ONE के भारतीय एथलीट्स से कोरोना वायरस के बचाव, सावधानी और घर पर फिट रहने के तरीके जानें

Ritu Phogat ONE KING OF THE JUNGLE open workout

कोरोना वायरस (Covid-19 बीमारी) ने पूरी दुनिया के साथ-साथ भारत को भी अपनी चपेट में ले लिया है। भारत में लगातार कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है।

इस महामारी का फिलहाल कोई इलाज नहीं निकल पाया है लेकिन इससे बचने का सबसे अच्छा तरीका सेल्फ आइसोलेशन (खुद को एकांत में रखना) है यानी आप घर पर रहकर अपना, अपने परिवार के साथ-साथ बाकी लोगों का भी बचाव करेंगे।

ONE Championship के भारतीय सुपरस्टार्स भी कोरोना वायरस की इस आपदा में लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। आप यहां देख सकते हैं कि इन एथलीट्स ने कोरोना वायरस से बचाव, घर पर की जा सकने वाली एक्सरसाइज़, सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों, हाथ धोने के सही तरीके जैसी कई चीज़ों के बारे में बताया।

ऋतु फोगाट

ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट ने लोगों को घर पर रहने के सलाह दी है। इसके साथ-साथ उन्होंने लोगों को एक चैलेंज का हिस्सा बनने और उसमें बाकी लोगों को भी शामिल करने की बात की है। दरअसल, चैलेंज के अनुसार आपको उन तीन चीजों के बारे में पोस्ट करने हैं, जो आप लोग घर पर रहकर कर रहे हैं। फोगाट ने खुद की भी तीन फोटो पोस्ट की हैं, जिसमें वो खाना बना रही हैंं, किताब पढ़ने के अलावा योग भी कर रही हैं।

हिमांशु कौशिक

ख़ुद को स्वस्थ रखिए मार्शल आर्ट्स स्टार 🇮🇳Himanshu Kaushik द्वारा बताई गयी इन सरल कसरतों 💪 से

कोरोनावाइरस के चलते घर पर रहिए, लेकिन ख़ुद को स्वस्थ रखिए मार्शल आर्ट्स स्टार 🇮🇳Himanshu Kaushik द्वारा बताई गयी इन सरल कसरतों 💪 से जो आप घर में आसानी से कर सकते हैं। (पार्ट 1) #IndiaFightsCoronavirus 🇮🇳 #Coronavirus #Covid19

Posted by ONE Championship India on Thursday, March 19, 2020

हिमांशु कौशिक ने कुछ आसान एक्सरसाइज के बारे में बताया है, जिन्हें घर पर करके आसानी से फिट रहा जा सकता है। सबसे खास बात ये है कि इन एक्सरसाइज को करने में किसी भी प्रकार के जिम इक्विपमेंट (यंत्र) की जरूरत नहीं पड़ेगी। लॉकडाउन की स्थिति में घर पर रहने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है, ऐसे में इन एक्सरसाइज़ को करें और खुद को फिट बनाए रखें।

राजिंदर सिंह मीणा

कोरोनावायरस और COVID-19 से जुड़ी अफवाहों से बचें और औरों को भी सतर्क करें!

कोरोनावायरस और COVID-19 से जुड़ी अफवाहों से बचें और औरों को भी सतर्क करें! #IndiaFightsCoronavirus 🇮🇳 🎥: Rajinder Singh Meena 🇮🇳#Coronavirus #Covid19

Posted by ONE Championship India on Tuesday, March 17, 2020

ONE के सबसे अनुभवी भारतीय एथलीट्स में से एक राजिंदर सिंह मीणा ने लोगों को कोरोना वायरस से जुड़ी अफवाहों से दूर रहने के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सामने आ रही ऐसी ही अफवाहों से बारे में बताया, “शरीर पर एल्कोहॉल या क्लोरिन छिड़कने से कोरोनावायरस ख़त्म नहीं होता। मौसम में गर्मी या सर्दी बढ़ने-घटने की वजह से कोरोनावायरस समाप्त नहीं होता। ऐसा कहा जा रहा है कि जानवरों से भी ये वायरस फैलता है जबकि इस बात के कोई भी प्रमाण नहीं है। मच्छरों के काटने से कोरोनावायरस नहीं फैलता। ज्यादा गर्म पानी में नहाने से भी कोरोना वायरस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। लहसुन खाना अच्छा होता है, मगर इसकी वजह से कोरोनावायसर ख़त्म नहीं होता है।”

पूजा तोमर

🇮🇳 भारतीय मार्शल आर्ट्स सुपरस्टार Pooja Tomar से सीखिए अपने हाथ धोने का सही तरीक़ा

🇮🇳 भारतीय मार्शल आर्ट्स सुपरस्टार Pooja Tomar से सीखिए अपने हाथ धोने का सही तरीक़ा और कोरोनावाइरस से दूर रहें! सतर्क रहें, सुरक्षित रहें! #IndiaFightsCoronavirus 🇮🇳 #Coronavirus #Covid19

Posted by ONE Championship India on Friday, March 20, 2020

दुनिया भर के मेडिकल विशेषज्ञ लोगों को सावधानी बरतने की बात कह रहे हैं, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण हाथ धोना है। डॉक्टरों के मुताबिक, दिन में कई बार सैनिटाइजर और साबुन से करीब 20 सेकंड तक हाथों को अच्छे से धोना चाहिए। भारतीय सुपरस्टार पूजा तोमर लोगों को हाथ धोने से सही तरीके से रूबरू करवा रही हैं।

गुरदर्शन मंगत

🇮🇳 भारतीय मार्शल आर्ट्स सुपरस्टार Gurdarshan Gary "Saint Lion" Mangat 🇮🇳 को मिला पुश-अप्स चैलेंज।

🇮🇳 भारतीय मार्शल आर्ट्स सुपरस्टार Gurdarshan Gary "Saint Lion" Mangat 🇮🇳 को मिला पुश-अप्स चैलेंज। बिना रुके 50 कर दिए! 💪💪#IndiaFightsCoronavirus 🇮🇳 #StayAtHomeChallenge

Posted by ONE Championship India on Monday, March 23, 2020

गुरदर्शन मंगत कोरोना वायरस की वजह से घर पर रह रहे हैं और वो लगातार अपने सोशल मीडिया पेजों पर वर्कआउट की वीडियो शेयर कर लोगों को जागरुक कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: खाली एरीना में इवेंट्स के आयोजन पर ONE Championship के एथलीट्स की प्रतिक्रियाएं

न्यूज़ में और

Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6