10 स्टार एथलीट्स ने अपने होम वर्कआउट रूटीन के बारे में बताया

Eduard Folayang

COVID-19 के संकट की वजह से पूरी दुनिया में अनेकों सरकारों ने सारे कारोबार कुछ हफ़्तों के लिए बंद करने का निर्णय लिया है जिसमें फिटनेस सेंटर्स और मार्शल आर्ट्स के जिम भी बंद रहेंगे।

इसने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है लेकिन ONE Championship के सुपरस्टार एथलीट्स ने घर पर रहते हुए शेप में रहने के लिए लोगों से दूरी बनाकर वर्कआउट करना जारी रखा है।

कुछ मार्शल आर्टिस्ट्स बॉडीवेट एक्सरसाइज और शैडोबॉक्सिंग जैसी ट्रेनिंग को अपनी दिनचर्या में जोड़ रहे हैं और कुछ स्टार्स ने फिट रहने के लिए कुछ रोचक उपाय ढूंढे हैं।

ये 10 वीडियोज देखें और जानें कि प्रोमोशन के अहम स्टार्स किस प्रकार से अपने घर पर फिट रहने का प्रयास कर रहे हैं।

बिबियानो फर्नांडीस

वर्तमान ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन बिबियानो “द फ़्लैश” फर्नांडीस ने अपने घर के खाली कमरे में जिम तैयार कर लिया है।

ये ब्राजीलियाई एथलीट ताकत से जुड़े वर्कआउट के साथ स्थिरता और गतिशीलता के लिए ट्रेनिंग कर रहा है ताकि वो हर के क्षत्र में सही रहें।

एंजेला ली

ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली ने अपने प्रशंसकों को ऐसे वर्कआउट बताए हैं, जिन्हें वो कहीं पर भी और बिना किसी सामग्री के कर सकते हैं।

हालांकि, क्यूट डॉट वैकल्पिक है।

केविन बेलिंगोन

https://www.instagram.com/p/B93LffKhsbO

अगर आप सरलता से सफलता हासिल कर पाएं तो ये शानदार बात होगी।

पूर्व ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन केविन “द सायलेन्सर” बेलिंगोन ने एक ऐसा तरीका निकाला है जिससे वो अपने गार्डन में सिर्फ एक पानी की बोतल और बेंच से पसीना बहा सकते हैं।

एडुअर्ड फोलायंग

पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग अपनी शानदार फिजिक को बरकरार रखने के लिए खुद को स्थानीय खेल मैदानों से दूर रख रहे हैं।

आपको उनके व्यायाम की शुरुआत करने के लिए छोटे हथोड़े का उपयोग करना होगा।

एलन गलानी

कोई सामग्री नहीं है? 4 बार के मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन एलन “द पैंथर” गलानी के अनुसार इसमें कोई समस्या नहीं है।

हांगकांग के इस एथलीट को अपने शानदार वर्कआउट के लिए जाना जाता है और उन्होंने कुछ आसान व्यायाम के बारे में बताया जिन्हें कोई भी अपने घर पर कर सकता है।

मोहम्मद बिन महमूद

मोहम्मद “जॉर्डन बॉय” बिन महमूद को इस मुश्किल परिस्थिति में भी रोकना मुश्किल है।

ये मलेशियाई स्टार मॉय थाई की ट्रेनिंग न करने के बावजूद भी वर्कआउट करके आनंद उठा रहा है।

शेनन विराचाई

हर किसी के पास शेनन “वनशिन” विराचाई की तरह मल्टी-परपज़ पंचिंग बैग नहीं होगा।

थाईलैंड के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स एथलीट ने अपने प्रशंसकों को शानदार स्ट्राइकिंग दिखाने का प्रयास किया।

हिसाम समसुदिन

मलेशिया के हिसाम समसुदिन ने लोगों के लिए घर पर करने के लिए एक पूरा सेशन रखा है।

इस रूटीन में बॉडीवेट के व्यायाम, जंपिंग रोप्स और कुछ डंबल एक्सरसाइज है और ये उनके लिए है जिनके पास सामग्री उपस्थित है।

योसूके सारूटा

क्या आप अपने पसंदीदा एथलीट से पंच खाना चाहते हैं?

पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन योसूके “द निंजा” सारूटा ने बॉक्सिंग के डिफेंस की वीडियो में करीब आए बिना शॉट लेने के बारे में बताया।

ऋतु फोगाट

ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट ने चीज़ों को आसान रखने का प्रयास किया है।

इस क्लिप में भारतीय रेसलिंग दिग्गज कुछ शैडोबॉक्सिंग करके अपनी स्ट्राइकिंग का अभ्यास कर रही है।

ये भी पढ़ें: ONE के भारतीय एथलीट्स से कोरोना वायरस के बचाव, सावधानी और घर पर फिट रहने के तरीके जानें

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)