सवास माइकल की मदद कर रहे हैं रिट्टेवाडा – ‘वो बुरी तरह रोडटंग को हराना चाहते हैं’

Saemapetch Rittewada 1920X1280 NEXTGENII 21 768x512

दो बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रिट्टेवाडा पेटयिंडी को पता है कि शिखर तक पहुंचने के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ती है और ऐसी खासियत वो अपनी टीम के साथी सवास माइकल में देखते हैं।

ऐसे में दोनों ही स्ट्राइकर अपने होने वाले अहम मुकाबलों की तैयारी में जुटे हुए हैं।

पहले रिट्टेवाडा शुक्रवार, 26 अगस्त को ONE 160: Ok vs. Lee II में सैमापेच फेयरटेक्स से रीमैच में भिड़ेंगे, जबकि 26 अगस्त (भारत में शनिवार, 27 अगस्त) को “द बेबी फेस किलर” का रोडटंग जित्मुआंगनोन से ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री सेमीफाइनल मुकाबला ONE Fight Night 1: Moraes vs. Johnson II में होगा, जिसका सीधा प्रसारण यूएस प्राइमटाइम पर होगा।

इसमें कोई संदेह नहीं है कि वर्तमान डिविजन किंग का सामना करने का कठिन काम माइकल के सामने है।

हालांकि, उनमें जीत की अटूट इच्छाशक्ति Petchyindee Academy के हर ट्रेनिंग सेशन में साफ दिखाई देती है, जहां वो रिट्टेवाडा के साथ मिलकर कड़ी मेहनत कर करते हैं।

थाई सितारे ने कहा:

“सवास एक बहुत ही दृढ़ निश्चयी विदेशी मॉय थाई फाइटर हैं। वो काफी मेहनत कर रहे हैं क्योंकि रोडटंग को हराने के लिए वो दृढ़ संकल्पित हैं। वो और मैं अक्सर एकसाथ ही ट्रेनिंग करते हैं और हम हमेशा एक दूसरे से सलाह-मशविरा, अपने अनुभव व तकनीक को साझा करते रहते हैं।”

हालांकि, साइप्रस के रहने वाले माइकल पिछले कई साल से थाईलैंड में ही रहकर दिग्गजों के साथ ट्रेनिंग करते आ रहे हैं।

जाने-माने Petchyindee जिम में रिट्टेवाडा के साथ 23 साल के एथलीट के ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पेटमोराकोट और पूर्व फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग किंग पेचडम जैसे एथलीट उनके ट्रेनिंग पार्टनर्स हैं।

सौभाग्य से, वहां मिल रही सभी तरह की जानकारियों और ज्ञान को ग्रहण करते हुए वो मुकाबले में उसका इस्तेमाल करेंगे। ऐसे में रिट्टेवाडा ने ग्रां प्री सेमीफाइनल में “द आयरन मैन” के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए अपने साथी के उत्साह का खुलासा किया है।

#2 रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर ने कहा:

“सवास (जीत के) भूखे हैं। वो रोडटंग को हर हाल में हराना चाहते हैं। उन्होंने मुझसे और मेरी टीम के साथियों से रोडटंग को हराने के बारे में चर्चा की। उदाहरण के लिए, उन्हें कैसे रोका जाए या उन पर हमला करने के लिए कौन सा तरीका हो, जिस पर ध्यान दिया जाए।”

रिट्टेवाडा को लगता है कि सवास माइकल और रोडटंग के बीच मुकाबला बराबरी का है

रिट्टेवाडा पेटयिंडी को इस बात पर जरा भी संदेह नहीं है कि ONE Fight Night 1 में कितना बड़ा मुकाबला उनके सामने है।

उन्हें पता है कि रोडटंग जित्मुआंगनोन मॉय थाई के सबसे महान एथलीट्स में से एक हैं और वो हमेशा बेहतर होते जाते हैं।

साथ ही उनका मानना है कि “द बेबी फेस किलर” का पक्ष इस टूर्नामेंट में वर्ल्ड क्लास ट्रेनिंग पार्टनर्स से मिले सहयोग के साथ उतना ही मजबूत है।

थाई एथलीट ने कहा:

“रोडटंग खुद को हमेशा सुधारते रहते हैं। वो हमेशा नई चीजें सीखते रहते हैं। 

“मुझे लगता है कि अपनी टीम के साथियों की मदद से सवास के पास रोडटंग को हराने का मौका हो सकता है। मुझे लगता है कि इसमें 50-50 की संभावना है। दोनों के पास ही जीत हासिल करने का मौका है।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.