रोडटंग Vs. विलियम्स को 2021 ONE Super Series फाइट ऑफ द ईयर चुना गया

Rodtang Jitmuangnon Danial Williams ONE on TNT I 6 768x512

पिछले 12 महीनों में ONE Super Series मॉय थाई और किकबॉक्सिंग फैंस को सर्कल के अंदर बहुत सारे रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं।

चाहे फिर नए किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन की ताजपोशी हो या फिर खिताब का नए मॉय थाई सुपरस्टार के पास जाना या एक टॉप कंटेंडर का दमदार डेब्यू, 2021 में फैंस के लिए काफी कुछ था।

एक फाइट जो इन सभी में सबसे ज्यादा खास रही, वो थी 7 अप्रैल को “ONE on TNT I” में  रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन और “मिनी टी” डेनियल विलियम्स के बीच हुई मॉय थाई टक्कर।

अमेरिका में प्राइम टाइम पर आयोजित हुए इस इवेंट से पहले रोडटंग का ONE में शानदार सफर जारी था।

वो ना सिर्फ ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल विजेता थे बल्कि ONE Super Series में उनका रिकॉर्ड 9-0 का था। उनका इससे पहले तगीर खलीलोव के साथ हुआ किकबॉक्सिंग मैच काफी करीबी रहा, जिसमें उन्हें विभाजित निर्णय से जीत हासिल हुई थी।

वहीं विलियम्स की बात करें तो वो फ्लाइवेट किंग के खिलाफ अपना ONE Championship डेब्यू करे जा रहे थे।

“मिनी टी” के पास अनुभव की कोई कमी नहीं थी क्योंकि वो WMC मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के अलावा कई सारी ऑस्ट्रेलियाई चैंपियनशिप भी अपने नाम कर चुके थे। इसके अलावा वो काफी समय थाईलैंड में ट्रेनिंग और प्रतियोगिता का हिस्सा बन चुके थे, ऐसे में उन्हें इस खेल का काफी अच्छा ज्ञान था।

दुनिया के बहुत सारे फैंस विलियम्स की प्रतिभा से वाकिफ नहीं थे और मान रहे थे कि रोडटंग को आस्ट्रेलियाई स्टार के खिलाफ आसान जीत हासिल हो जाएगा। लेकिन जिन्हें “मिनी टी” के खेल का अंदाजा था, वो जानते थे कि मुकाबला बेहद करीबी रहने वाला है।

Flyweight Muay Thai fighter Rodtang Jitmuangnon launches a kick at Danial Williams

जब 61.5 किलोग्राम कैचवेट मुकाबले की पहली घंटी बजी तो रोडटंग के बजाय विलियम्स ने तगड़ा अटैक किया।

पहले 3 मिनट में “मिनी टी” ने फ्लाइवेट चैंपियन को कई सारे राइट हैंड मारे, जिनमें से एक के कारण उन्हें नॉकडाउन भी हासिल हुआ। रोडटंग ने उन पंचों का डटकर सामना किया और मौका मिलने पर काउंटर अटैक भी किया।

हालांकि, दूसरे राउंड में कहानी पूरी तरह से बदल गई थी।

रोडटंग अपनी पुरानी लय में नजर आए और एक जबरदस्त लेफ्ट हुक की मदद से मैच का पहला नॉकडाउन स्कोर किया। रेफरी ओलिवियर कोस्ट ने आठ तक गिनती गिनी, लेकिन डेब्यू कर रहे स्टार जल्दी से खड़े हो गए थे।

एक्शन के दोबारा शुरु होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई फाइटर आगे बढ़े और एल्बोज़ की मदद से करारा जवाब दिया। “द आयरन मैन” ने भी वैसा ही किया, लेकिन फर्क इतना था कि रोडटंग की स्ट्राइक्स का प्रभाव उनके चेहरे पर साफ देखा जा सकता था।

Muay Thai fighter Rodtang Jitmuangnon cracks Danial Williams with a punch

विलियम्स अभी मुकाबले से बाहर नजर नहीं आ रहे थे और आखिरी राउंड की शुरुआत में उन्होंने थाई फाइटर को 2-पीस कॉम्बिनेशन लगाया, जिससे उनके प्रतिद्वंदी हिल गए थे।

दोनों ही प्रतिद्वंदियों ने एक दूसरे पर अटैक करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और रोडटंग ने ऑस्ट्रेलियाई स्टार को अधिक अटैक करने के लिए ललकारा। “मिनी टी” किसी भी हाल में पीछे हटने को तैयार नहीं थे और फाइट जबरदस्त अटैक के साथ खत्म हुई।

फाइट खत्म होने के बाद विलियम्स और रोडटंग ने एक दूसरे के खिलाफ सम्मान दिखाया और बेहतरीन खेल भावना का परिचय दिया। हालांकि, रोडटंग को सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल हुई, मगर विलियम्स ने ONE Super Series का दिल जीत लिया था।

ये भी पढ़ें: ONE: ONLY THE BRAVE को हेडलाइन करेगी मालिकिन Vs. ग्रिशेंको की वर्ल्ड टाइटल फाइट

मॉय थाई में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.