एक इवेंट में एओकी ने ‘सेक्सीयामा’ को ललकारा: ‘तुम्हारा करियर अब खत्म होने की कगार पर है’

Shinya Aoki confronts Yoshihiro Akiyama

पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी ने साफ किया है कि वो जापानी-कोरियाई लैजेंड योशिहीरो “सेक्सीयामा” अकियामा से खुश नहीं हैं।

मंगलवार को जापान में Road To ONE: ‘सेक्सीयामा’ एडिशन में हुए ग्रैपलिंग मैच के बाद एओकी ने माइक लेकर अकियामा को चुनौती दी, जो इवेंट में स्पेशल गेस्ट कमेंटेटर के तौर पर आए थे।

जापानी आइकॉन ने कहा कि “सेक्सीयामा” ने उनके सुपर-बाउट के ऑफर को क्यों ठुकराया और इसके लिए उन्हें जवाब चाहिए।

एओकी ने कहा, “6 सितंबर को आपको फाइट का ऑफर मिला था। आपने इसे क्यों ठुकराया? चलो अब झूठ मत बोलो। इसमें हंसने वाली कोई बात नहीं है, मुझे जवाब चाहिए।”

कमेंट्री टेबल पर बैठ कर “सेक्सीयामा” ने बताया कि उन्हें चोट लगी थी, जिससे वो अभी तक उबर नहीं पाए हैं इसलिए उन्हें ऑफर को ठुकराना पड़ा था।

अकियामा ने कहा, “जो लोग मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं, उन्हें शायद इस बारे में जानकारी पहले से होगी। लेकिन मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मुझे ऑफर को ठुकराना पड़ा।”

“डॉक्टर द्वारा आराम करने की सलाह के अलावा भी ऑफर को ठुकराने के कई कारण रहे। मैं भी इस समय खुद से निराश हूं। मैं मानता हूं कि एक मार्शल आर्टिस्ट को रिंग में खड़े होकर फाइट करने के अलावा कुछ नहीं सोचना चाहिए।”

“दुर्भाग्यवश, कई जांच कराने के बाद मैं ऑफर को स्वीकार करने की स्थिति में नहीं था। मैं जानता हूं कि मेरे फैसले से कितने लोगों को ठेस पहुंची होगी।”

अकियामा ने ठीक होने के बाद फाइट करने की बात कही, लेकिन “टोबीकन जुडन” ने कहा कि उनका करियर खत्म होने की कगार पर है।

एओकी ने कहा, “मैं सच कहूं तो तुम्हारा करियर खत्म होने की कगार पर है।”

कई सालों से “टोबीकन जुडन” अपने हमवतन एथलीट के खिलाफ मैच की इच्छा जाहिर करते रहे हैं। उन्होंने एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग के खिलाफ पहले राउंड में आई जीत के बाद जापान में “सेक्सीयामा” के खिलाफ फाइट की इच्छा जताई थी।

इस बारे में ज्यादा जानकारी पाने के लिए ONEFC.com को फॉलो करते रहिए।

ये भी पढ़ें: अर्जन भुल्लर ने मालिकिन के लिए कहा: ‘चैंपियनशिप मैच में जीत मेरी ही होगी’

न्यूज़ में और

Pompet Decho Faceoff 1920X1280 scaled
Johan Ghazali and Sean Climaco scaled
Gilbert Nakatani And Banma Duoji scaled
Ryohei_Kurosawa_ONE_Friday_Fights_124 scaled
Yodlekpet Or Atchariya Pompet Panthonggym 3 scaled
NicoCarrillo ShadowSinghaMawynn 1200X800
Ben Tynan vs. Ryugo Takeuchi scaled
Christian Lee Alibeg Rasulov ONE 173 22 scaled
Pompet and Decho scaled
tyepawel
Superbon Masaaki Noiri ONE 173 33 scaled
Jihin Radzuan Macarena Aragon ONE Fight Night 30 74 scaled