मॉय थाई स्टार लियाम नोलन ने मॉडलिंग करियर शुरु करने की हिचकिचाहट के बारे में बात की – ‘हमारे पास ज्यादा पैसा नहीं था’

Liam Nolan Ali Aliev ONE Fight Night 18 35 scaled

“लीथल” लियाम नोलन जितने सहज अपने विरोधियों पर स्ट्राइकिंग करते हुए नजर आते हैं, उतने ही सहज वो कैमरे के सामने भी होते हैं।

शनिवार, 17 फरवरी को ONE Fight Night 19: Haggerty vs. Lobo के लाइटवेट मॉय थाई मुकाबले में नौज़ेत त्रूहीलो का सामना करने के लिए उतरने वाले इंंग्लिश स्टार 13 साल की उम्र से मॉडलिंग कर रहे हैं।

नोलन की परवरिश करने के लिए सिर्फ उनकी मां ही थीं और उत्तरी लंदन में गुजारा बड़ी मुश्किल से हो पाता था।

भले ही कैमरे के सामने आना इस युवा स्टार की पहली पसंद नहीं थी, लेकिन अपनी मां और परिवार को आर्थिक सहारा देने के लिए उन्होंने इस काम को स्वीकार किया।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में होने वाले मुकाबले से पहले “लीथल” ने इस बारे में बताया:

“मैं कभी नहीं करना चाहता था। इसके लिए मुझ पर दबाव डाला गया। मुझे इसमें मजा नहीं आता था। मैं सिर्फ अब इसके बारे में बात करता हूं, लेकिन मेरे परिवार में कोई इस इंडस्ट्री से किसी को जानता था और इसने घर के बिल भरने में मदद की।

“छोटे होने के बावजूद मुझे पता था कि मेरे काम से कितनी सहायता हो रही है। हमारे पास ज्यादा पैसा नहीं था तो मैं यहां-वहां काम कर पैसे कमा रहा था।”

नोलन ने कभी उम्मीद नहीं कि उनके परिवार पर लगाया गया पैसा कभी वापस मिलेगा, लेकिन उनकी मां कभी नहीं भूलीं जो उन्हें अपने परिवार की सहायता के लिए किया।

यहां तक कि 26 वर्षीय स्टार की मां बहुत ही कर्मठ हैं और जब उनकी आर्थिक स्थिति ठीक हुई तो उन्होंने अपने बेटे को पैसा वापस कर दिया।

नोलन ने कहा:

“जब मैं 16 साल का था तो मैंने 3,000 पाउंड का एक काम किया था और सारा पैसा मां को दे दिया। सालों बाद जब उनका बिजनेस अच्छा चलने लगा तो उन्होंने सारा पैसा और उसके अतिरिक्त थोड़ा और वापस कर दिया। वो पैसा मेरे काफी काम आया।”

13 साल के बाद भी कैमरे के सामने खुद को पा रहे हैं लियाम नोलन

जब लियाम नोलन युवा थे तो उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर के बारे में किसी को भी स्कूल में नहीं बताया।

हालांकि, जब बड़े कॉन्ट्रैक्ट आने शुरु हुए तो उन्हें मशहूर स्टोर से गुजरना पड़ता था और उनकी क्लास के बच्चों को भी, जिससे सभी को पता चल गया।

“लीथल” ने बताया: 

“मैंने बीएचएस (यूके की डिपार्टमेंट स्टोर चेन) के लिए काम किया। मुझे हमेशा लगता था कि ये थोड़ा शर्मिंदगी भरा है क्योंकि बाकी बच्चे मुझे परेशान करेंगे। मैं उन्हें नहीं बताना चाहता था कि मैं इन सब दुकानों पर था।

“मेरा पूरा स्कूल बीएचएस स्टोर के पास से होकर गुजरता था और वहां दुकान की खिड़की पर (फोटो) था और सबको पता चल गया।”

नोलन के इस इंडस्ट्री को लेकर अब बहुत प्रगतिशील विचार हैं। अपनी आधी जिंदगी मॉडलिंग करने के बाद लंदन निवासी एथलीट इसे किसी दूसरे काम की तरह ही देखते हैं।

हालांकि मॉडलिंग अब उनकी प्राथमिकता नहीं है, लेकिन अगर सही ऑफर मिले तो उन्हें इससे ऐतराज भी नहीं होता। उन्हें अब इस बात का अंदाजा है कि एक टॉप मॉय थाई फाइटर होने की वजह से कुछ खास ब्रैंड उनके साथ काम करना चाहती हैं।

नोलन ने बताया: 

“मेरे लिए ये सिर्फ काम है। मैं व्यस्त रहते हुए पैसे कमाना चाहता हूं। मैं मेहनती हूं। अगर मैं ट्रेनिंग नहीं कर रहा और मेरे पास टाइम है तो मैं जाकर पैसा कमाता हूं।

“मेरे कॉलीफ्लावर्स (रेसलिंग की वजह से कानों का सूजना) हैं और चेहरे पर चोट के निशान हैं। कुछ ब्रैंड को ये पसंद आता है और कुछ को नहीं। मैं इस चीज को निजी तौर पर नहीं लेता। हर कंपनी का अपना एक रुख होता है।

“मैं कॉलीफ्लावर कानों वाला पहला गूची मॉडल हो सकता हूं, क्या पता? इन दिनों ये एक नया लुक है।”

मॉय थाई में और

Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35