2023 के सर्वश्रेष्ठ सबमिशन ग्रैपलर: माइकी मुसुमेची ने 4 शानदार जीत के साथ ग्लोबल स्टारडम हासिल किया

Mikey Musumeci Jarred Brooks ONE Fight Night 13 76

मौजूदा ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन माइकी “डार्थ रिगाटोनी” मुसुमेची को पहले से ही सबसे महान जिउ-जित्सु प्रतियोगी माना जाता है और उनकी स्टार पावर इस साल और भी ज्यादा बढ़ गई।

अमेरिकी एथलीट ONE में सबसे सक्रिय ग्रैपलर रहे, जिन्होंने अपनी बेजोड़ तकनीक और खतरनाक सबमिशन कौशल का प्रदर्शन करते हुए विश्वस्तरीय विरोधियों के खिलाफ चार रोमांचक जीत हासिल की।

इन अविश्वसनीय 12 महीनों को देखते हुए ये स्पष्ट है कि मुसुमेची 2023 में ONE के सर्वश्रेष्ठ सबमिशन ग्रैपलर साबित हुए।

“डार्थ रिगाटोनी” ने 2023 में ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग बेल्ट को जीत कर कदम रखा था, जहां वो ONE Championship के इतिहास के पहले सबमिशन ग्रैपलिंग चैंपियन बने थे।

इस साल के अपने पहले मुकाबले में उन्होंने जनवरी में आयोजित हुए ONE Fight Night 6 में कॉम्बैट सैम्बो वर्ल्ड चैंपियन गंतुमूर बायनदुरेन से मुकाबला किया।

हालांकि वो सबमिशन हासिल करने में असमर्थ रहे, लेकिन 27 वर्षीय ग्रैपलर ने अपने सबमिशन गेम की दर्दनाक एवं खतरनाक शक्ति का प्रदर्शन किया। उन्होंने मंगोलियाई एथलीट के पैरों को कई मिनटों तक विचित्र तरीके से जकड़े रखा और अंत में अपने वर्ल्ड टाइटल को पहली बार डिफेंड किया।

मुसुमेची ने मई में अमेरिकी धरती पर ONE के ऐतिहासिक डेब्यू में वापसी की और IBJJF वर्ल्ड चैंपियन ओसामा अलमारवाई का सामना किया, वो एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्हें कई लोग उनके आज तक के सबसे कठिन प्रतिद्वंद्वी मानते हैं।

इस कुशल और प्रभावशाली प्रदर्शन में फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग किंग ने फैंस को अपने फिनिशिंग कौशल की याद दिला दी और यमनी एथलीट को एक बेमिसाल रीयर-नेकेड चोक से टैप आउट करवाया।

इसके बाद अगस्त में आयोजित हुए ONE Fight Night 13 में उन्होंने ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स के खिलाफ अपनी गोल्ड बेल्ट दांव पर लगाई।

एक बार फिर मुसुमेची ने शुरू से अंत तक मैच में अपना दबदबा बनाए रखा और अपने हमवतन अमेरिकी एथलीट को एक रचनात्मक ट्रायंगल-आर्मबार से सबमिट करवाया।

अपनी उपलब्धियों के बावजूद आराम नहीं करने वाले “डार्थ रिगाटोनी” ने केवल दो महीने बाद ONE Fight Night 15 में जापानी MMA दिग्गज शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी के खिलाफ एक नॉन-टाइटल ओपनवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मुकाबले में वापसी की।

BJJ सुपरस्टार ने इस वर्ष की अपनी अंतिम बाउट में निराश नहीं किया। मुसुमेची को एओकी लॉक द्वारा अपने प्रतिद्वंद्वी को पराजित करने के लिए केवल तीन मिनट से थोड़ा अधिक समय लगा, वही तकनीक जिसे पूर्व ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन द्वारा इजाद किया गया था।

जिस बात ने जीत को और भी प्रभावशाली बना दिया, वो ये थी कि मुसुमेची ने फूड पॉइजनिंग (विषाक्त भोजन से बीमारी) से उबरते हुए टैप हासिल किया था, जिसके कारण उन्हें एक सप्ताह पहले अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था।

2023 में उन चार जीतों के साथ लगातार सुधार करने वाले इस ग्रैपलिंग सनसनी ने अपने कौशल की आश्चर्यजनक गहराई का प्रदर्शन किया, ग्लोबल स्टेज पर प्रसिद्धि बढ़ाई और ONE के सबसे प्रभावशाली सबमिशन ग्रैपलर के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत किया।

विशेष कहानियाँ में और

Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114
Yod IQ Or Pimolsri lands a straight right at The Inner Circle 30 open workout
Ubaid Hussain smashes Khusen Salomov with a hard left at ONE Friday Fights 105.
Stella Hemetsberger celebrates her World Title win over Jackie Buntan at ONE Fight Night 40.
Chinese kickboxer Liu Mengyang taps gloves with Japanese star Masaaki Noiri in their first fight
MMA fighter Lito Adiwang punches Eko Roni Saputra at ONE Fight Night 43.
Joshua Pacio and Mansur Malachiev touch gloves before their fight at ONE Fight Night 15
Asadula Imangazaliev and Aslamjon Ortikov lock horns at The Inner Circle 20 on June 26.
Asadula Imangazaliev lands a push kick on Nong O Hama
Allycia Hellen Rodrigues Phetjeeja Lukjaoporongtom faceoff The Inner Circle May 15 8 scaled
Allycia Hellen Rodrigues Phetjeeja Lukjaoporongtom faceoff at The Inner Circle May 15