5 तरीके जिनसे मार्शल आर्ट्स आपकी ऑफिस लाइफ को अच्छा बना सकता है

How to be a Great Muay Thai Training Partner File13 e1507873892989 768x455

दुनिया के अधिकतर लोग प्रतिसप्ताह 40 घंटे ऑफिस या काम करते हुए बिताते हैं इसलिए परिवार और दोस्तों के साथ बिताने को कम ही समय मिल पाता है।

जब कोई व्यक्ति परिवार से ज्यादा समय जब ऑफिस में व्यतीत करता हो तो जाहिर तौर पर उसे अपने सहयोगियों के साथ अच्छे संबंध बनाना बेहद जरूरी हो जाता है। यहीं आपको कुछ ऐसे भी लोग मिलते हैं जिनसे आप अपने दिल की बात भी साझा कर सकते हैं।

खैर मार्शल आर्ट्स भी एक ऐसी चीज है जो आपके स्वाभाव को शांत रखने में काफी मदद करता है। इसी कारण इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी 5 चीजों से अवगत कराने वाले हैं जिनसे आपकी ऑफिस लाइफ में काफी सुधार हो सकता है।

#1 स्वास्थय में सुधार होगा

Angela Lee IMG_2266

किसी भी तरह की एक्सरसाइज से स्वास्थ्य के स्तर में सुधार हो होता है लेकिन भला स्वास्थय का अच्छा सहयोगी बनने से क्या संबंध।

ऑफिस में आपका बैठने का तरीका भी स्वास्थय पर काफी बुरा प्रभाव डालता है और अलग-अलग तरह की बीमारियों से बचने के लिए कुछ समय आपका एक्सरसाइज करना बेहद ज़रूरी है।

मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग से कुछ ही दिन में आप महसूस करने लगेंगे कि आपका बैठने का तरीका सुधर रहा है। बिना एक्सरसाइज के खासकर ऑफिस में काम करने वाले लोगों को कमर में दर्द की समस्या से जूझना पड़ता है लेकिन मार्शल आर्ट्स से आप एक्टिव रहेंगे और अपना काम भी सही समय पर कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें: साइकलिंग से मार्शल आर्टिस्ट्स को मिलने वाले 5 बड़े फायदे

मीटिंग्स के दौरान आपका एक्टिव रहना बेहद ज़रूरी होता है अगर ऐसा नहीं हुआ तो नौकरी भी जा सकती है।

ONE एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन एंजेला ली “अनस्टॉपेबल” पूरे साल अपनी फिटनेस पर काम करती रहती हैं इसलिए वो अपने पार्टनर्स को भी अच्छा करने के लिए प्रेरित कर पाती हैं।

#2 परेशानियों से दूर रह सकेंगे

Tarik Khbabez DC 7956

दिन में कुछ समय की ट्रेनिंग आपके स्ट्रेस लेवल को नीचे गिरा सकती है। ग्रैपलिंग, रैसलिंग और पंचिंग बैग को हिट करने का असर दिमाग पर भी पड़ता है, इसलिए यह सरदर्द और अन्य बीमारियों से भी आपको दूर रखता है।

मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग से आपको महसूस होने लगेगा कि अब आप बेकार की परेशानियों को खुद से दूर रख पा रहे हैं। वहीँ दूसरे लोग भी आपसे बात करना पसंद करेने लगेंगे।

तारिक खबाबेज़ “द टैंक” पहले काफी आक्रामक स्वाभाव के व्यक्ति हुआ करते थे लेकन मार्शल आर्ट्स से उन्हें अपने स्वभाव को शांत करने में काफी हद तक सफलता प्राप्त हुई है।

#3 ज्यादा जिम्मेदारियों का बोझ अपने सिर पर उठा सकेंगे

Global Citizen Aung La CSR 11

जब आप एक टीम का हिस्सा होते हैं तो जिम्मेदारियां भी बढ़ने लगती हैं और तंग आकर आप दूसरों से सहायता लेना ही ठीक समझते हैं।

वहीँ मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग से आप ज्यादा चपलता से काम कर सकेंगे और साथ ही साथ अधिक जिम्मेदारी भी उठा सकेंगे। इससे सीनियर्स के सामने आपकी वैल्यू भी बढ़ने लगेगी और शायद ऑफिस में सीनियर्स को इम्प्रेस करने से अच्छा काम शायद कोई दूसरा है ही नहीं।

अगर आप ऑफिस में ज्यादा जिम्मेदारियां लेने में सक्षम होते हैं तो ज़रूर ऑफिस के बाहर की दुनिया में भी आपको जिम्मेदारियों का एहसास होने लगेगा।

यह भी पढ़ें: ब्राजीलियन जिउ-जित्सू के 6 बड़े फायदे

ONE मिडलवेट और लाइट हैवीवेट वर्ल्ड चैंपियन आंग ला न संग अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी समझते हैं और लगातार युवा मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स को भी सीखने में मदद करते रहते हैं इसलिए उन्हें दूसरे फाइटर्स से ज्यादा सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है।

#4 दूसरों का सम्मान करना सिखाता है

Danny Kingad ADUX0228e web

बहुत बार ऐसा देखा जाता है कि लोग अपने पद को लेकर काफी ज्यादा गर्व महसूस करने लगते हैं जो सही नहीं है। ऑफिस वर्क में यह समझना बेहद ज़रूरी है कि हम सभी एक-दूसरे के लिए काम कर रहे हैं।

मार्शल आर्ट्स आपको अपने कोच और सीनियर एथलीट्स का सम्मान करना सिखाता है, जो अपने अनुभव से दूसरों को फायदा पहुंचता है उसे ज्यादा सम्मान की नजरों से देखा जाता है।

मार्शल आर्ट्स एक ऐसी जगह है जहाँ कमजोर सा दिखने वाला एथलीट भी हैवीवेट एथलीट के पसीने छुड़ा सकता है। सबका अपना स्किल सेट होता है और यही चीज ऑफिस वर्क में भी लागू होती है, इसलिए दूसरों का सम्मान करना बेहद ज़रूरी है।

डैनी किंगड “द किंग” को अनुभवी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स से काफी कुछ सीखने को मिला है और यहीं से उन्हें एहसास हुआ कि अपने सीनियर लोगों का आदर करना कितना ज़रूरी होता है।

#5 आत्मविश्वास बढ़ने लगेगा

Zhang Chenglong DC 9299

मार्शल आर्ट्स से आपकी खुद पर निर्भरता बढ़ने लगेगी इसलिए घमंड जैसी चीज को बाहर रखना बेहद ज़रूरी होता है। जब कोई फाइटर सर्कल में उतरता है तो उसे ना तो अपने कोच का साथ मिलता है और ना साथियों का, अपने दम पर उसे जीत दर्ज करनी होती है।

असल जिंदगी में भी खुद पर भरोसा होना बहुत ज़रूरी होता है क्योंकि इसी के कारण आपके सफल हो पाते हैं। मार्शल आर्ट्स को या ऑफिस वर्क शरीर का स्वास्थ्य आपको मानसिक रूप से भी स्वस्थ रखता है।

झांग चेंगलोंग अपने स्कूल के दिनों में ज्यादा अच्छे नहीं हुआ करते थे लेकिन मार्शल आर्ट्स ने उन्हें खुद पर भरोसा करना सिखाया है।

यह भी पढ़ें: 5 तरीके जिनसे क्रॉसफिट आपकी मार्शल आर्ट्स स्किल्स में सुधार ला सकता है

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6