ONE Championship में म्यांमार के एथलीट्स द्वारा किए गए 5 सबसे बेहतरीन नॉकआउट्स

Aung La N Sang defeats Brandon Vera at ONE CENTURY PART II

म्यांमार के मार्शल आर्ट्स स्टार्स ने ONE Championship के फैंस का मनोरंजन करने के लिए आज तक बहुत कुछ किया है, इनमें काफी संख्या में शानदार नॉकआउट्स भी शामिल रहे हैं।

देश के सबसे चहेते एथलीट आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग 2 डिविजन के ONE वर्ल्ड चैंपियन बन चुके हैं, वहीं उनके हमवतन एथलीट भी ग्लोबल स्टेज पर बेहतरीन फिनिश करने में सक्षम हैं।

दुर्लभ सी नजर आने वाली तकनीकों से लेकर ताकतवर स्ट्राइक्स तक, हम म्यांमार के एथलीट्स द्वारा किए गए सबसे यादगार नॉकआउट्स से आपको अवगत कराने वाले हैं।

#5 “द बर्मीज़ पाइथन” ने हेवीवेट चैंपियन को नॉकआउट किया

ONE: CENTURY का धमाकेदार मेन इवेंट धमाकेदार फिनिश का हकदार भी रहा था और ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन आंग ला न संग ने ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा के खिलाफ ठीक वैसा ही करने में सफलता पाई थी।

एक्शन से भरपूर पहले राउंड के बाद दूसरे राउंड में भी दोनों के बीच कड़ी टककर देखी गई और दोनों ही ओर से दमदार स्ट्राइक्स एक-दूसरे को लगाई जा रही थीं।

दोनों एथलीट्स को कुछ दमदार स्ट्राइक्स को झेलना पड़ा लेकिन आखिर में आंग ला न संग की ताकत वेरा पर भारी पड़ने लगी थी। वेरा ने लेफ्ट एल्बो लगाकर अपने प्रतिद्वंदी को बैकफुट पर धकेलने का प्रयास किया लेकिन आंग ला ने इसके जवाब में शानदार अंदाज में स्पिनिंग एल्बो को अंजाम दिया था।

वेरा ने भी ऐसा ही करने की कोशिश की लेकिन म्यांमार के हीरो पहले ही एक कदम आगे का सोचकर चल रहे थे। उन्होंने स्ट्राइक को विफल किया और फिलीपीनो-अमेरिकी एथलीट को राइट हुक लगाकर घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया और उसके बाद ग्राउंड एंड पाउंड अटैक से अपनी जीत पक्की की।

#4 बोजेना अँटोनियर का यादगार डेब्यू

एलीट लेवल के एथलीट्स से भरे विमेंस एटमवेट डिविजन में बोजेना “टोटो” अँटोनियर को किसी भी कीमत पर अपने डेब्यू मैच में खुद को साबित करना था और उन्होंने फरवरी 2018 में हुए ONE: QUEST FOR GOLD में ऐसा करने में सफलता भी प्राप्त की थी।

शुरुआती क्षणों में “टोटो” ने टेकडाउन किया और फिर स्ट्राइकिंग पर अपना फोकस शिफ्ट कर दिया। एक तरफ शोय सिन उन स्ट्राइक्स से खुद को बचाने का प्रयास कर रही थीं, वहीं बोजेना ने तेजी से मूव कर माउंट पोजिशन प्राप्त की।

Mway Hout Min जिम की प्रतिनिधि अपनी प्रतिद्वंदी पर नियंत्रण प्राप्त करने के रास्ते ढूंढ रही थीं लेकिन “टोटो” खुद को बचाने में सफल रहीं और मौका मिलते ही पंचों की बरसात करनी शुरू कर दी।

जैसे ही शोय सिन इन पंचों से बचने के लिए पूरी तरह डिफेंसिव पोजिशन में आईं, तभी रेफरी ने मैच को रोक Bali MMA स्टार को केवल 24 सेकंड के बाद विजेता घोषित कर दिया।

#3 ये थॉ नी ने दिखाया कि वो नेशनल चैंपियन क्यों रहे हैं

नवंबर 2017 में ONE: HERO’S DREAM में 2 बार के म्यांमार लेथवेई गोल्ड बेल्ट नेशनल चैंपियन रहे ये थॉ नी ने पहले राउंड में सॉ थर गी को हराकर अपने करियर की सबसे शानदार जीत दर्ज की थी।

ये थॉ नी खुद अपने प्रतिद्वंदी को अटैक करने के लिए आमंत्रित कर रहे थे, इस कारण उनके प्रतिद्वंदी के पास अटैक करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। बॉडी वर्क और अत्यधिक दबाव से Taung Ka Lay टीम के प्रतिनिधि ने अपने प्रतिद्वंदी को क्षति पहुंचानी शुरू की।

ये थॉ नी ने स्ट्रेट राइट लगाते हुए स्पिनिंग अटैक को काउंटर किया जिससे उनके प्रतिद्वंदी चौंक उठे। इसके तुरंत बाद उन्होंने बॉडी पर राइट हुक लगाया और फिर लेफ्ट हुक जिससे सॉ थर गी लड़खड़ाने लगे। इसके बाद चिन (ठोड़ी) पर लैंड हुआ एक आखिरी लेफ्ट हैंड ये थॉ नी को जिताने के लिए काफी साबित हुआ।



#2 फो थव ने दुर्लभ पुश किक नॉकआउट से जीता मैच

ONE: QUEST FOR GOLD के मैच से पहले फो थव अपराजित रहे थे और उन्होंने इस इवेंट में भी अपने घरेलू फैंस के सामने पहले राउंड में नॉकआउट हासिल कर अपने रिकॉर्ड को कायम रखा था।

कंबोडियाई स्टार सोर से अपनी कुन खमेर स्किल्स का प्रयोग कर म्यांमार के एथलीट पर दमदार लेग किक्स लगा रहे थे लेकिन जैसे ही उन्हें एक दमदार जैब को झेलना पड़ा, वैसे ही मैच म्यांमार के एथलीट के पक्ष में जाता दिखाई देने लगा था।

फो थव ने घबराहट को दूर रख सोर से पर एक और लेफ्ट हैंड लगाया जो सटीक निशाने पर जाकर लैंड हुआ और इससे उनके प्रतिद्वंदी अपने पैरों पर लड़खड़ाने लगे थे।

थव ने इसके बाद मौका मिलते ही सोर से की चिन पर जबरदस्त अंदाज में राइट पुश किक लगाई और अगले ही पल वो नीचे गिरे नजर आए।

#1 आंग ला न संग ने बड़े मुकाबले में हासिल किया शानदार नॉकआउट

 

ONE: SPIRIT OF A WARRIOR में कैन हासेगावा के खिलाफ पांचवें राउंड तक चले कांटेदार मुकाबले में आंग ला न संग ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप को डिफेंड करने में सफल रहे थे और ये ONE के इतिहास के सबसे यादगार मोमेंट्स में से भी एक साबित हुआ।

20 मिनट से भी ज्यादा समय तक चले इस मैच में शुरू से लेकर अंत तक जबरदस्त एक्शन देखने को मिला और इसी कारण इसे 2018 की बाउट ऑफ द ईयर पुरस्कार से नवाजा गया था। आखिरी राउंड में चैंपियन द्वारा लगाए गए शानदार अपरकट से मैच को अंतिम रूप दिया था।

Sanford MMA टीम के स्टार अपने प्रतिद्वंदी से हर क्षेत्र में बेहतर नजर आए, हालांकि जापानी क्राउड के कारण उन्हें दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा था लेकिन उन्होंने जापानी वॉरियर पर अटैक करना बंद नहीं किया। उन्होंने पहले जबड़े पर राइट हैंड लगाया और फिर दमदार पंच लगाए जिनसे हासेगावा लड़खड़ाने लगे थे।

“द बर्मीज़ पाइथन” ने एक और लेफ्ट हैंड लगाते हुए अपने प्रतिद्वंदी को झकझोर कर रख दिया था। जैसे ही DEEP ओपनवेट वर्ल्ड चैंपियन ने आगे आने की कोशिश की तभी आंग ला ने शानदार राइट अपरकट लगाते हुए मैच को अंतिम रूप दिया था और इसे ONE के इतिहास के सबसे क्लासिक मैचों में से एक माना जाता है।

ये भी पढ़ें: ONE Championship के इतिहास के सबसे बेहतरीन एल्बो नॉकआउट्स

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48