खाली एरीना में इवेंट्स के आयोजन पर ONE Championship के एथलीट्स की प्रतिक्रियाएं

Eduard Folayang, Aung La N Sang, and Martin Nguyen

COVID-19 (कोरोनावायरस) पूरी दुनिया के सामने एक बड़ी मुसीबत बना हुआ है और ONE Championship को अपने 2020 इवेंट्स कैलेंडर को बदलने पर मजबूर कर दिया है लेकिन ONE ने इस मुसीबत के समय से पार पाने का रास्ता ढूंढ लिया है।

शुक्रवार, 13 मार्च को ONE Championship के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग ने घोषणा की थी कि वो मध्य अप्रैल के बाद से सिंगापुर में 4 क्लोज़्ड डोर इवेंट्स का आयोजन करने वाले हैं, यानी इन इवेंट्स में कोई लाइव क्राउड मौजूद नहीं होगा।

सिटयोटोंग के इस फैसले का ONE के मार्शल आर्ट्स सुपरस्टार्स ने भी समर्थन किया है जिन्होंने हाल ही में इस फैसले पर अपनी-अपनी राय रखी है।

आंग ला न संग

Two-division ONE World Champion Aung La N Sang

“हमें बिज़नेस में बनाए रखने के लिए ONE के सभी फैंस का धन्यवाद व्यक्त करता हूँ। हम वादा करते हैं कि धमाकेदार शोज़ से फैंस का मनोरंजन करते रहेंगे, फिर वो चाहे क्लोज़्ड डोर इवेंट्स ही क्यों ना हों। स्टाफ सावधानी बरत रहा है और एक एथलीट होने के नाते मैं उनका आभार व्यक्त करता हूँ। मेरे लिए ये मायने नहीं रखता कि ये कोई क्लोज़्ड डोर इवेंट हो, स्टेडियम इवेंट या पार्किंग लॉट में हो रहा हो, मैं केवल फैंस के लिए धमाकेदार शो का हिस्सा बनना चाहता हूँ।”

एडुअर्ड फोलायंग

Filipino martial arts icon Eduard Folayang lands a high kick on Amarsanaa Tsogookhuu

“हम महामारी की स्थिति से गुजर रहे हैं इसलिए एथलीट्स, स्टाफ और फैंस की सलामती पर ज्यादा ध्यान देना होगा। इवेंट रद्द होने के बजाय बेहतर यही है कि शोज़ खाली एरीना में हों। मुझे लगता है कि ये एक अच्छा फैसला है, लोग टेलीविजन और सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी इवेंट का लुत्फ उठा सकते हैं।

“स्पोर्ट्स इवेंट्स जिनका फैंस इंतज़ार कर रहे हैं, जैसे NBA के शेड्यूल को रद्द कर दिया गया है, इसलिए ये ONE के लिए अच्छी बात है। मैं जानता हूँ कि ऐसे बहुत से फैंस हैं जो इवेंट्स को लाइव देखना चाहते हैं लेकिन सभी के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बेहतर यही होगा कि कुछ समय के लिए इसी तरह के इवेंट्स का आयोजन हो।”

मार्टिन गुयेन

Martin Nguyen celebrates his TKO victory at ONE: DAWN OF HEROES.

“आखिर में हमें ये सोचकर चलना चाहिए कि ये वायरस एक बुरा दौर है जो कुछ समय बाद संभव ही समाप्त हो जाएगा। हमें इस बुरे दौर के दौरान अपनी सावधानी के साथ-साथ दूसरों को भी बचाए रखने पर ध्यान देना होगा।”

जेहे युस्ताकियो

Geje Eustaquio bites his mouthguard in the ring

“ये काफी अच्छा फैसला है। एथलीट्स के नजरिए से ये फैसला बहुत सही है क्योंकि हम सभी जानते हैं कि एथलीट्स को किसी मैच के लिए तैयारियां करने के लिए कितने कठिन समय से गुजरना होता है। उनका सपना होता है कि वो फाइट करते रहें इसलिए इवेंट्स का कैंसिल होना उनके लिए और फैंस के लिए बेहतर साबित तो बिल्कुल नहीं होगा।

“अच्छी चीज ये है कि ONE इस बात को अच्छे से समझती है, इसलिए मैं क्लोज़्ड डोर इवेंट्स का समर्थन करता हूँ। जाहिर तौर पर इससे कंपनी को थोड़ा नुकसान जरूर होगा, खासतौर पर रेवेन्यू के मामले में लेकिन कभी-कभी त्याग भी करने पड़ते हैं।”

डैनी किंगड

The Philippines' own Danny Kingad competes against China's Xie Wei

“मुझे लगता है कि बॉस चाट्री ने ये बेहद अच्छा फैसला लिया है और ये हम सभी के लिए बेहतर साबित होगा। हम इवेंट के दौरान एरीना में दाखिल होने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर ध्यान नहीं दे सकते, क्या पता एक व्यक्ति से शुरू होकर प्रकोप की स्थिति उत्पन्न हो जाए। मैं यही कहना चाहूँगा कि ये बहुत अच्छा फैसला है कि जब तक ये बुरा दौर समाप्त नहीं हो जाता तब तक क्लोज़्ड डोर इवेंट्स का ही आयोजन हो।”

रेने कैटलन

Philippine martial artist Rene Catalan leaps forward with a punch

“मैं यही कहना चाहूँगा कि चाट्री का इवेंट्स को खाली एरीना में कराने का फैसला सही है। अगर कोई इवेंट हजारों लोगों के बीच होता है तो उससे ये वायरस कई अन्य लोगों तक भी पहुँच सकता है। ये अच्छा और सही फैसला है कि फिलहाल की स्थिति को ध्यान में रखते हुए इवेंट्स को खाली एरीना में आयोजित किया जाए।”

ये भी पढ़ें: मिच चिल्सन का सर्कल से कॉमेंट्री बूथ तक का शानदार सफर

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)