ONE Championship के इतिहास के सबसे बेहतरीन एल्बो नॉकआउट्स

Petchmorrakot

ONE Championship के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स और मॉय थाई मुकाबलों में पंच, किक्स और नी स्ट्राइक्स की तुलना में कम ही एल्बो (कोहनी) देखने को मिलती हैं। लेकिन जब भी एल्बो सटीक निशाने पर लैंड होती है तो मैच को फिनिश होने में भी देर नहीं लगती।

इन कम दूरी वाली स्ट्राइक्स को लगाने में बहुत सावधानी बरतनी होती है जिससे इनका प्रभाव ज्यादा हो सके। जब भी एल्बो सिर से टकराती है तो तुरंत इसका प्रभाव देखा जा सकता है और अधिकतर मैच समाप्त भी हो जाते हैं।

यहाँ हम ग्लोबल स्टेज पर आए 6 सबसे शानदार एल्बो नॉकआउट्स से आपको अवगत कराने वाले हैं।

सैम-ए की एल्बोज़ ने रचा इतिहास

मई 2018 में ONE: UNSTOPPABLE DREAMS में मॉय थाई लैजेंड सैम-ए गैयानघादाओ ने सर्जियो वील्जन को हराकर पहला ONE Super Series वर्ल्ड टाइटल जीतते ही इतिहास रच दिया था।

पहला ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच चौथे राउंड में सैम-ए द्वारा डच स्टार को लगाई गई लेफ्ट एल्बो के साथ समाप्त हुआ था।

वील्जन अपने पैरों पर खड़े होने में सफल रहे और मैच में बने रहने की कोशिश कर रहे थे लेकिन 2 बार के पूर्व Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रह चुके सैम-ए ने मौका मिलते ही एक बार फिर एल्बो लगाकर उन्हें पूरे तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था।

“समुराई” ने आगे आने की कोशिश की लेकिन इस दौरान उन्हें लेफ्ट एल्बोज़ और लेफ्ट किक्स का प्रहार झेलना पड़ा। आखिर में सैम-ए ने लेफ्ट एल्बो-राइट एल्बो के जबरदस्त कॉम्बिनेशन के साथ मैच को अंतिम रूप दिया था।

सागेताओ ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भी मॉय थाई स्किल्स का फायदा उठाया

कई बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रहे सागेताओ पेपायाथाई ने अपने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर में भी मॉय थाई स्किल्स का भरपूर फायदा उठाया है।

सितंबर 2017 में हुए ONE CHAMPIONSHIP: SHANGHAI में महमूद मोहम्मद के खिलाफ आई जीत में उनकी स्किल्स को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता था।

मिस्र के एथलीट सागेताओ की स्ट्राइकिंग से बचने के लिए अपने रेसलिंग गेम द्वारा उन्हें ग्राउंड पर लाने की कोशिश कर रहे थे, इन प्रयासों के बावजूद वो थाई सुपरस्टार की क्लिंचिंग में फंसते जा रहे थे।

जब उन्होंने महमूद को दमदार लेफ्ट एल्बो लगाकर मैट पर गिराया तो ऐसा लगने लगा था कि अब मैच समाप्त होने वाला है। लेकिन महमूद किसी तरह मैच में बने रहे और मौका मिलते ही Evolve टीम के प्रतिनिधि ने एक और जोरदार अटैक से उन्हें क्षति पहुंचाई।

सागेताओ ने अपने प्रतिद्वंदी को सर्कल वॉल की तरफ धकेला और आगे बढ़कर एक के बाद एक लगातार 3 क्रॉसिंग लेफ्ट एल्बो लगाई थीं और इस बार आखिरकार उन्हें जीत मिली।

खान ने उमर को शानदार अंदाज में नॉकआउट किया

ONE Championship में सबसे ज्यादा नॉकआउट जीत हासिल करने के मामले में अमीर खान संयुक्त रूप से पहले स्थान पर मौजूद हैं और नवंबर 2014 में उन्होंने अपनी केवल दूसरी बाउट में फैंस को दिखा दिया था कि वो मैच को चंद सेकंडों में फिनिश करने में सक्षम हैं।

Evolve टीम के मेंबर का सामना ONE: BATTLE OF LIONS में पाकिस्तान के वकार उमर से हुआ था और इस मैच में उन्होंने कुछ खतरनाक एल्बो स्ट्राइक्स लगाते हुए केवल 85 सेकंड में जीत दर्ज कर ली थी।

खान ने पहले अपने प्रतिद्वंदी के करीब आकर लेफ्ट हुक से अपना बचाव किया और क्लिंचिंग से उन पर दबाव बढ़ाने की कोशिश की। फिर उन्होंने बॉडी पर 2 नी स्ट्राइक्स लगाईं और फिर लगातार 2 राइट एल्बोज़ लगाईं जिनसे उमर अगले ही पल नॉकआउट हो गए थे।



पेटमोराकोट ने जगह बनाई और हैरिसन को जोरदार एल्बो लगाई

दिसंबर 2018 में हुए ONE: DESTINY OF CHAMPIONS में लियाम “हिटमैन” हैरिसन के साथ मुकाबले के पहले राउंड में पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था लेकिन दूसरे राउंड में उन्होंने जबरदस्त वापसी की थी।

मौजूदा ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पेटमोराकोट ने ब्रिटिश स्टार के चेहरे पर जोरदार जैब लगाया और इसके बाद उन्होंने “हिटमैन” के दाएं हाथ को अपने चेहरे के पास से दूर हटाया।

हैरिसन खुद को डिफेंड कर पाने की स्थिति में नहीं थे और मौके का फायदा उठाते हुए उन्होंने बेहद प्रभावशाली लेफ्ट एल्बो लगाई जिससे हैरिसन अगले ही पल मैट पर गिरे हुए नजर आए।

इसे बाद भी ब्रिटिश एथलीट मैच को जारी रखना चाहते थे लेकिन रेफरी के काउंट के पूरे होने से पहले वो जवाब नहीं दे पाए और पेटमोराकोट को विजेता घोषित किया गया।

सूबा ने टॉप पोजिशन पर रहते आक्रामक अंदाज में मैच को फिनिश किया

मलेशियाई स्टार किआनू सूबा ने अक्टूबर 2015 में हुए ONE: TIGERS OF ASIA में अपना प्रोमोशनल डेब्यू किया था और इस मैच में उन्होंने फ्लोरियन गैरेल पर अपने घरेलू फैंस के सामने पहले राउंड में शानदार TKO (तकनीकी नॉकआउट) जीत हासिल की थी।

गैरेल को शुरुआती बढ़त मिल चुकी थी और वो दबाव बढ़ाना चाहते थे लेकिन वो ज्यादा देर तक अपने वर्चस्व को कायम नहीं रख पाए। जैसे ही सूबा ने मुकाबले में वापसी की तो पूरा मैच ही एकतरफा नजर आने लगा था।

Monarchy MMA टीम के प्रतिनिधि बिना देरी किए हाफ गार्ड पोजिशन से माउंट पोजिशन में आ गए थे और इसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया।

पहले सूबा ने अपने प्रतिद्वंदी पर कुछ पंच लगाए और फिर कई एल्बोज़ से उन्हें झकझोर कर रख दिया और इसी प्रहार ने उन्हें ONE में एक यादगार जीत दिलाई थी।

पिनास ने अनोखे अंदाज में ड्रे को लगाई स्पिनिंग एल्बो

Brown Pinas finishes Yohann Fairtex Drai with a BEAUTIFUL spinning back elbow at 0:52 of Round 2!

Brown Pinas finishes Yohann Fairtex Drai with a BEAUTIFUL spinning back elbow at 0:52 of Round 2!Watch the full event LIVE & FREE on the ONE Super App 👉http://bit.ly/ONESuperApp | TV: Check local listings for global broadcast

Posted by ONE Championship on Saturday, November 17, 2018

नवंबर 2018 में ONE: WARRIOR’S DREAM में आक्रामक योहान फेयरटेक्स ड्रे के खिलाफ मैच में ब्राउन पिनास को स्टैमिना और धैर्य के कारण बने रहने में मदद मिली थी। ये उनका धैर्य ही था जिसने उन्हें दूसरे राउंड में मैच को फिनिश करने में मदद दिलाई थी।

फ्रेंच स्टार ने शानदार तरीके से बॉक्सिंग कॉम्बिनेशन लगाए और डच एथलीट पर दबाव बनाए रखा लेकिन जैसे-जैसे उनका आत्मविश्वास बढ़ रहा था वैसे-वैसे वो खुद को अटैक के लिए आमंत्रित कर रहे थे।

पिनास ने ड्रे के जैब को विफल किया और बेहद तेजी के साथ स्पिनिंग एल्बो लगाई जिससे ड्रे के सिर को जोरदार झटका लगा और अगले ही पल वो जैसे अपना होश खो बैठे थे।

ये भी पढ़ें: ब्रेंडन वेरा ने अपने अगले चैलेंजर अर्जन भुल्लर को बताया मुश्किल प्रतिद्वंदी

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)