मिच चिल्सन का सर्कल से कॉमेंट्री बूथ तक का शानदार सफर

Mitch Chilson

मिच “द ड्रैगन” चिल्सन ONE Championship के सबसे अहम चेहरे में से एक हैं क्योंकि वो प्रोमोशन के लिए कॉमेंटेटर का काम करते हैं और उनकी स्किल्स सिर्फ इतनी ही नही हैं।

इस जापानी-अमेरिकी स्टार ने मार्शल आर्ट्स में अपना जीवन गुजारा है, जहां उन्होंने मॉय थाई और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है, कोचिंग की है और ट्रेनर के साथ-साथ एक्टर का किरदार भी निभाया है।

चिल्सन ने स्ट्राइकिंग आर्ट्स में सबसे पहले हाथ आजमाया था लेकिन इंडस्ट्री में एक मौके ने उनके जीवन को बदल दिया।

“द लॉयन सिटी” की ओर रुख

ONE Championship commentator Mitch Chilson

2005 में चिल्सन अपने मॉय थाई करियर के साथ ट्रेनर के रूप में भी काम किया और जब उनके दोस्तों ने उन्हें बताया कि सिंगापुर “ईस्ट का हवाई” है और इस वजह से उन्होंने 2005 में “द लॉयन सिटी” आने का निर्णय लिया।

उस समय मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र में ज्यादा कुछ नहीं था। उन्हें मॉय थाई की ट्रेनिंग लेने के लिए मीलों दूर जाना पड़ता था और वहां सिर्फ 2 ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) सीखने वाले आते थे।

हालांकि, जब 2009 में Evolve जिम की शुरुआत हुई तो कई सारे वर्ल्ड चैंपियंस वहां आ गए और उन्हें टीम में जुड़ने का मौका मिला और इसने उनके जीवन को बदल दिया।

उन्होंने कहा, “इस समय मैं एक्टिंग और मॉडलिंग पर ध्यान दे रहा था। मैं जिम चला रहा था लेकिन मैंने वो जॉब छोड़ दी इसलिए मेरे पास समय था और मैंने बोला, ‘ठीक है, ये करते हैं और देखते हैं कि तुम्हारे पास क्या है।”

“मैं Evolve फाइट टीम का पहला सदस्य था और इसके बाद सब इतिहास बन गया।”

Evolve ने 2009 में अपने दरवाजे खोले थे और “द ड्रैगन” ने खुद को ट्रेनिंग के हर हिस्से में डाला। उन्होंने BJJ और रेसलिंग को भी अपने गेम में जोड़ा जिसने उन्हें मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में आने के लिए तैयार किया।

उन्होंने The Home Of Martial Arts के बनने से पहले Martial Combat में काम किया था और “द ड्रैगन” को पहले इवेंट ONE: CHAMPION VS. CHAMPION में जगह मिली थी।

“द ड्रैगन” ने कहा, “मुझे चाट्री (सिटयोटोंग, ONE के चेयरमैन और सीईओ) का संदेश काफी पसंद आया। वो मार्शल आर्ट्स को चाहते थे क्योंकि इसका जन्म एशिया में हुआ था और उस समय बड़े स्टार्स नहीं थे इसलिए वो मुझे मौका देना चाहते थे।”

“मैं Evolve में कोच रह चुका था जो काफी सारे वर्ल्ड चैंपियंस से घिरा हुआ था और हम सुबह ट्रेनिंग, क्लास को पढ़ाना और फिर ट्रेनिंग करते थे। ONE चैंपियनशिप में मौके को दर्शना शानदार रहा।”

बूथ में एंट्री करना

ONE Championship commentator Mitch Chilson in Manila, Philippines

चिल्सन ने ग्लोबल स्टेज पर 5 बाउट में हिस्सा लिया था लेकिन उनका प्रतियोगी करियर समाप्त हो गया, जब उन्होंने बड़ी कंपनी के साथ 6 देशों में पर्सनल ट्रेनिंग के डायरेक्टर की जॉब को हासिल किया।

उस समय उनका काम पूरी तरह TV में लग रहा था जिसने उन्हें विश्व को फिटनेस का ज्ञान देने का मौका दिया लेकिन जब उन्हें फिर ONE के लिए कमेंट्री करने का मौका मिला, वो खुद को रोक नहीं पाए।

“द ड्रैगन” के पास बूथ में काम करने का थोड़ा अनुभव था और उन्हें माइक पर अपनी विशेषता को लेकर भरोसा नहीं था लेकिन वो जानते थे कि इसमें सुधार करेंगे।

उन्होंने हँसते हुए कहा, “जब मैं Martial Combat में चैंपियन था, वो मुझे किसी तरह से हर चीज़ में जोड़ना चाहते थे इसलिए उन्होंने मुझे कमेंट्री की जॉब का ऑफर दिया। मैं काफी खराब था, मैं हर समय अटक रहा था और मुझे ये करने का कोई अनुभव नहीं था।”

“मैंने टीवी शो किया और मुझे ज्यादा आत्मविश्वास मिला और मैं कैमरे के सामने अच्छा होते गया। मुझे ONE के लिए कमेंट्री में जगह मिली और मैंने ये किया, लेकिन मैं अभी भी उतना रोचक नहीं बन पाया था।

“मैंने अनुभव किया कि मुझे इसमें मजा आ रहा था क्योकि मैं फाइटर्स के बारे में बात कर रहा था, एक्शन के बारे में बात कर रहा था और कहानियां सुना था इसलिए मैंने अभ्यास किया। मैंने हर दिन कुछ महीनों तक अभ्यास किया और बिना आवाज के मैच देखता था और कमेंट्री करता था।

“ONE मेरे पास फिर आया और मुझे ये काम ऑफर किया और मैं काफी आत्मविश्वास पा चुका था और काफी सुधार कर चुका था, इसलिए मैं सही समय पर सही जगह पर था।”

‘माइकल और मिच’

Michael Schiavello and Micth Chilson ONE Championship commenators

जितना समय चिल्सन ने माइक पर बिताया, वो उतना ही सुधार करने में सफल रहे और उनकी मांग बढ़ने लगी। ONE उन्हें और शोज़ के लिए चाहता था और लगभग सारे शोज़ के लिए ही, लेकिन पहले मौके पर स्वीकार करना आसान नहीं होता।

उन्होंने बताया, “मेरी इस जॉब के साथ, मैं एशिया का टॉप पर्सनल ट्रेनर भी था और टीवी शोज़ से भी मुझे फायदा मिल रहा था। अब तक फिटनेस को ध्यान रखते हुए ये मेरी ड्रीम जॉब थी।”

“मुझे अच्छी तनख्वाह, कामकाज के लिए गाड़ी, घर मिल रहा था और कमेंट्री में काफी मजा आ रहा था। जब मैं शो पर रहता हूँ, मैं बच्चों के जैसा उछलता रहता हूँ और काफी उत्साहित रहता हूँ। मुझे काफी अच्छा महसूस होता है, जैसा मुझे फाइट के दौरान महसूस होता था।

“जब उन्होंने मुझसे कहा, ‘आप हमारे सारे इवेंट करेंगे?’ मुझे यकीन नहीं हुआ। मुझे अपनी जॉब, जो मेरा सपना था जहां मैं काफी ऊँचे पायदान पर था या इस शानदार मौके में से चुनना था। मुझे ये स्वीकार करना पड़ा और अब मैं अपने पायदान को देखकर भरोसा नहीं कर सकता, जिसपर मैं अभी हूँ।”

2017 में माइकल “द वॉइस” शिवेलो ONE की ब्रॉडकास्ट टीम का हिस्सा बने और एक साझेदारी पनपने लगी। कुछ सालों बाद “माइकल और मिच” अपने तालमेल से ONE ब्रॉडकास्ट का अहम हिस्सा बन गए।

“द ड्रैगन” को पहले शिवेलो के बाद बैठने का मौका मिला था और अब तीन सालों में उनके साथी कॉमेंटेटर का सबसे अहम किरदार है।

चिलसन ने कहा, “माइकल काफी शानदार आदमी हैं, जहां तक मार्शल आर्ट्स की कमेंट्री की बात की जाए तो लोगों को उनकी बुक ‘Goodnight Irene’ की कहानी पढ़नी चाहिए इससे आपको पता चल जाएगी कि वो कितने लंबे समय से ये कर रहे हैं।”

“मुझे 80 के दशक में रेसलिंग काफी पसंद थी और ये जिम रॉस और जैरी लॉलर के साथ काम करने जैसा था। मुझे हमेशा लगता था कि इस प्रकार के लोग कभी भी मददगार टिप नहीं देंगे क्योंकि यहां प्रतियोगिता का माहौल रहता है लेकिन माइकल के साथ ऐसा नहीं था।

“मैंने शायद अब तक 50 शोज़ किये हैं और उन्होंने हमेशा मेरी मदद की है। वो हर चीज़ समझाते हैं और मेरे अंदर से सबसे अच्छा लाने की कोशिश करते हैं। मुझे काफी अनुभव मिल चुका है, लोग छोटी चीज़ें भी नहीं देखते, ऐसा लगता है कि मैं प्रोड्यूसर या डायरेक्टर के साथ काम कर रहा हूँ।”

चिल्सन की नजरों और काम ने उन्हें The Home Of Martial Arts का सबसे पसन्दीदा बना दिया है लेकिन वो कभी भी सीखना नहीं छोड़ेंगे और सुधार करते हुए सबसे अच्छा शो देने का प्रयास करेंगे और संगठन के एथलीट्स को रिस्पेक्ट देते रहेंगे।

“मैं कभी भी मेरी सफलताओं पर रुकने वालों में से नहीं हूँ, आपको आगे बढ़ते रहना होगा!”

ये भी पढ़ें: बिबियानो फर्नांडीस Vs. केविन बेलिंगोन IV बाउट पर माइकल शिवेलो का पूर्वावलोकन

विशेष कहानियाँ में और

Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114
Yod IQ Or Pimolsri lands a straight right at The Inner Circle 30 open workout