लियाम हैरिसन ने रेसलिंग स्टार्स मालाकाई ब्लैक और ज़ेलिना वेगा के साथ मॉय थाई ट्रेनिंग पर बात की – ‘वे महान एथलीट्स हैं’

Nong O Gaiyanghadao Liam Harrison ONE on Prime Video 1 1920X1280 2 768x511

घुटने की सर्जरी ने लियाम “हिटमैन” हैरिसन को अगस्त 2022 से रिंग से दूर रखा है, लेकिन मॉय थाई दिग्गज “द आर्ट ऑफ 8 लिम्ब्स” के नाम से प्रसिद्ध इस खेल के चहेते कोच के रूप में हमेशा व्यस्त रहते हैं।

इंग्लैंड में कोचिंग देने के अलावा हैरिसन दुनिया भर में सेमिनार टूर भी करते हैं। इस बार उन्होंने उत्तर अमेरिका का दौरा किया, जहां कॉम्बैट स्पोर्ट्स के कुछ बड़े नामों के साथ ट्रेनिंग की।

अपने कज़िन (भाई) और पूर्व ONE स्टार एंडी हाओसन के साथ यात्रा करते हुए 38 वर्षीय स्टार संयुक्त राज्य अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में पहुंचे, जहां प्रोफेशनल रेसलिंग सुपरस्टार्स मालाकाई ब्लैक और ज़ेलिना वेगा ने Dark Arts Gym में उनका स्वागत किया।

ब्लैक और वेगा के इस नए बिजनेस में प्रोफेशनल रेसलिंग और मॉय थाई शामिल है और हैरिसन अपने पुराने दोस्तों के पास जाकर सिखाने के लिए रोमांचित थे।

उन्होंने onefc.com को बताया:

“मैं मालाकाई ब्लैक और उनकी पत्नी ज़ेलिना वेगा, जिन्हें थिया कहा जाता है, को कुछ समय से जानता हूं। वो SmackDown में इस समय बड़ी स्टार हैं और वो AEW के एक बड़े सितारे हैं इसलिए वे वास्तव में उच्च स्तरीय प्रोफेशनल रेसलर्स हैं, लेकिन वे दोनों मार्शल आर्ट्स में भी रुचि रखते हैं। मैंने पहले भी उनके साथ कई बार ट्रेनिंग की है।

“मैं और एंडी उनके नए जिम में गए, जो अभी-अभी खुला था और जब हम अपने कनाडाई दौरे पर थे तो उनके साथ कुछ ट्रेनिंग भी की। हम उनसे मिलने के लिए फ्लोरिडा चले गए।

“ये अच्छा है क्योंकि वे हमें ये दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि मॉय थाई के कौन से दांव अपनी रेसलिंग में शामिल कर सकते हैं और हमें काफी अच्छी समझ है क्योंकि हम बचपन से ये देखते आ रहे हैं इसलिए हमें पता है कि क्या काम करेगा और क्या नहीं।”

हालांकि ब्लैक और वेगा स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपने कारनामों के लिए जाने जाते हैं, वे दोनों उच्च स्तरीय मार्शल आर्टिस्ट्स भी हैं।

उनके करियर के लिए स्क्वायर सर्कल में आवश्यक एथलेटिसिज्म उन्हें विस्फोटक स्ट्राइकर्स बनाता है और “हिटमैन” को उनके साथ काम करना पसंद है।

हैरिसन ने कहा: 

“ये मजेदार है। वे वास्तव में अच्छे एथलीट्स हैं। मालाकाई ने अपने जीवन में अधिकांश समय मॉय थाई और किकबॉक्सिंग का प्रशिक्षण लिया है इसलिए वो जानते हैं कि वो क्या कर रहे हैं। ज़ेलिना भी जानती हैं कि वो क्या कर रही हैं और जाहिर है क्योंकि वे महान एथलीट्स हैं, उन्हें प्रशिक्षित करना बहुत आसान है।”

लियाम हैरिसन का कहना है कि कनाडा उनके पसंदीदा स्थलों में से एक है

फ्लोरिडा लियाम हैरिसन और एंडी हाओसन के लिए उनकी उत्तर अमेरिकी यात्रा का अंतिम पड़ाव था, लेकिन उनका अधिकांश समय कनाडा में सिखाने में बीता।

एक इंसान के रूप में हैरिसन का इस देश के प्रति लगाव बढ़ गया है, लेकिन इस बार उनके यात्रा कार्यक्रम में कुछ नए स्थान जुड़ने से उन्हें “द ग्रेट वाइट नॉर्थ” नाम से मशहूर देश में और भी अधिक प्रसिद्ध परिदृश्य देखने को मिले।

मुख्य आकर्षणों पर नजर डालते हुए उन्होंने कहा: 

“सच कहूं तो मुझे कनाडा का हर एक शहर पसंद है। ऐसा कभी नहीं हुआ कि मैं कनाडा में किसी बुरी जगह पर गया होऊंगा। मुझे अपने कुछ पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिला, पूर्वी तट पर उनके जिम में टोनी और साशा और मैं पहली बार पश्चिमी तट पर भी गया।

“मुझे पहाड़ों में कुछ अद्भुत जगहें देखने को मिलीं और ये बिल्कुल आश्चर्यजनक था कि वे जगहें कितनी खूबसूरत हैं।” 

हालांकि, हैरिसन केवल दर्शनीय स्थलों का आनंद लेने के लिए वहां नहीं गए थे। उन्होंने अपने लोकप्रिय सेमिनारों के माध्यम से देश के जिमों की मदद करने के लिए अपने कौशल और अनुभव का भी उपयोग किया।

और वो अपना ज्ञान साझा करने में खुश हैं, लेकिन इसके साथ लीड्स के ये निवासी कनाडा में मॉय थाई की गुणवत्ता से प्रभावित भी हैं।

कनाडा कई विश्व स्तरीय स्ट्राइकर्स का घर हैं जिसमें मौजूदा ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन डी बैला भी शामिल हैं। अपनी यात्रा के दौरान इस देश ने उन्हें कुछ बड़े नामों के साथ काम करने का मौका दिया।

“हिटमैन” ने कनाडाई प्रतिभा के बारे में कहा:

“वहां सभी जिम अच्छे हैं। वे मॉय थाई जानते हैं इसलिए उन्हें सिखाना आसान है। मैंने कैलगरी में कीरन केडल के जिम में और वैंकूवर में एड्रियन फेयरटेक्स के जिम में समय बिताया।

“एड्रियन के जिम में पेटपनोमरंग कियातमू9 और कई अन्य अच्छे फाइटर्स हैं इसलिए हमें उनके साथ ट्रेनिंग करने का मौका मिला। पेटपनोमरंग संभवतः इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ किकबॉक्सर्स में से एक हैं। इसलिए मुझे वहां थोड़ी मेहनत करनी पड़ी।

“मुझे अपने पुराने प्रशिक्षक कुकी के साथ भी प्रशिक्षण लेने का मौका मिला इसलिए ये पूरी तरह से अच्छी यात्रा थी।”

मॉय थाई में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.