2021 का सबमिशन ऑफ द ईयर शिन्या एओकी ने अपने नाम किया

Nakashima ONE UNBREAKABLE 1920X1280 20 768x512

साल 2021 में शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी ने फिर साबित किया कि वो ONE Championship के टॉप सबमिशन स्पेशलिस्ट्स में से एक हैं।

38 वर्षीय ग्रैपलर अभी रुकने को तैयार नहीं हैं और इस साल उन्होंने 2 शानदार सबमिशन जीत अपने नाम कीं, जिससे ONE में उनकी सबमिशन से आई जीतों की संख्या 9 हो गई है।

इस साल उनकी पहली जीत जनवरी में हुए ONE: UNBREAKABLE में जेम्स नाकाशीमा के खिलाफ आई, जिसमें उन्होंने नाकाशीमा को नेक क्रैंक लगाया था। इस जीत से वो सबसे ज्यादा सबमिशंस के मामले में एटमवेट क्वीन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली से आगे निकल गए थे।

एओकी की इस जीत को 2021 में सबमिशन ऑफ द ईयर भी बनाया गया है।

नाकाशीमा अपनी टॉप लेवल की रेसलिंग को साथ लिए वेल्टरवेट से लाइटवेट डिविजन में आए और काफी लोगों का मानना था कि एओकी के लिए अमेरिकी स्टार मुश्किलें पैदा करने वाले हैं।

नाकाशीमा के लिए शुरुआत अच्छी रही, उन्होंने एओकी के क्लिंच गेम से खुद को बचाते हुए दमदार पंच लगाए। इस बीच वो जल्दबाजी कर बैठे इसलिए नाकाशीमा के लेफ्ट हैंड से बचते हुए जापानी एथलीट आसानी से क्लिंच कर पाए।

अमेरिकी स्टार सर्कल वॉल से सटे हुए थे और इस दौरान “टोबीकन जुडन” ने बैक कंट्रोल हासिल किया और इस बीच नाकाशीमा के एक पैर पर ट्रायंगल भी लगाया हुआ था।

पूर्व ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर ने बच निकलने की कोशिश की, लेकिन एओकी ने चालाकी दिखाते हुए बॉडी ट्रायंगल लगाने में सफलता पाई।

Japanese MMA fighter Shinya Aoki submits James Nakashima with a neck crank at ONE: UNBREAKABLE

नाकाशीमा बड़ी मुसीबत में फंस चुके थे, उन्होंने अपने विरोधी के पंचों और रीयर-नेकेड चोक से बचने के लिए अपनी ठोड़ी को नीचे झुकाया हुआ था।

एओकी समय के साथ अपनी पोजिशन को बेहतर करते जा रहे थे, तभी उन्होंने अपने दायें हाथ को अमेरिकी एथलीट की गर्दन पर लपेटकर उसे अजीब एंगल में घुमा दिया। दबाव बढ़ने के कारण नाकाशीमा को मजबूरन टैप आउट करना पड़ा।

मैच का अंत पहले राउंड में 2 मिनट 42 सेकंड पर आया और ये एओकी की लगातार चौथी और करियर की 29वीं सबमिशन जीत रही।

कुछ महीने बाद अप्रैल में हुए “ONE on TNT IV” में उन्होंने एक रबर मैच में एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग को हराकर अपनी सबमिशन से आई जीतों की संख्या को 30 तक पहुंचाया।

जापानी आइकॉन के लिए ये एक शानदार साल साबित हुआ, जो ग्लोबल स्टेज पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अब इसी शानदार लय को बरकरार रखते हुए वो 2022 में 2 लैजेंड्स की भिड़ंत में योशिहीरो “सेक्सीयामा” अकियामा का सामना करना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें: एक इवेंट में एओकी ने ‘सेक्सीयामा’ को ललकारा: ‘तुम्हारा करियर अब खत्म होने की कगार पर है’

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)