3 मॉय थाई एल्बो अटैक जो आपके खेल को निखार सकते हैं

Allycia Hellen Rodrigues Marie McManamon ONE Fight Night 29 62

पिछले पांच सालों में एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ ने ONE विमेंस एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को छीनने आई हर चैलेंजर को अपने शानदार स्किल सेट पर दम पर धूल चटाई, जिसमें कई तरह की एल्बोज़ भी शामिल हैं।

अब शनिवार, 12 जुलाई को बैंकॉक, थाईलैंड के लुम्पिनी स्टेडियम में ब्राजीलियाई चैंपियन अपनी बेल्ट का बचाव WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जोहाना पर्सन के खिलाफ ONE Fight Night 33 के मेन इवेंट में करेंगी।

हर कोई उनकी घातक एल्बो अटैक की बात करता है तो वहीं कई सारे अन्य ONE सुपरस्टार्स अन्य तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए दिखते हैं।

आइए इन्हीं अलग-अलग एल्बो अटैक के बारे में विस्तार से जानते हैं।

सोक नाद: अपरकट एल्बो

सोक नाद मॉय थाई में एक बेहद की खास हथियार है, जिसे कम सराहा जाता है। अपरकट एल्बो आक्रामक अटैक और काउंटर अटैक दोनों में इस्तेमाल की जा सकती है।

सोक नाद को जो चीज खास बनाती है, वो ये कि इसे बेहद टाइट गार्ड के बावजूद लैंड कराया जा सकता है। जब एथलीट्स पंच और एल्बोज़ के वार से बचने के लिए गार्ड को ऊपर रखते हैं तो सोक नाद के जरिए नाक या ठोड़ी पर हमला किया जा सकता है। नीचे से ऊपर की ओर आने की वजह से इसे देखना मुश्किल हो जाता है।

कई सारे फाइटर्स इस एल्बो को नजरअंदाज कर देते हैं क्योंकि ये स्पिनिंग अटैक की तरह दिखने में इतनी खास नहीं होती, लेकिन ये करीब के वार-पलटवार में बहुत असरदार रहती है।

सोक पूंग: स्पीयर एल्बो

जब हम सटीक स्ट्राइक्स की बात करते हैं तो सोक पूंग स्पीयर एल्बो की बात जरूर की जानी चाहिए। इस तकनीक में एल्बो स्पीयर (भाला) की तरह जाती है और इससे नाक, माथे और कोलर बोन्स को वार किया जा सकता है।

इस अटैक की वजह से विरोधियों को कट लगता है क्योंकि ये वार सीधे लाइन में करती है। जब दो एथलीट्स के बीच दूरी बेहद कम हो तो इससे शानदार तरीके से अंजाम दिया जा सकता है। सीधी लाइन में होने के चलते इसकी स्ट्राइक बहुत तेज होती है और विरोधियों को संभलने तक का समय नहीं मिलता।

ये एल्बो अटैक क्लिंच के दौरान बहुत कारगर साबित हो सकता है। विरोधी का ध्यान आपके हाथों को नियंत्रित करने और नी अटैक पर होगा, तब इसके जरिए फाइट का अंत किया जा सकता है।

Decho Por Borirak Isannuea Tor Tanjaroen ONE Friday Fights 113 16

सोक चियांग: डायगनल (तिरछी) एल्बो

सोक चियांग शायद मॉय थाई में सबसे कम आंके जाने वाली एल्बो है। आपके शरीर से 45 डिग्री के एंगल पर आने की वजह से ये अटैक खास हो जाता है और प्रतिद्वंदी इसके आने की कल्पना नहीं करते।

सोक चियांग को इसका अपरंपरागत एंगल अलग बनाता है। अधिक फाइटर्स होरिजोंटिल, वर्टिकल या स्पिनिंग एल्बोज़ के लिए तैयारी करते हैं, लेकिन डायगनल एल्बो उन्हें हैरान कर देती है। इसके द्वारा लगे कट मैच खत्म कर सकते हैं।

ONE Championship फाइटर्स इस एल्बो का इस्तेमाल कॉम्बिनेशन लगाने या फिर फिनिशिंग तकनीक के लिए करते हैं।

मॉय थाई में और

Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35