ONE: ONLY THE BRAVE को हेडलाइन करेगी मालिकिन Vs. ग्रिशेंको की वर्ल्ड टाइटल फाइट

Anatoly Malykhin Kirill Grishenko Entrances 1200X800 768x512

2 ताकतवर हेवीवेट एथलीट्स साल 2022 में ONE Championship के दूसरे इवेंट को हेडलाइन करने वाले हैं, जिसका विजेता वर्ल्ड चैंपियन बन जाएगा।

शुक्रवार, 28 जनवरी को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से लाइव प्रसारित होने वाले ONE: ONLY THE BRAVE के मेन इवेंट में ONE अंतरिम हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए रूसी एथलीट एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन और बेलारूसी पावरहाउस किरिल ग्रिशेंको आमने-सामने होंगे।

मौजूदा ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन अर्जन “सिंह” भुल्लर के सामने अपने टाइटल को डिफेंड करने का ऑफर रखा गया था, लेकिन भारतीय स्टार और उनकी मैनेजमेंट टीम ने उसे फिलहाल के लिए स्वीकार नहीं किया। उस वजह से मेन इवेंट के लिए अंतरिम वर्ल्ड टाइटल फाइट का ऐलान किया गया।

ONE Championship के CEO और चेयरमैन चाट्री सिटयोटोंग ने कहा, “अर्जन और उनकी मैनेजमेंट टीम ने ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप को कॉन्ट्रैक्ट के अंतर्गत डिफेंड करने के कई ऑफरों को ठुकरा दिया है।”

“स्थिति कैसी भी हो, हेवीवेट डिविजन एक्टिव रहना चाहिए इसलिए हम टॉप कंटेंडर्स एनातोली मालिकिन और किरिल ग्रिशेंको के बीच अंतरिम वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच करवाने वाले हैं।”

मालिकिन बहुत थोड़े समय में हेवीवेट डिविजन के सबसे खतरनाक फाइटर्स में से एक बनकर उभरे हैं।

रूसी ग्रैपलर के लिए साल 2021 शानदार रहा, जिसमें उन्होंने पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर अलेक्सांद्रे “बेबेज़ाओ” मशाडो और ईरानी सुपरस्टार अमीर अलीअकबरी के खिलाफ पहले राउंड में नॉकआउट से जीत दर्ज कीं।

अब वो नए साल की शुरुआत वर्ल्ड टाइटल जीत के साथ करना चाहते हैं।

MMA Fight: Anatoly Malykhin fights Alexandre Machado at ONE: FISTS OF FURY II

ग्रिशेंको के लिए भी ग्लोबल स्टेज पर पहला साल शानदार रहा।

बेलारूसी एथलीट ने 2021 में 2 धमाकेदार जीत दर्ज कीं, जिनमें उन्होंने 2 उभरते हुए स्टार्स को मात दी।

पहले उन्होंने सेनेगली रेसलिंग सनसनी “रग रग” ओमार केन को दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट और उसके बाद कनाडाई एथलीट डस्टिन जॉयनसन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया।

2 बड़ी जीतों से ग्रिशेंको ने साबित किया कि वो एक एलीट लेवल के हेवीवेट फाइटर हैं और वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिलने के हकदार भी हैं।

Kirill Grishenko was dialed in at ONE: NEXTGEN.

ONE: ONLY THE BRAVE से जुड़ी ज्यादा जानकारी पाने के लिए ONEFC.com को फॉलो करते रहिए।

ये भी पढ़ें: रीनियर डी रिडर ने सेंटा क्लॉज़ बनकर साथी फाइटर्स को दिए खास गिफ्ट

न्यूज़ में और

Regian Eersel George Jarvis 1200X800
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6
Asadula Imangazaliev, Aslamjon Ortikov, Black Panther, and Ubaid Hussain will compete at The Inner Circle 39
Rodtang, Nong O, Shimon, and Ramadan will compete at The Inner Circle 38
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
(From left) Nong-O Hama, Rodtang Jitmuangnon, Shimon Yoshinari, and Asadula Imangazaliev will be part of the 2026 ONE Flyweight Muay Thai World Grand Prix.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7