COVID-19 महामारी के दौरान सुरक्षित और स्वस्थ रहने के टिप्स

Stamp All Smiles Before Her Match Against Janet Todd

COVID-19 ने दुनिया भर के लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। अभी तक करीब 5 लाख लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं और बहुत लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, वहीं ये मुसीबत अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रही है।

दुनिया के हर व्यक्ति की तरह ONE Championship के मार्शल आर्टिस्ट्स भी इस महामारी से प्रभावित हुए हैं। लेकिन साथ ही वो फैंस से स्वस्थ रहने की अपील रहने के साथ-साथ उनसे आग्रह कर रहे हैं कि घर पर रहकर इसे फैलने से रोकें।

इस आर्टिकल में आप देख सकते हैं कि ONE के टॉप एथलीट्स ने कोरोना वायरस को ध्यान में रख लोगों से क्या अपील की है।

आंग ला न संग

Aung La N Sang talks to Mitch Chilson after his victory over Brandon Vera

“आप अपने स्वास्थ्य को सबसे पहली प्राथमिकता दें। हाथों को धोएं, अपने शरीर को स्वच्छ रखें और ध्यान रखें कि जब तक आप खुद को लोगों से दूर रखे हुए हैं, तब तक आप इससे बचे हुए हैं, अच्छा खाना खाएं जिससे बॉडी को पोषण मिलता रहे। इसके साथ नींद भी पूरी लें और अपन शरीर में पानी की कमी ना होने दें।”

क्रिश्चियन ली

ONE Lightweight World Champion Christian Lee focuses before his match

“मैं सभी से ये ही अपील करना चाहूंगा कि इसे हल्के में ना लें क्योंकि एक शोध में पाया गया है कि कम उम्र वाले लोगों की इससे कम मौत हो रही है लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि हम कोरोना वायरस पॉज़िटिव नहीं हो सकते। आपको पता भी नहीं चलेगा कि आप इससे पीड़ित हैं इसलिए आप घर जाकर इसे अपने परिवार वालों तक भी पहुंचा सकते हैं। उसके बाद जो स्थिति जन्म लेगी उसे संभाल पाना मुश्किल हो जाएगा।

“इसे ऐसे मानें जैसे इससे बुरी चीज आपकी जिंदगी के लिए कोई हो ही नहीं सकती और ज्यादा से ज्यादा घर पर ही रहने की कोशिश करें। अगर आपको बाहर जाने की जरूरत नहीं है, तो एक कदम भी घर के बाहर ना रखें। फिलहाल खानपान का सामान ही वो वजह होनी चाहिए जिससे आप बाहर जा सकते हैं। जब तक ये महामारी खत्म नहीं हो जाती, बेहतर होगा कि अपने घर की चारदीवारी में ही रहें।”

पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी

ONE Featherweight Muay Thai World Champion Petchmorakot Petchyindee Academy

“मैं आप सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहा हूँ। मास्क पहने रखें और अपने हाथों को बार-बार धोते रहें। जिनको भी कोरोना वायरस है, मैं कामना करता हूँ कि वो भी जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। पेटयिंडी कैंप में हम हर किसी एथलीट का बॉडी तापमान चैक कर रहे हैं।”

सांगमनी साथियान मॉयथाई

Sangmanee Sathian MuayThai prays before entering the Circle

“हर साल 20 मार्च को अपने जन्मदिन पर अपने दोस्तों और करीबियों को पार्टी के लिए घर आमंत्रित करता हूँ। लेकिन इस साल मुझे परिवार के सदस्यों के साथ ही जन्मदिन मनाना पड़ा। सभी को सुरक्षित रखने के लिए कैंप इन दिनों बंद है। मैं वैसे भी घर से ज्यादा बाहर नहीं निकलता हूँ इसलिए घर पर समय बिताना मेरे लिए कठिन नहीं है। मैं उम्मीद करता हूँ कि हम सभी इस बुरी परिस्थिति से जल्द ही बाहर निकलने में सफल होंगे।”

स्टैम्प फेयरटेक्स

Stamp Fairtex thanks the fans after her win against Puja Tomar

“फेयरटेक्स कैंप पर हर कोई एथलीट मास्क पहने हुए है और हम लगातार उनके शरीर का तापमान चैक कर रहे हैं। रनिंग और सभी तरह के वर्कआउट कैंप में ही कर रहे हैं, पहले की तरह बाहर जाकर नहीं। किसी को भी इस वायरस के लक्षण होते हैं तो उसे जिम में आने की इजाजत नहीं है। हमने फिटनेस वर्कआउट करना भी बंद किया हुआ है।

“मेरे पास हर समय हैंड जैल होता है और मास्क पहने रखती हूँ। मैं अधिकतर समय अपने रूम में रहती हूँ और कुछ ऐसा ढूंढती हूँ जिससे मेरा टाइम पास हो सके। मैंने अपने परिवार से भी यही चीजें करने की अपील की है। स्वच्छ रहें और अपना ख्याल रखें। मैं आप सभी के लिए कामना करती हूँ कि आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहे और सभी को इससे बचने के लिए प्रेरित करते रहें। हम सभी मिलकर इस महामारी को जरूर हराने में सफल होंगे।”

रोशनी खैरा

Malaysian athlete Roshnee Khaira makes her debut in ONE Warrior Series

“इससे बचने का सबसे सही तरीका यही है कि आप इससे संक्रमित होने से बचें क्योंकि ये सांस, खांसी या छींकने के दौरान बाहर आने वाले कणों से फैल रहा है और एक बार में ये कण खुली हवा में 8 घंटे तक रह सकते हैं। इसलिए अन्य लोगों से दूरी बनाए रखें, मास्क पहनें और नियमित रूप से अपने हाथ धोते रहें।

“ये भी ध्यान रखें कि आप अपने घर के दरवाजों, कीबोर्ड्स और फोन को भी साफ करते रहें क्योंकि इस तरह की चीजों पर ये वायरस 2-3 घंटे तक बना रह सकता है। इसके संक्रमण से बचने के लिए इन नियमों का पालन करते रहें और अपने घर वालों को भी ऐसा करने के लिए कहें। इससे ज्यादा उम्र वाले व्यक्तियों या फिर जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर है, उनपर इसका सबसे गहरा प्रभाव पड़ा है।”

शेनन विराचाई

Thai mixed martial arts pioneer Shannon Wiratchai jumps around

“मैं चीन में मौजूद अपने दोस्तों के लगातार संपर्क में हूँ और उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, इससे मुझे बहुत ठेस पहुंची है। आपको समाज के प्रति भी जिम्मेदार होना चाहिए। अगर आप घर पर रहेंगे तो आप इससे संक्रमित होने से बचे रह सकते हैं। कुछ ऐसे काम होते हैं जिनके लिए बाहर जाना जरूरी है लेकिन ध्यान रखें कि दूसरों को संपर्क में आने से बचें और जल्दी से घर वापस आएं। इसे रोकने के लिए हम इससे ज्यादा कुछ नहीं कर सकते।

“मेरे माता-पिता चिंतित हैं लेकिन मैंने उनसे घर पर रहने का आग्रह किया है। उनकी उम्र ज्यादा है इसलिए उन्हें अभी घर पर रहने की सबसे ज्यादा जरूरत है लेकिन घर जाकर मुझे संभलकर रहने की जरूरत होगी। मेरी उम्र कम है और मैं एक एथलीट भी हूँ। संभव है कि संक्रमण के आने के बाद भी मैं जल्दी ठीक हो जाऊं लेकिन मेरे रास्ते ये दूसरों लोगों तक भी जा सकता है और वो मेरे माता-पिता भी हो सकते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि इससे बचे रहने का सबसे सही तरीका यही है कि घर पर रहें और अन्य लोगों के संपर्क में आने से बचें।

“मेरे यहाँ जिम बंद हैं और पूल भी बंद हैं, मैं ऐसे कई लोगों को जानता हूँ जो सोचते हैं कि वो अपने दोस्तों के साथ वर्कआउट कर भी स्वस्थ रह सकते हैं। मैं सभी से यही कह रहा हूँ कि इस वायरस के कण उस जगह कई घंटों तक बने रह सकते हैं। इसलिए जितना समय आप एक कमरे में बिताएंगे उतना सभी के लिए बेहतर है।”

पूजा तोमर

🇮🇳 भारतीय मार्शल आर्ट्स सुपरस्टार Pooja Tomar से सीखिए अपने हाथ धोने का सही तरीक़ा

🇮🇳 भारतीय मार्शल आर्ट्स सुपरस्टार Pooja Tomar से सीखिए अपने हाथ धोने का सही तरीक़ा और कोरोनावाइरस से दूर रहें! सतर्क रहें, सुरक्षित रहें! #IndiaFightsCoronavirus 🇮🇳 #Coronavirus #Covid19

Posted by ONE Championship India on Friday, March 20, 2020

“जैसा कि हम सभी जानते हैं कि कोरोना वायरस पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले चुका है और अब ये भारत में भी पहुंच चुका है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह मानना फिलहाल सबसे ज्यादा जरूरी है और अपने हाथों को नियमित रूप से धोते रहें। जिस तरह मैं बता रही हूँ उस तरीके से हाथों को धोएं।

“पहले अच्छे पानी से हाथों को गीला करें। साबुन लगाएं और हाथों को अच्छे से रगड़ें। ध्यान रखें कि अपने नाखून, उंगलियों और पूरे हाथ को करीब 20 सेकंड तक अच्छे से धोएं। स्वच्छ पानी का ही इस्तेमाल करें और साफ तौलिये से ही हाथों को पोंछें।”

ये भी पढ़ें: ONE के स्टार एथलीट्स ने घर पर रहकर अच्छे वर्कआउट टिप्स दिए

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)