कॉफी और कॉम्बैट: किकबॉक्सिंग किंग जोनाथन डी बैला के दूसरे प्यार के बारे में जानिए

Zhang Peimian Jonathan Di Bella ONE162 1920X1280 31 768x512

जोनाथन डी बैला का लाइफस्टाइल मार्शल आर्ट्स और एक हाई क्वालिटी कॉफी के मिश्रण से चलता है।

अब अपराजित ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन के सामने शनिवार, 7 अक्टूबर को ONE Fight Night 15: Tawanchai vs. Superbon में “मिनी टी” डेनियल विलियम्स के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करने की चुनौती होगी। उन्हें अपने जीवन में दोनों चीज़ों से बहुत प्यार रहा है।

इटालियन-कनाडाई एथलीट बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में अपने पहले टाइटल डिफेंस के लिए तैयार हैं, लेकिन आप उन्हें जिम में ट्रेनिंग करने से पहले कॉफी पीते हुए पा सकते हैं।

हालांकि मॉन्ट्रियाल में बच्चे काफी समय तक इस कॉफी का सेवन करते हुए नहीं पाए जाते, लेकिन डी बैला ने बताया कि उनके दादाजी ने उन्हें इसका स्वाद चखाया था और तभी से वो इसका सेवन करते आ रहे हैं।

उन्होंने onefc.com से कहा:

“मैंने शायद 6 साल की उम्र में पहली बार एस्प्रेसो का स्वाद चखा था। मेरे दादा ने मुझे ये कॉफी पिलाई, जो मुझे बहुत पसंद आई थी।

“मेरा परिवार कैंपेना नाम के गांव से संबंध रखता है। मुझे याद है कि जब हम इटली में थे, तब सुबह खिड़की खोलने के बाद सबसे पहली महक कॉफी की ही आती थी। वो मेरे जीवन की सबसे अच्छी यादों में से एक है।”

डी बैला उसी समय से एस्प्रेसो का सेवन कर रहे हैं इसलिए अब ये उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है।

वो केवल स्वाद के लिए एस्प्रेसो नहीं पीते। एक वर्ल्ड-क्लास किकबॉक्सर होने के चलते उन्हें ट्रेनिंग सेशंस में कड़ी मेहनत करनी होती है। जब उनकी बॉडी में कैफ़ीन दाखिल होता है तो उनके अंदर ज्यादा मेहनत करने का जुनून आ जाता है। मगर वो मानते हैं कि ये तरीका शायद अन्य लोगों के लिए कारगर ना रहे।

स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग किंग ने कहा:

“मैं जब ट्रेनिंग करने जाया करता था, उससे पहले एस्प्रेसो जरूर पीता था। मेरा परिवार उस बात का मज़ाक बनाते हुए कहता है कि, ‘जॉन ने ट्रेनिंग से पहले एस्प्रेसो पी थी।’ हम इस बात को एक मज़ाक के तौर पर लेते हैं।

“मैं बचपन से इससे जुड़ा हुआ हूं, जो अब मेरे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है, लेकिन अन्य लोगों के बारे में कुछ नहीं कह सकता। वो कोशिश कर सकते हैं, लेकिन उन्हें ट्रेनिंग से पहले इसका सेवन का आदी होना पड़ेगा। मैं उन्हें सुबह एस्प्रेसो पीने की सलाह दूंगा।”

अपने जुनून को बिजनेस में तब्दील कर रहे हैं जोनाथन डी बैला

जोनाथन डी बैला ने कॉफी के साथ लगाव को अब बिजनेस का तरीका बना लिया है क्योंकि वो अपनी एस्प्रेसो कंपनी चला रहे हैं।

27 वर्षीय स्टार 20 सालों से इसका सेवन करते आ रहे हैं और अब वो मार्केट में Di Bella Espresso नाम की कंपनी लॉन्च कर चुके हैं।

कनाडाई-इटालियन स्टार ने कहा:

“मैं सोचता था कि मुझे कुछ ऐसा करना चाहिए जो फाइटिंग से ना जुड़ा हो। मैं फाइटिंग की दुनिया से बाहर जाकर मन की शांति चाहता था। ऐसा करना आपको राहत देता है।

“मैंने कॉफी बीन्स को चुना, जो जाहिर तौर पर उच्च दर्जे की रहने वाली थी। मैं इसकी पूरी प्रक्रिया जानता हूं, जिनमें भूनने की प्रक्रिया भी शामिल है। मुझे लगता है कि सबको कॉफी पीनी चाहिए।”

ये शायद उनके लिए बिजनेस पर ध्यान देने का सही समय ना हो क्योंकि उनका पहला ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल डिफेंस पास आता जा रहा है। मगर सौभाग्य से, डी बैला को अपने आसपास लोगों का पूरा समर्थन हासिल है।

उनके पिता किकबॉक्सिंग कोच हैं और जोनाथन अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड के साथ कॉफी कंपनी चलाते हैं। इसका मतलब जब डी बैला का फोकस अपनी अगली फाइट पर होने के बावजूद उनके बिजनेस से जुड़े हर पहलू पर उनका नियंत्रण होगा।

डी बैला ने कहा:

“मैंने पिछले साल अपनी गर्लफ्रेंड के साथ इस बिजनेस की शुरुआत की थी। हम दोनों इसमें हिस्सेदार हैं। सभी चीज़ों पर नियंत्रण रखना आसान नहीं होता, लेकिन सौभाग्य से मुझे काफी सपोर्ट मिल रहा है।

“जहां तक एस्प्रेसो की बात है, मैं उसे अभी काम के रूप में नहीं देख रहा। मैं इसे इंजॉय करना चाहता हूं। फिलहाल मेरी गर्लफ्रेंड और उनके कुछ अन्य साथी बिजनेस को संभाल रहे हैं। वो मेरे फाइट कैम्प में होने तक बिजनेस की देखभाल कर रहे हैं।”

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty