3 तरीके जिनसे ब्राजीलियन जिउ-जित्सु आपके मॉय थाई क्लिंच गेम को बेहतर बनाता है

Stamp Fairtex defeats Puja Tomar at ONE A NEW TOMORROW DC 2150

ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) और मॉय थाई देखने में बहुत अलग खेल प्रतीत होते हैं, लेकिन जब मॉय थाई क्लिंच की बात आती है तो एथलीट्स हाथों से जद्दोजहद करते हुए दिखाई देते हैं।

यहां चौंकाने वाली बात ये है कि BJJ सीखना आपकी स्ट्राइकिंग स्किल्स को भी बेहतर बना सकता है।

इस आर्टिकल में आप जान सकते हैं कि कैसे BJJ की ट्रेनिंग करते हुए कोई एथलीट अपने मॉय थाई क्लिंच गेम को बेहतर बना सकता है।

BJJ में हैंड फाइटिंग का अभ्यास मॉय थाई क्लिंच में कंट्रोल को बेहतर बनाता है

Mikey Musumeci Jarred Brooks ONE Fight Night 13 79

जब फाइटर्स के बीच मॉय थाई क्लिंच होता है, तब अक्सर उन्हें आगे-पीछे मूवमेंट करते हुए कंट्रोल हासिल करने की कोशिश करते देखा जाता है। कई मौकों पर ये स्थिति जटिल हो जाती है और इसी दौरान खतरनाक एल्बो का शिकार बन बैठते हैं।

जिउ-जित्सु की हैंड फाइटिंग में कई पहलू शामिल हैं क्योंकि इसे गी और नो-गी फाइटिंग में भी किया जा सकता है। कुछ ऐसा ही हमें ONE Fight Night 13 में ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन माइकी मुसुमेची और स्ट्रॉवेट MMA किंग जैरेड ब्रूक्स के मैच में देखने को मिला था।

इसका मतलब ये है कि आप BJJ में सीखी गई हैंड फाइटिंग का मॉय थाई में इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको एक बेहतर पोजिशन हासिल करने में मदद मिलती है।

हैंड फाइटिंग की कला में निपुण होने के बाद एक मॉय थाई फाइटर की स्किल्स और प्रदर्शन में सुधार तो होगा ही और साथ ही वो क्लिंच गेम में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

BJJ का अभ्यास कर आप हाथों के जरिए प्रतिद्वंदी को फंसा पाएंगे, जिससे आर्म कंट्रोल बेहतर होगा

Marcus Almeida grapples with Simon Carson at ONE 158

जो लोग मॉय थाई क्लिंच से अवगत हैं वो जानते हैं कि कंट्रोल बनाए रखना कितना जरूरी होता है। दुर्भाग्यवश, कुछ कम अनुभवी फाइटर्स सीधे तौर पर अपने प्रतिद्वंदी की गर्दन को निशाना बनाते हैं, जो एक अच्छी पोजिशन में आने के लिए काफी नहीं है।

BJJ एथलीट्स हाथों के जरिए पोजिशंस हासिल करने के मामले में महारत रखते हैं, फिर चाहे वो स्टैंड-अप फाइट कर रहे हों या बॉटम पोजिशन में फंसे हों। जो मॉय थाई फाइटर्स अपने गेम को बेहतर बनाना चाहते हैं, उनके लिए ये स्किल बहुत कारगर साबित हो सकती है।

जिउ-जित्सु का ये पहलू बहुमूल्य साबित होगा। आपको इससे अपने गेम को बेहतर करने और अच्छी पोजिशन प्राप्त करने में मदद मिलेगी और साथ ही आप क्लिंच गेम में स्ट्राइक्स, स्वीप्स लगाते हुए हुए अपने विरोधी को कंट्रोल कर पाएंगे और जीत भी हासिल कर पाएंगे।

BJJ में सही बॉडी पोजिशन के बारे में सीखकर आप बेहतर तरीके से मॉय थाई क्लिंच कर पाएंगे

Stamp Fairtex Alyse Anderson ONE Fight Night 10 23

मॉय थाई में सफलता के लिए सही बॉडी पोजिशन बहुत जरूरी है। अगर आप आगे की ओर झुके रहेंगे तो चेहरे पर नी स्ट्राइक लगने का खतरा बना रहेगा। वहीं एकदम सीधे खड़े रहने पर स्वीप लगने का खतरा होता है। इसलिए क्लिंच करते हुए बॉडी बैलेंस बहुत जरूरी होता है।

इस बात में कोई संदेह नहीं कि पूर्व 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स जानती हैं कि नियमों का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए कैसे किया जाता है। वो क्लिंच करने में माहिर हैं और इसी के जरिए उन्होंने ONE Fight Night 10 में अलीस एंडरसन को मात दी थी।

जिउ-जित्सु में भी बॉडी का सही पोजिशन में रहना जरूरी है। आपकी बॉडी पोजिशन ही तय करती है कि आप अपने प्रतिद्वंदी के गार्ड को भेदने में सफल रहेंगे या आप पिन होने वाले हैं। अच्छी शारीरिक पोजिशन आपको खतरे से दूर रखने के अलावा बढ़त हासिल करने में मदद करती है। सही बॉडी पोजिशन का होना जिउ-जित्सु में आपकी जीत की संभावनाओं को बढ़ा देता है।

मॉय थाई फाइटर्स BJJ एथलीट्स की बॉडी पोजिशन की तकनीकों को परखते हुए खुद को काफी फायदा पहुंचा सकते हैं क्योंकि कमर का थोड़ा सा भी झुका होना आपकी सफलता के चांस को कम कर सकता है।

मॉय थाई में और

Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
Asadula Imangazaliev, Aslamjon Ortikov, Black Panther, and Ubaid Hussain will compete at The Inner Circle 39
Rodtang, Nong O, Shimon, and Ramadan will compete at The Inner Circle 38