अपराजित हेवीवेट एथलीट्स की भिड़ंत में ग्रिशेंको की शानदार जीत

Kirill Grishenko Dustin Joynson 1920X1280 ONE NextGen 7.jpg 768x511

अपराजित हेवीवेट एथलीट्स किरिल ग्रिशेंको और डस्टिन जॉयनसन ने 3 राउंड तक चले मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले में एक-दूसरे पर कई खतरनाक शॉट्स लगाए।

शुक्रवार, 29 अक्टूबर को ONE: NEXTGEN में 15 मिनट के जबरदस्त एक्शन के बाद ग्रिशेंको ने सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल कर खुद को ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन बनने की रेस में शामिल करवा दिया है।

Kirill Grishenko defeats Dustin Joynson by unanimous decision at ONE: NEXTGEN.

पहले राउंड में बेलारूसी स्टार ने आगे आकर अपने विरोधी के साथ अपर-बॉडी क्लिंचिंग की। ग्रीको-रोमन रेसलिंग सुपरस्टार ने जॉयनसन को सर्कल वॉल की तरफ धकेला और राउंड के अंत तक अपने प्रतिद्वंदी को अटैक करने का कोई मौका नहीं दिया।

उन्होंने साइड कंट्रोल हासिल किया और कनाडाई एथलीट को पंच और एल्बोज़ से खूब क्षति पहुंचाई। जब जॉयनसन हाफ गार्ड पोजिशन में आए, तब भी बेलारूसी एथलीट ने ग्राउंड फाइटिंग में अपना दबदबा कायम रखा।

ब्रिटिश कोलंबिया निवासी एथलीट ने बच निकलने की कोशिश की, लेकिन उनके विरोधी एक कदम आगे सोचकर चल रहे थे। वो यहां तक कि पहले राउंड में फाइट को रीयर-नेकेड चोक लगाकर फिनिश करने के करीब आ पहुंचे थे।

https://www.instagram.com/p/CVnXmRNtFj5/

दूसरे राउंड की शुरुआत में जॉयनसन ने फ्रंट-फुट पर रहकर स्ट्राइक्स लगाईं। मगर प्रभावशाली शॉट ग्रिशेंको की ओर से आया, जिन्होंने अपने विरोधी की लो किक को काउंटर करते हुए उनके सिर पर खतरनाक राइट हैंड लगाया।

इस बीच जॉयनसन को कुछ और स्ट्राइक्स का प्रभाव झेलना पड़ा। ग्रिशेंको ने 2 स्पिनिंग बैकफिस्ट और एक स्पिनिंग बैक एल्बो लगाकर कनाडाई एथलीट को सर्कल वॉल की तरफ धकेल दिया।

ग्रिशेंको ने अपने विरोधी को दमदार पंच लगाए, लेकिन जॉयनसन अपनी हार ना मानने की मानसिकता की वजह से मैच में बने हुए थे। वहीं बेलारूसी एथलीट की स्ट्राइक्स की रफ़्तार अब कम हो चली थी।

अंतिम राउंड में जॉयनसन ने आर या पार की मानसिकता के साथ अटैक किया। उन्होंने शुरुआत में ग्रिशेंको को हुक्स और अपरकट्स लगाकर बैकफुट पर धकेला।

दूसरी ओर पूर्व रेसलर ने भी हार नहीं मानी। उन्होंने स्ट्रेट राइट हैंड लगाकर कनाडाई एथलीट के मोमेंटम को बिगाड़ा। ग्रिशेंको जैब लगाकर अपने विरोधी को पीछे धकेलना चाहते थे, मगर जॉयनसन भी रुकने को तैयार नहीं थे।

बेलारूसी एथलीट किसी तरह अपने प्रतिद्वंदी को वॉल की तरफ धकेलने में सफल रहे और आखिरी बैल बजने से पहले खतरनाक स्पिनिंग बैक एल्बो लगाई।

Kirill Grishenko defeats Dustin Joynson by unanimous decision at ONE: NEXTGEN.

तीसरे राउंड मेन जॉयनसन की वापसी उन्हें जीत दिलाने में नाकाम रही।

ग्रिशेंको ने सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल कर अपने अपराजित रिकॉर्ड (5-0) को कायम रखा और ONE के हेवीवेट डिविजन के टॉप कंटेंडर्स में से एक बन गए हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: NEXTGEN – सभी फाइट्स के लाइव रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)