ONE Championship के इतिहास के सबसे शानदार स्पिनिंग नॉकआउट्स

Geje Eustaquio defeats Toni Tauru at ONE MASTERS OF FATE

ONE Championship के इतिहास के कुछ सबसे यादगार नॉकआउट स्पिनिंग तकनीक से भी आए हैं, दुनिया के टॉप लेवल के मार्शल आर्टिस्ट्स शानदार तरीके से स्पिनिंग पंच के साथ-साथ किक्स और एल्बोज़ भी लगाना जानते हैं।

इन स्पिनिंग स्ट्राइक्स को देखकर आमतौर पर फैंस की आंखें फटी की फटी रह जाती हैं। ये केवल देखने में ही प्रभावशाली नहीं बल्कि इनमें इतनी ताकत होती है कि चंद सेकंडों में मैच को समाप्त कर सकती हैं।

सटीक निशाने पर लैंड हुई स्ट्राइक ही एक नियर-मिस और नॉकआउट फिनिश के बीच अंतर पैदा करती है और ऐसा करने के लिए एथलीट्स को कई साल की कड़ी मेहनत से गुजरना होता है।

यहाँ आप देख सकते हैं ग्लोबल स्टेज पर आए सबसे बेहतरीन स्पिनिंग अटैक फिनिश।

पैचीओ की स्पिनिंग बैकफिस्ट के आगे पस्त हुए डोलीगेज़

आज ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन बन चुके जोशुआ “द पैशन” पैचीओ को उनके धमाकेदार फिनिश के लिए ही जाना जाता है लेकिन नवंबर 2017 में ONE: LEGENDS OF THE WORLD में रॉय “द डॉमिनेटर” डोलीगेज़ के खिलाफ आया फिनिश उनके करियर का सबसे शानदार फिनिश रहा है।

दूसरे राउंड की शुरुआत में पैचीओ इनसाइड लो किक लगाकर अपने अनुभवी प्रतिद्वंदी की बॉक्सिंग स्किल्स को रोकने का प्रयास कर रहे थे।

डोलीगेज़ ने इस स्ट्राइक का अंदाजा पहले ही लगा लिया था इसलिए वो पीछे हट गए थे लेकिन “द पैशन” ने उनका पीछा किया और दबाव बढ़ाया।

Team Lakay के स्टार ने अपने विरोधी से दूरी कम की, बॉडी को क्षति पहुंचाई और मौका मिलते ही जोरदार स्पिनिंग बैकफिस्ट लगाई थी। इस स्ट्राइक का प्रभाव इतना था कि डोलीगेज़ अगले ही पल मैट पर जा गिरे और धमाकेदार अंदाज में नॉकआउट जीत दर्ज की।

बेलिंगोन की प्रभावशाली स्पिनिंग किक

Kevin "The Silencer" Belingon put on the performance of a lifetime in front of a boisterous hometown crowd, scoring a breathtaking TKO at 1:27 of round 2!

Kevin ' The Silencer' Belingon put on the performance of a lifetime in front of a boisterous hometown crowd, scoring a breathtaking TKO at 1:27 of round 2!

Posted by ONE Championship on Friday, April 20, 2018

पैचीओ के ही टीम मेंबर केविन “द सायलेन्सर” बेलिंगोन ने अप्रैल 2018 में ONE: HEROES OF HONOR में एंड्रयू लियोन को हराकर साबित किया था कि फिलीपींस की इस टीम के एथलीट्स की वुशु स्किल्स कितनी शानदार हैं।

पूर्व ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन पूरे मैच में जबरदस्त फॉर्म में नजर आए और दूसरे राउंड की शुरुआत में मौका मिलते ही उन्होंने दमदार स्पिनिंग बैक किक लगाई थी।

बेलिंगोन की स्ट्राइक सीधी अमेरिकी स्टार के पेट से जा टकराई और इसके प्रभाव से लियोन रिंग के कॉर्नर का रुख करने लगे थे। फिलीपीनो ने उनका पीछा किया और लगातार पंच और एल्बोज़ लगाते हुए मैच को अंतिम रूप दिया।

Team Lakay की प्रतिष्ठा को युस्ताकियो ने और ऊंचा किया

Team Lakay के एक और स्टार एथलीट ने नवंबर 2019 में ONE: MASTERS OF FATE में धमाकेदार अंदाज में स्पिनिंग नॉकआउट से मैच जीता था।

पूर्व ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन जेहे “ग्रैविटी” युस्ताकियो ने टोनी “डायनामाइट” टोरू के साथ रीमैच में दमदार स्पिनिंग बैक किक लगाते हुए हराकर ये साबित कर दिया था कि उन्हें आखिर “रीमैच किंग” क्यों कहा जाता है।

बागियो शहर से आने वाले एथलीट ने कई बार मैच को फिनिश करने का प्रयास किया था लेकिन तीसरे राउंड में जाकर उनकी स्ट्राइक सही निशाने पर जाकर लैंड हुई थी। इस बैक किक ने टोरू को झकझोर कर रख दिया था, यहाँ तक कि टोरू जानते हुए भी इस स्पिनिंग बैक किक से खुद का बचाव करने में नाकाम रहे थे।

“डायनामाइट” ने उस किक को रोकने के लिए अपनी एल्बो को नीचे किया लेकिन युस्ताकियो को इसके बावजूद खाली जगह नजर आ रही थी। बैक किक सीधी टोरू के लिवर वाले हिस्से से जा टकराई और अगले ही पल वो मैट पर गिरे हुए नजर आए।



पिनास ने स्पिनिंग एल्बो के साथ ड्रे के मूव को काउंटर किया

Brown Pinas finishes Yohann Fairtex Drai with a BEAUTIFUL spinning back elbow at 0:52 of Round 2!

Brown Pinas finishes Yohann Fairtex Drai with a BEAUTIFUL spinning back elbow at 0:52 of Round 2!Watch the full event LIVE & FREE on the ONE Super App 👉http://bit.ly/ONESuperApp | TV: Check local listings for global broadcast

Posted by ONE Championship on Saturday, November 17, 2018

नवंबर 2018 में हुए ONE: WARRIOR’S DREAM के ONE Super Series मॉय थाई कॉन्टेस्ट में ब्राउन पिनास ने फ्रेंच स्ट्राइकर योहान फेयरटेक्स ड्रे को दूसरे राउंड में जोरदार स्पिनिंग एल्बो लगाकर परास्त कर दिया था।

ड्रे फ्रंटफुट पर रहकर लगातार अपनी बॉक्सिंग स्किल्स का प्रयोग, स्ट्राइक को लैंड कराने और डच एथलीट को स्ट्रेट शॉट्स लगाने का प्रयास कर रहे थे।

पिनास इंतज़ार ही कर रहे थे कि कब ड्रे उनके जैब को निशाना बनाएंगे, ठीक उसी समय उन्होंने दमदार बैक एल्बो को अंजाम दिया था। ये सीधी फ्रेंच एथलीट के माथे पर जाकर लैंड हुई और अगले ही पल वो नीचे गिरे हुए नजर आए।

गलानी की एथलेटिक एबिलिटी को देख चौंक उठे लोग

आज के फैंस के लिए चाहे एलन “द पैंथर” गलानी की एथलेटिक एबिलिटी कोई चौंकाने वाली बात ना हो लेकिन सितंबर 2013 में ONE: CHAMPIONS & WARRIORS में जब उन्होंने महमूद हसन को फिनिश किया था तो दुनिया भर के फैंस उन्हें देखकर चौंक उठे थे।

कैमरून में जन्मे तगड़े किकबॉक्सर ने अपने पहले मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच में हसन को लो किक्स से खूब क्षति पहुंचाई और उसके बाद जैसे ही मिस्र के एथलीट ने उनका पीछा करने की कोशिश की, तभी उन्होंने एक ही स्ट्राइक के साथ मैच को समाप्त कर दिया था।

गलानी ने उनकी लीड लेग को निशाना बनाया और स्पिन करते हुए पूरी ताकत और तेजी के साथ स्ट्राइक लगाई। उनकी स्पिनिंग हुक किक सीधी हसन के चेहरे पर जाकर लैंड हुई और मात्र 31 सेकंड में उन्होंने वो मुकाबला अपने नाम किया था।

सोरियानो ने फास्ट फिनिशर्स की भिड़ंत में जीत हासिल की

BEST KO's of 2016: Feel the "Burn" of the spinning backfist!

Posted by ONE Championship on Wednesday, December 21, 2016

अगस्त 2016 में ONE: TITLES AND TITANS में बर्न “हिटमैन” सोरियानो द्वारा इंडोनेशियाई स्टार मारियो सत्य विरावन के खिलाफ आए नॉकआउट को उस साल टॉप नॉकआउट्स की लिस्ट में दूसरा स्थान मिला था।

विरावन इससे पहले ONE में केवल 6 सेकंड में नॉकआउट फिनिश अपने नाम कर चुके थे इसलिए फैंस को इस मैच से भी वही उम्मीद थी कि ये भी तेजी के साथ समाप्त होने वाला है।

हालांकि, इस बार जीत फिलीपींस के एथलीट के खाते में गई थी जिन्होंने मैच को केवल 15 सेकंड में अपने नाम कर लिया था।

इंडोनेशियाई एथलीट ने आक्रामक रुख अपनाते हुए दमदार लो किक लगाई लेकिन इस दौरान उन्होंने खुद को अपने प्रतिद्वंदी के अटैक के लिए खुला छोड़ दिया। सोरियानो अपने बाएं पैर पर खड़े आगे आए, बैलेंस बनाया और फिर जोरदार स्पिनिंग बैकफिस्ट लगाई जो उनके प्रतिद्वंदी के सिर पर जा लगी और उन्हें नॉकआउट से जीत मिली।

ये भी पढ़ें: ONE Championship में टॉप 5 बॉडी शॉट नॉकआउट्स

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35