जोनाथन डी बैला ने न्यूयॉर्क को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बताया – ‘ऐसा लगा जैसे उन्होंने मुझे गोद ले लिया’

Zhang Peimian Jonathan Di Bella ONE162 1920X1280 22

जोनाथन डी बैला को कनाडाई-इटालियन होने पर गर्व है, लेकिन वो बचपन से न्यूयॉर्क की मानसिकता लेकर जी रहे हैं।

27 वर्षीय स्टार ने शनिवार, 7 अक्टूबर को डेनियल विलियम्स के खिलाफ अपने ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल डिफेंस से पूर्व न्यूयॉर्क में काफी समय तक ट्रेनिंग की है।

डी बैला पिछले करीब 2 दशकों से मॉन्ट्रियाल से न्यूयॉर्क तक का सफर तय कर करते आए हैं और अब ये शहर उनके मार्शल आर्ट्स करियर का अभिन्न हिस्सा बन चुका है।

ONE Fight Night 15 में अपनी वापसी से पूर्व डी बैला ने कहा:

“मैं अक्सर मॉन्ट्रियाल से न्यूयॉर्क तक का सफर करता रहता हूं। मेरा जीवन ऐसे ही गुजरा है। मैं 9 या 10 साल की उम्र से ऐसा करता आ रहा हूं।

“मेरे पिता ने न्यूयॉर्क में करियर बनाया था और उनके प्रोमोटर ब्रूकलिन से संबंध रखते हैं। वो मेरे पिता की सभी फाइट्स को न्यूयॉर्क में प्रोमोट किया करते थे और उसके बाद मेरे मैचों को भी इसी शहर में प्रोमोट किया।

“मेरी पहली प्रोफेशनल फाइट उन्हीं के शो में ब्रूकलिन में हुई थी, जो मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण रही।”

ब्रूकलिन में जहां इटालियन-अमेरिकी लोग रहते हैं, वहां डी बैला के परिवार के कुछ सदस्य भी रहते हैं, लेकिन उनके करियर की शुरुआत यहां होने का ये कारण नहीं था।

मॉन्ट्रियाल में किकबॉक्सिंग पर प्रतिबंध लग चुका था इसलिए मजबूरन उन्हें इस खेल में आगे बढ़ने के लिए 370 मील लंबा सफर तय करना पड़ा।

अब वो न्यूयॉर्क में करियर बना चुके हैं और वहां के लोगों का समर्थन हासिल करने के बाद डी बैला खुद को इस शहर का हिस्सा मानने लगे हैं।

उन्होंने बताया:

“मॉन्ट्रियाल में किकबॉक्सिंग पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इसलिए ब्रूकलिन का मेरे जीवन में बहुत महत्व है क्योंकि मेरी सभी प्रोफेशनल फाइट्स यहां हो रही थीं और यही पर मैंने अपने करियर की शुरुआत की।

“यहां करियर की शुरुआत करना और यहां के लोगों का प्रतिनिधित्व करना सम्मान की बात है। ऐसा लगता है जैसे उन्होंने मुझे गोद ले लिया था। मुझे लगता है कि न्यूयॉर्क मेरे दिल में समाया हुआ है।”

फाइटिंग और खाना: जोनाथन डी बैला की न्यूयॉर्क में पसंदीदा जगह

जोनाथन डी बैला ट्रेनिंग करते, शिक्षा देते और फाइट करते हुए न्यूयॉर्क से भली-भांति वाकिफ हो चुके हैं।

डी बैला के जीवन में न्यूयॉर्क को एक खास स्थान मिलने से पहले उनके पिता अक्सर अमेरिका के कई ट्रेनिंग सेंटर्स में जाया करते थे। इसलिए ऐसी कई जगहें थीं, जहां युवा डी बैला को दाखिला मिल सकता था।

हाई लेवल ट्रेनिंग पार्टनर्स होने के कारण ONE के मौजूदा स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग किंग को कभी इस शहर में ट्रेनिंग के मामले में कोई कमी महसूस नहीं हुई।

डी बैला ने कहा:

“मैं समय-समय पर न्यूयॉर्क के अलग-अलग जिम में ट्रेनिंग करता रहता हूं। मेरे पिता के कई दोस्त जिम चलाते हैं, इसलिए हम वहां जाते रहते हैं। हम ज्यादातर ब्रूकलिन जाते हैं, लेकिन ऐसा कोई विशेष स्थान नहीं है जहां हमें पाया जा सकता है।

“मेरे पिता अपने दोस्तों को कॉल लगाते हैं और वो हमेशा मुझे अलग स्टाइल्स के खिलाफ स्पारिंग करने के लिए कहते हैं। वो नहीं चाहते कि हर बार एक ही व्यक्ति मेरे साथ स्पारिंग करे। इसलिए हम अलग-अलग जिम का दौरा करते रहते हैं।”

ट्रेनिंग के अलावा भी ऐसी कई चीज़ें हैं, जो डी बैला को न्यूयॉर्क से जोड़े रखती हैं।

उन्हें “कभी ना सोने वाले शहर” का नॉन-स्टॉप लाइफस्टाइल पसंद है, जहां 20 लाख से अधिक इटालियन-अमेरिकी लोग रह रहे हैं। वो यहां अपने मूल निवास स्थान से जुड़ी संस्कृति को महसूस कर सकते हैं।

अपनी पसंदीदा जगहों का जिक्र करते हुए डी बैला ने कहा:

“ब्रूकलिन मुझे अपने मूल रूप से इटालियन होने की याद दिलाता है। मैनहैटन में कई संस्कृतियों से जुड़े लोग रहते हैं, जो मुझे अच्छा लगता है। मुझे यहां का खाना पसंद है, जो इस शहर को खास बनाता है। यहां सबकुछ है। आपको जो भी चाहिए, यहां जरूर मिलेगा। आप सुबह 3 बजे उठकर भी कहीं भी जा सकते हैं।

“लोम्बार्डीज़ पिज्जा असल में अमेरिका में सबसे पहली पिज़्ज़ा खाने की जगह है। ये मैनहैटन में लिटल इटली कहे जाने वाले स्थान पर मौजूद है, जहां जाना मुझे काफी पसंद है। सेंट्रल पार्क में मेरे एक दोस्त के पास नाव है, ठीक वैसे जैसी वेनिस में होती है। वो न्यूयॉर्क की सबसे मनोरंजक जगहों में से एक है और मैं हर बार गर्मियों में वहां जाता हूं।”

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400