घर पर एक मार्शल आर्ट्स जिम बनाने का तरीका

Eduard Folayang

COVID-19 महामारी की वजह से कई सारे स्थानीय जिम बंद हैं लेकिन इसका अर्थ ये नहीं है कि आपको भी अपना ट्रेनिंग रूटीन बंद करना होगा।

बहुत सारे ONE Championship एथलीट्स ने जिम रूटीन को घर पर जारी रखा है और आप भी कुछ ऐसा ही कर सकते हैं।

घर पर मार्शल आर्ट्स जिम बनाने के लिए आपको इन चीज़ों की जरूरत होगी।

घर पर ट्रेनिंग करने के लिए एक अलग स्थान

Nong-O Gaiyanghadao VS Saemapetch Fairtex at ONE EDGE OF GREATNESS

अगर आप घर पर वर्कआउट के लिए जिम बनाने का प्लान बना रहे हैं तो आप गैराज, बरामदे या बेसमेंट जैसी जगह का उपयोग कर सकते हैं।

इसके लिए गैराज काफी अच्छा विकल्प होगा।

गैराज आपको काम करने के लिए काफी ज्यादा जगह देगा और ये आपके लिविंग रूम से अलग होगा। जिस तरह से ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ जीत के बाद चिल्लाते हैं, आप भी बिना किसी रोक-टोक के ऐसा कर सकते हैं।

अगर आपके पास गैराज नहीं है तो आप आगे या पीछे के बरामदे का उपयोग कर सकते हैं। बरामदा अमूमन बंद रहता है और इस वजह से आप दूसरी चीज़ों से दूर रहेंगे। ये आपके लिविंग रूम से भी अलग रहता है।

अगर आपके पास ये दोनों विकल्प नहीं है तो आप आपके बेसमेंट को जिम में बदल सकते हैं। बेसमेंट जिम बनाने के लिए सबसे अच्छा विकल्प है क्योंकि ये आपको एकांत प्रदान करता है।



मार्शल आर्ट्स के लिए जरूरी सामान

ONE Championship superstar and multiple-time Muay Thai World Champion Sagetdao Petpayathai

हर कोई चाहता होगा कि उसका होम जिम बिल्कुल Evolve MMA की तरह दिखना चाहिए लेकिन आपके पास हर एक सामान मौजूद नहीं होगा। इसलिए कुछ आवश्यक सामान होना जरूरी है।

भले ही आप कोई भी मार्शल आर्ट्स सीख रहे हैं, आपको एक मैट की जरूरत जरूर पड़ेगी। आपको अपने पूरे फर्श को पैड्स से सजाना नहीं है, घर पर जिम बनाने के लिए कुछ मैट्स आवश्यक होंगी।

आपको एक जंप रोप की जरूरत भी होगी। इस समय आप घर के बाहर दौड़ने के लिए नहीं जा पाएंगे और कार्डियो करने का दूसरा सबसे अच्छा तरीका रस्सी कूदना है।

आपकी सूची में अगली चीज़ एक भारी बैग होगा। मॉय थाई और किकबॉक्सिंग जैसे स्ट्राइकिंग आर्ट्स के लिए आपको पंच लगाने का अभ्यास करना होगा। आपको ट्रेनिंग करने के लिए एक भारी बैग की जरूरत होगी।

उदाहरण के लिए, अगर आप गैराज या बेसमेंट में ट्रेनिंग करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको एक लटकने वाले बैग की जरूरत है। अगर आप बरामदे में ट्रेनिंग करने वाले हैं तो आपको एक ऐसे बैग की जरूरत होगी जिसे आप टिका सकें।

अगर आपको ग्रैपलिंग करनी है तो ऐसे में आपको एक ग्रैपलिंग डमी में निवेश करना करना चाहिए। ये आपको सबमिशन और ग्राउंड का अभ्यास करने में मदद करेगा।

अगर जरूरी है तो थोड़ा काम चलाऊ प्रबंधन करें

ONE Women's Strawweight World Champion Xiong Jing Nan wraps her hands

भले ही आपके पास घर पर मार्शल आर्ट्स जिम बनाने के लिए हर एक सामग्री नहीं है लेकिन आप हमेशा कम चीज़ों के साथ भी प्रयास कर सकते हैं।

आप फुटवर्क का अभ्यास करने के लिए फर्श पर टेप लगाकर उस एरिया को उपयोग कर सकते हैं। अगर आपके पास मैट्स नहीं हैं तो आप पुरानी योगा मैट या कारपेट का उपयोग कर सकते हैं।

अगर आप मॉय थाई या अन्य स्ट्राइकिंग आर्ट की तैयारी घर पर करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको कुछ ऐसी वस्तु चाहिए जिससे आप शैडोबॉक्सिंग कर सकें। इस जगह एक शीशा काम आ सकता है।

अपने घर के आसपास देखें और ऐसी चीज़ें ढूंढे जिससे आप घर पर मार्शल मार्शल की जिम घर पर बना सकें, लेकिन हमेशा सावधानी से ट्रेनिंग करें।

ये भी पढ़ें: COVID-19 महामारी के दौरान सुरक्षित और स्वस्थ रहने के टिप्स

लाइफ स्टाइल में और

Shinya Aoki Yoshihiro Akiyama ONE X
MMA GOAT Demetrious Johnson’s Training
Superbon Singha Mawynn Chingiz Allazov ONE Fight Night 6 1920X1280 80
Evolve BJJ Class Air Squats 1298X834
267626401_455098189352410_8650012728357103411_n.v1
Joshua PAcio DC 8991
Adriano Moraes Yuya Wakamatsu ONE X 1920X1280 39
Kwon Won Il Fabricio Andrade ONE158 1920X1280 17
Ham Seo Hee Denice Zamboanga ONE X 1920X1280 34
Group sit-ups at Evolve
Lito Adiwang ONE FIRE FURY DA 1320
Thanh Le Garry Tonon LIGHTS OUT 1920X1280 25