स के साथ ट्रेनिंग कर रहा हूँ, मुझे लगता है कि पिछली बार से मेरे अंदर काफी सुधार हुए हैं।

“हर मैच अपने आप में खास होता है लेकिन ये मुकाबला विटाली के साथ मेरी प्रतिद्वंदिता को अंतिम रूप देने वाला है। पिछले मैच में शायद भाग्य भी मेरे साथ था।

“मुझे इस मैच में स्टॉपेज से जीत दर्ज करनी है और ये सुनिश्चित करना है कि विटाली कभी सपने में भी मेरे साथ फाइट के बारे में ना सोचें।”

Aung La N Sang IMG_8979.jpg

ये दोनों सर्कल में अभी तक 50 मिनट एक-दूसरे से मुकाबला करते हुए बिता चुके हैं लेकिन 2-डिविजन के ONE वर्ल्ड चैंपियन इस बार किसी भी हालत में इस मैच को 5 राउंड तक खिंचने नहीं देना चाहते।

आंग ला अपनी बात पर अडिग रहते हैं और उनकी कड़ी मेहनत का फल उन्हें तब मिलता है जब वो अपने प्रतिद्वंदियों को अनोखे अंदाज में फिनिश करते हैं।

उन्होंने वादा करते हुए कहा, “मैं जानता हूँ कि उन्हें फिनिश कर सकता हूँ और उन्हें जरूर फिनिश करूंगा।”

ये भी पढ़ें: ONE Championship के इतिहास के सबसे शानदार वर्ल्ड टाइटल नॉकआउट्स

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4