रामज़ानोव को नॉकआउट कर कैपिटन बने नए बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन

Alaverdi Ramazanov Capitan Petchyindee Academy ONE UNBREAKABLE 1920X1278 5

अपने ONE Championship डेब्यू में ONE Super Series का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने से बेहतर चीज एक ही हो सकती है कि दूसरे मैच में ही आप वर्ल्ड चैंपियन बन जाएं। कुछ ऐसी ही उपलब्धि कैपिटन पेटयिंडी एकेडमी ने हासिल की है।

शुक्रवार, 22 जनवरी को ONE: UNBREAKABLE में कैपिटन ने ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन अलावेर्दी “बेबीफेस किलर” रामज़ानोव को दूसरे राउंड में नॉकआउट करते हुए खुद को डिविजन के #2 रैंक के कंटेंडर से वर्ल्ड चैंपियन बना दिया है।

मेन इवेंट मैच की शुरुआत के बाद Petchyindee Academy के स्टार ने पहले राउंड में स्टैंड-अप गेम में चैंपियन पर बढ़त बनाए रखी और अपने राइट हैंड को रामज़ानोव की ठोड़ी पर लैंड करवाने की कोशिश करते नजर आए। दूसरी ओर, रूसी स्टार किक्स लगाकर अपने प्रतिद्वंदी को बैकफुट पर धकेलने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन कैपिटन फिर भी दमदार किक्स लगाते रहे।

“बेबीफेस किलर” ने अजीब तरीके से पंच लगाने शुरू किए, लेकिन कैपिटन ने उन्हें सर्कल वॉल की तरफ धकेलकर सिर और बॉडी पर खतरनाक राइट हैंड्स लगाए। रामज़ानोव उस पोजिशन से बच निकले, मगर कुछ ही सेकंड बाद चैलेंजर का लेफ्ट हुक उनके जबड़े पर जाकर लैंड हुआ।

रामज़ानोव कैपिटन से दूर रहने की कोशिश करते हुए नजर आए, लेकिन अचानक ही डिफेंडिंग वर्ल्ड चैंपियन ने जैब-स्ट्रेट राइट कॉम्बिनेशन के बाद जबरदस्त लेफ्ट हुक भी लगाया, जिसने कैपिटन को झकझोर कर रख दिया।

रूसी स्टार ने उसके बाद और भी स्ट्राइक्स लगाने की कोशिश कीं, लेकिन थाई स्टार का डिफेंस अच्छा रहा और राउंड का अंत उसी अंदाज में किया, जिस तरह उन्होंने मैच की शुरुआत की थी। “बेबीफेस किलर” बैकफुट पर जाने को मजबूर थे।

Alaverdi Ramazanov Capitan Petchyindee Academy ONE UNBREAKABLE 1920X1278 6.jpg

दूसरे राउंड की शुरुआत से ही थाई स्टार ने रामज़ानोव को फिनिश करने के मौके तलाशने शुरू कर दिए।

उन्होंने रूसी एथलीट के पैरों को निशाना बनाया। अपने प्रतिद्वंदी को सर्कल वॉल की तरफ धकेलने के बाद कैपिटन ने उन्हें छाती पर हाई किक लगाई, जिसका प्रभाव रामज़ानोव के चेहरे पर साफ देखा जा सकता था।

कैपिटन का लेफ्ट हुक रामज़ानोव की ठोड़ी पर जाकर लैंड हुआ और जब उन्होंने बचने की कोशिश की, तब उन्हें लो किक्स का प्रभाव झेलना पड़ा। रामज़ानोव खुद को डिफेंड करने का हर संभव प्रयास कर रहे थे, लेकिन हर एक सेकंड बीतने के साथ कैपिटन की ओर से दबाव बढ़ता जा रहा था।

अंततः एक लो किक के प्रभाव के बाद रामज़ानोव मैट पर जा गिरे। उसके बाद बॉडी पर लगे राइट हुक और सिर पर स्ट्रेट राइट के प्रभाव के बाद रूसी एथलीट जैसे अपनी सुधबुध खो चुके थे।

Alaverdi Ramazanov Capitan Petchyindee Academy ONE UNBREAKABLE

रामज़ानोव रेफरी के काउंट का जवाब देने में नाकाम रहे और कैपिटन को दूसरे राउंड में 1 मिनट 56 सेकंड के बाद नॉकआउट से विजेता घोषित किया गया।

इस जीत के साथ थाई स्टार आ रिकॉर्ड 144-40 का हो गया है और अब वो नए ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन भी हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: UNBREAKABLE – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, रामज़ानोव vs कैपिटन

किकबॉक्सिंग में और

AdamSorDechapan Enzo Clarisse Faceoffs 1920X1280 scaled
Liu Mengyang Gabriel Pereira
Takeru Segawa ONE SAMURAI 2 scaled
Ortikov vs. Estupinan, Saputra vs. Adiwang, and Luo vs. Souza Jr. complete ONE Fight Night 43 card.
Takeru Segawa Rodtang Jitmuangnon ONE SAMURAI 1 27 scaled
Elbrus Osmanov Ratchasiesan Laochokcharoen The Inner Circle May 1 16 scaled
Ratchasiesan Kulabdam ElbrusOsmanov OFF152 Faceoffs scaled
Takeru Segawa Rodtang Jitmuangnon ONE SAMURAI 1 8 scaled
Jonathan Haggerty Yuki Yoza ONE SAMURAI 1 20 scaled
Rodtang Takeru II Faceoff 1920X1280 scaled
Rodtang Jitmuangnon Takeru Segawa ONE 172 26 scaled
March 2026 ONE SAMURAI Press Conference 36 scaled