थोंगपून ने थाई हिप-हॉप समुदाय से अपने संबंधों के बारे में बताया – ‘दोस्ताना, प्यारे और सहायक लोग’

Thongpoon PK Saenchai Timur Chuikov ONE Fight Night 19 39 scaled

थोंगपून पीके साइन्चाई ने रिंग के अंदर अपने मनोरंजक मॉय थाई प्रदर्शन से दुनिया भर में लोकप्रियता अर्जित की है, लेकिन उन्होंने इसके बाहर अपनी अनोखी शैली के लिए भी काफी ध्यान आकर्षित किया है।

थाई स्टार 4 मई को ONE Fight Night 22: Sundell vs. Diachkova में ज़कारिया एल जमारी के खिलाफ वापसी करेंगे। उन पर अब पहले से कहीं अधिक नजरें हैं और उनके सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करने वाले नए फैंस हिप-हॉप उपसंस्कृति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देख सकते हैं।

थोंगपून पूरी तरह से उस जीवनशैली में डूबे हुए हैं और उनका कहना है कि इस संगीत और लोगों दोनों ने उनके जीवन को काफी फायदा पहुंचाया है।

26 वर्षीय एथलीट ने थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाले अपने स्ट्रॉवेट मॉय थाई मुकाबले से पहले onefc.com से बात की:

“हिप-हॉप के बारे में मुझे जो पसंद है वो है दोस्ताना, प्यारे और सहायक लोग। और मुझे हिप-हॉप संस्कृति भी पसंद है। मुझे इसका स्टाइल और संगीत पसंद है।

“हिप-हॉप ने मुझे एक नया समुदाय प्रदान किया।” 

हालांकि थोंगपून अपने अधिकांश दिन दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में फाइट की तैयारी में बिताते हैं, लेकिन वो खाली समय का उपयोग स्थानीय हिप-हॉप समारोह में शामिल होने के लिए करते हैं।

PK Saenchai टीम के प्रतिनिधि ‘सुपरफ्लाई’ नामक एक समूह में भी शामिल हो गए हैं और उनकी समान मानसिकता के कारण जल्द ही घुल मिल गए।

रैप (गायन शैली) के साथ जुड़ी नकारात्मक रूढ़िवादिता के बावजूद ये समूह काफी हद तक दूसरों की मदद करने के लिए अपने प्रभाव का उपयोग करने पर केंद्रित है।

थोंगपून ने बताया: 

“सुपरफ्लाई के एक मूल सदस्य ने मुझे अपने समूह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मैं इस बात से प्रभावित था कि वो समूह कितना दोस्ताना था।

“उनका लक्ष्य समाज की मदद करना है। वे बच्चों और गरीबों को बेहतर जीवन जीने में मदद करते हैं। इसलिए मैंने उनसे जुड़ने का फैसला किया।” 

थोंगपून ने अपने पसंदीदा हिप-हॉप एक्ट्स का खुलासा किया

समुदाय में जुड़ने से पहले थोंगपून पीके साइन्चाई का हिप-हॉप के प्रति उत्साह संगीत से उत्पन्न हुआ और ये अभी भी उनका सबसे बड़ा जुनून है।

बैंकॉक के निवासी को कलाकारों की एक विस्तृत श्रृंखला पसंद है, लेकिन उनके पसंदीदा आर्टिस्ट्स उनके देश से ही हैं जो अब थाईलैंड में धूम मचा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा: 

“मेरे पसंदीदा हिप-हॉप कलाकार थाई कलाकार सरन और GTK हैं। मेरा पसंदीदा गाना ‘इफ यू वांट’ है, जो GTK द्वारा लिखा गया है।”

मॉय थाई में और

Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114