ONE Championship में कंबोडियाई एथलीट्स की 5 सबसे शानदार जीत

Chan Rothana

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चाहे कंबोडिया के लिए अभी एक नया स्पोर्ट हो लेकिन इस देश के सुपरस्टार्स थोड़े समय में ही ONE Championship में सफलता प्राप्त करने लगे हैं।

अक्सर कंबोडियाई एथलीट्स अपने देश के स्पोर्ट यानी कुन खमेर बैकग्राउंड से आते हैं जिससे उन्हें सीखने में और अपनी स्किल्स में जल्दी सुधार करने में भी आसानी होती है।

यहाँ आप ग्लोबल स्टेज पर कंबोडियाई एथलीट्स द्वारा हासिल की गईं सबसे बेहतरीन जीत देख सकते हैं।

रोटाना ने दूसरे राउंड में अनोखे अंदाज में फर्नांडीस को फिनिश किया

दिसंबर 2018 में हुए ONE: DESTINY OF CHAMPIONS में चान रोथना और एब्रो “द ब्लैक कोमोडो” फर्नांडीस के बीच एक्शन से भरपूर फ्लाइवेट कॉन्टेस्ट को देख फैंस दंग रह गए। खासतौर पर वो मोमेंट सबसे खास रहा जब कंबोडियाइ स्टार ने दूसरे राउंड में TKO से जीत हासिल की थी।

रोथना ने अपने प्रतिद्वंदी के रेसलिंग अटैक्स के बाद भी अपने पैरों पर खड़े होकर दिखाया दिया था कि ग्लोबल स्टेज पर उन्होंने खुद में कितना सुधार किया है और उसके बाद फर्नांडीस पर स्ट्राइकिंग अटैक कर अपना बदला भी पूरा किया।

कंबोडियाई एथलीट की एनर्जी का लोगों को एहसास दूसरे राउंड में तब हुआ, जब वो निरंतर “द ब्लैक कोमोडो” के ग्रैपलिंग अटैक को विफल कर रहे थे। फर्नांडीस ने रीयर-नेकेड चोक लगाने का प्रयास किया लेकिन जैसे ही उनका ये मूव असफल साबित हुआ तो उनके पास अटैक करने के लिए कुछ नहीं बचा था।

रोथना ने जबरदस्त अंदाज में अपनी स्ट्राइकिंग स्किल्स का प्रदर्शन किया। उन्होंने हुक्स लगाते हुए इंडोनेशियाई स्टार पर दबाव बनाया और आखिर में पंचों और नी स्ट्राइक्स की बरसात करते हुए मैच अपने नाम किया।

एम ने अपने डेब्यू मैच में किसेलोवा पर बड़ी जीत दर्ज की

सोवनाह्री “द स्वीट सैवेज” एम ने अपने प्रोमोशनल डेब्यू में इरीना किसेलोवा पर जीत दर्ज की थी।

मैच के शुरुआती क्षणों में कंबोडियाई-अमेरिकी स्टार ने टेकडाउन के बाद सुपरमैन पंच लगाया और डबल-लेग टेकडाउन करते हुए अपनी प्रतिद्वंदी को मैट पर गिराने में सफलता पाई।

हालांकि, किसेलोवा ने स्ट्राइक्स लगाते हुए हेडलॉक भी लगाया लेकिन “द स्वीट सैवेज” ने दमदार नी स्ट्राइक्स लगाईं और अपने सिर को किसेलोवा की पकड़ से छुड़ाया और बैक कंट्रोल प्राप्त किया।

उसके बाद एम ने निरंतर कई दमदार पंच लगाए और केवल 81 सेकंड में TKO से मैच अपने नाम किया।



सोर से ने सेंडूक के अपराजित रिकॉर्ड को अंतिम रूप दिया

मई 2018 में हुए ONE: GRIT AND GLORY में सोर से ने विक्टोरिया सेंडूक पर सर्वसम्मत निर्णय से बड़ी जीत हासिल की, जो उनके करियर की सबसे बड़ी जीत भी साबित हुई।

Cambodian Top Team के प्रतिनिधि का सामना उस समय अपराजित रहे इंडोनेशियाई एथलीट से हुआ और वो भी अपने प्रतिद्वंदी के घरेलू फैंस के सामने। पहले राउंड में होमटाउन हीरो ने उनपर अच्छी बढ़त बनाई हुई थी।

लेकिन सोर का गेम दूसरे राउंड में निखर कर सामने आया। उन्हें अपनी कुन खमेर स्किल्स के कारण स्टैंड-अप गेम में सफलता मिल रही और राउंड के अंतिम क्षणों में वो माउंट पोजिशन में थे और इस दौरान वो ग्राउंड एंड पाउंड अटैक कर मैच को फिनिश करने के करीब भी आ पहुंचे थे।

तीसरे राउंड में सोर के मूव्स स्टैंड-अप गेम के साथ-साथ ग्राउंड पर भी ज्यादा प्रभावशाली साबित हुए। उन्होंने परफेक्ट टाइमिंग के साथ कई स्वीप्स भी लगाए जिससे विक्टोरिया मैट पर जा गिरे और मौके का फायदा उठाते हुए कंबोडियाई सुपरस्टार ने ग्राउंड एंड पाउंड अटैक कर सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

सिचान को उमर पर करीबी जीत हासिल हुई

A HUGE win for Khon Sichan & Cambodian martial arts! 🇰🇭

A HUGE win for Khon Sichan & Cambodian martial arts! 🇰🇭Download the ONE Super App now 👉 http://bit.ly/ONESuperApp

Posted by ONE Championship on Sunday, August 12, 2018

मार्च 2018 में हुए ONE: VISIONS OF VICTORY में खॉन सिचान और रिस्की उमर के बीच मैच में 3 राउंड तक चली कांटेदार टक्कर देखने को मिली थी लेकिन आखिर में कंबोडियाई सुपरस्टार को अपने सकिल सेट के आधार पर विभाजित निर्णय से जीत प्राप्त हुई।

पहले राउंड में उमर ने सिचान पर ट्रायंगल चोक लगाने का प्रयास भी किया लेकिन Phnom Penh MMA और PRODAL Fight Gym के प्रतिनिधि ने दूसरे राउंड में उस ट्रायंगल चोक का जवाब रीयर-नेकेड चोक लगाकर दिया।

मैच के दौरान सिचान ने काफी संख्या में दमदार पंच और किक्स लगाईं और आखिरी राउंड तक चले इस मुकाबले में उन्हें विभाजित निर्णय से विजेता घोषित किया गया था।

श्रे पोव ने अपने डेब्यू मुकाबले में फैन फेवरेट सुपरस्टार को हराया

नोउ श्रे पोव फरवरी 2019 में हुए ONE: CLASH OF LEGENDS में अपने प्रोमोशनल डेब्यू में रिका “टाइनी डॉल” इशिगे को हराते हुए फैंस के आकर्षण का केंद्र बनी थीं।

श्रे पोव के दमदार स्ट्राइकिंग गेम के आगे थाई सुपरस्टार की एक ना चली। कुन खमेर वर्ल्ड चैंपियन ने शुरुआत में अपनी प्रतिद्वंदी के अटैक्स को विफल किया, दमदार लेफ्ट हुक्स और राइट हैंड लगाते हुए “टाइनी डॉल” पर बढ़त बनाए रखी।

कंबोडियाई सुपरस्टार क्लिंचिंग गेम में भी रिका इशिगे से बेहतर साबित हुईं। श्रे पोव ने पहले राउंड में बैंकॉक निवासी एथलीट को ग्राउंड कंट्रोल प्राप्त करने से रोका और दूसरे राउंड में भी अटैक जारी रखा।

आखिरी राउंड में रिका इशिगे के पास जितनी एनर्जी बची हुई थी, उन्होंने उसका भरपूर प्रयोग कर मैच में वापसी करने की कोशिश की लेकिन श्रे पोव के पंच और लो किक्स थाई सुपरस्टार को बैकफुट पर धकेलने के लिए काफी साबित हुए और श्रे पोव को सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया गया।

ये भी पढ़ें: ONE Championship के इतिहास के सबसे दिलचस्प और अनोखे सबमिशन

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.