सैमापेच के खिलाफ खतरनाक एल्बो ने दिलाई रिट्टेवाडा को बड़ी जीत

Saemapetch Rittewada 1920X1280 NEXTGENII 18 768x512

मेन इवेंट में रिट्टेवाडा पेटयिंडी एकेडमी और सैमापेच फेयरटेक्स के बीच हुए मैच ने संभवत ही ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ को अपना अगला चैलेंजर दे दिया है। खास बात ये रही कि रिट्टेवाडा ने अपने डेब्यू मैच में सैमापेच को हराया है।

शुक्रवार, 12 नवंबर को ONE: NEXTGEN II में रिट्टेवाडा ने #1 रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर के खिलाफ दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से जीत हासिल की, लेकिन उससे पहले दोनों एथलीट्स की जबरदस्त स्ट्राइकिंग देखने को मिली।

Saemapetch Rittewada 1920X1280 NEXTGENII 13

पहले मिनट में दोनों ने एक-दूसरे के गेम को परखा। दोनों थाई एथलीट्स फेक मूव्स और किक्स लगा रहे थे। उसके बाद रिट्टेवाडा ने जैब-स्ट्रेट लेफ्ट कॉम्बिनेशन लगाया, जिससे सैमापेच बच निकले।

रिट्टेवाडा अपनी लंबी पहुंच का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे थे। जैसे ही सैमापेच ने राइट हुक-स्ट्रेट लेफ्ट लगाया, तभी Petchyindee Academy के स्टार ने एल्बो लगाई, जो उनके विरोधी के कान को छू कर निकली।

बैंकॉक निवासी एथलीट ने पुश किक लगाई, जिसे सैमापेच ने स्ट्रेट लेफ्ट-राइट हुक कॉम्बो से काउंटर किया, जिसके बाद रिट्टेवाडा के लिए 8 तक की गिनती भी शुरू करनी पड़ी।

Petchyindee Academy के स्टार दोबारा खड़े हुए और Fairtex टीम के एथलीट के स्ट्रेट लेफ्ट को खतरनाक एल्बो से काउंटर किया।

Saemapetch Rittewada 1920X1280 NEXTGENII 31

दूसरे राउंड में दोनों फाइटर्स ने हाई किक्स लगाईं, लेकिन सैमापेच के स्ट्रेट लेफ्ट ने अभी भी उनके प्रतिद्वंदी की मुश्किलें बढ़ाई हुई थीं।

सैमापेच ने अपने विरोधी की पुश किक को पकड़ा और रिट्टेवाडा की बॉडी पर स्ट्रेट लेफ्ट लगाया। इस बीच उन्हें एक राइट हुक का प्रभाव भी झेलना पड़ा, जिससे उन्हें लड़खड़ाते भी देखा गया।

सैमापेच के 2 स्ट्रेट लेफ्ट रिट्टेवाडा के गार्ड को चीरते हुए सटीक निशाने पर जाकर लैंड हुए। Petchyindee Academy के स्टार को उसके बाद कई पंचिंग कॉम्बिनेशंस का प्रभाव झेलना पड़ा, जिन्होंने उनकी बॉडी पर गहरा प्रभाव छोड़ा।

Saemapetch Rittewada 1920X1280 NEXTGENII 6

सैमापेच का आत्मविश्वास बढ़ रहा था, लेकिन जैसे ही वो एक और स्ट्रेट लेफ्ट लगाने के लिए आगे आए, तभी रिट्टेवाडा ने परफेक्ट टाइमिंग के साथ लेफ्ट एल्बो लगाई।

सैमापेच को इससे काफी क्षति पहुंची इसलिए डॉक्टर को बुलाने की जरूरत पड़ने के कारण मैच को दूसरे राउंड में 2 मिनट 10 सेकंड के समय पर समाप्त घोषित कर दिया गया।

दोनों एथलीट्स एक-दूसरे को देख मुस्कुराए क्योंकि उस समय तक सैमापेच को बढ़त हासिल थी। वहीं रिट्टेवाडा ने टॉप रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर को हराया था। इस जीत के साथ उनका रिकॉर्ड 91-25-5 का हो गया है और अगले मैच में उन्हें नोंग-ओ के खिलाफ टाइटल शॉट मिल सकता है।

Saemapetch Rittewada 1920X1280 NEXTGENII 28

ये भी पढ़ें: ONE: NEXTGEN II – सभी फाइट्स के लाइव रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35