अकबर अब्दुलेव अपराजित सितारों की फाइट में हलील अमीर को परखने के लिए उत्सुक – ‘देखते हैं वो कैसा प्रदर्शन करते हैं’

Oh Ho Taek Akbar Abdullaev ONE Fight Night 8 34

अकबर “बाकल” अब्दुलेव अपने MMA करियर के सबसे कठिन मैच के लिए तैयार हैं। इस शनिवार, 4 मई को अमेरिकी प्राइमटाइम में वो टर्किश फाइटर हलील “नो मर्सी” अमीर से भिड़ेंगे।

दोनों अपराजित स्टार्स ONE Fight Night 22: Sundell vs. Diachkova के को-मेन इवेंट में आमने-सामने होंगे और जो बात इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले को इतना दिलचस्प बनाती है वो ये है कि दोनों एथलीट्स के नाम 10-0 का रिकॉर्ड और अद्भुत फिनिशिंग औसत है।

उनके करियर की उपलब्धियों को देखते हुए फैंस एक रोमांचक फाइट की उम्मीद कर रहे हैं। ये दोनों फेदरवेट एथलीट थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में एक-दूसरे से टक्कर लेंगे और अब्दुलेव ने एक शानदार प्रदर्शन देने की योजना बनाई है।

अब तक किर्गिज़ स्टार ने ग्लोबल फैंस को निराश नहीं किया है और वो आगे भी ऐसा नहीं होने देंगे।

अब्दुलेव ने कहा: 

“इस फाइट के बारे में सब कुछ दिलचस्प है। ये पंचर बनाम पंचर मैच होगा। हम दोनों मजबूत लड़ाकू व्यक्तित्व के साथ अब तक अपराजित रहे हैं और हम दोनों ही अच्छे शो पेश करते हैं।”

अब्दुलेव अपने पहले दो मुकाबलों में शानदार दिखे थे। उन्होंने दक्षिण कोरियाई सनसनी ओह हो टाएक को केवल 44 सेकंड और इक्वाडोर के पूर्व अपराजित स्टार ऐरन कनार्टे को केवल 41 सेकंड में हराकर अपनी 100 प्रतिशत फिनिशिंग रेट बरकरार रखा।

हालांकि, “बाकल” अपने प्रतिद्वंदी के खतरे को जानते हैं। अमीर ने अपने 10 विरोधियों में से नौ को फिनिश किया है, जिनमें से आठ में जीत नॉकआउट के माध्यम से आई हैं।

अब्दुलेव ने बताया: 

“उनके बारे में मेरा पहला विचार ये है कि वो एक अच्छे फाइटर हैं। वो फुर्तीले हैं, अच्छी गति है और अच्छे मुक्के मारते हैं।

“मुझे लगता है कि खबीब के ट्रेनिंग कैंप में तैयारी करने से उन्हें आत्मविश्वास मिलेगा इसलिए वो अधिक खतरनाक होंगे। उनका जन्म किर्गिस्तान में हुआ था इसलिए वो सख्त हैं। देखते हैं कि जब वो हमारे डिविजन में आएंगे तो कैसा प्रदर्शन करेंगे।”

अकबर अब्दुलेव अपराजित रिकॉर्ड कायम रखकर गोल्डन बेल्ट हासिल करना चाहते हैं

अकबर अब्दुलेव अपने साथी अपराजित स्टार हलील अमीर के बारे में अच्छा सोचते हैं, लेकिन उनका मानना ​​है कि उनमें टर्किश एथलीट के बेदाग रिकॉर्ड को ध्वस्त करने की प्रतिभा और क्षमता है।

किर्गिस्तान के स्टार का कहना है कि उनकी फाइट आईक्यू (सूझबूझ) और सकारात्मक मानसिकता उनकी सफलता की कुंजी रही है और उन्हें विश्वास है कि ये उन्हें 4 मई को प्रतिष्ठित लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में एक बार फिर जीत दिलाएगी।

अब्दुलेव ने कहा: 

“मेरा सबसे खतरनाक हथियार मेरा अच्छा रवैया और खेल का ज्ञान है। आप रिंग में अमीर की कमजोरियां देखेंगे।

“इस फाइट के लिए मेरी भविष्यवाणी हमेशा की तरह एक ही है, रिंग ही निर्णय करेगी। जो भी मैच पर अपनी शैली थोपेगा वो जीतेगा।”

अब्दुलेव और अमीर की शानदार लय को देखते हुए ONE Fight Night 22 में उनकी विस्फोटक फाइट को देखने के लिए कई इच्छुक लोग होंगे।

जो भी व्यक्ति अपने अपराजित रिकॉर्ड के साथ रिंग से बाहर निकलेगा, वो जल्द ही बेल्ट के लिए चुनौती पेश कर सकता है। ज़ाहिर है कि “बाकल” ONE फेदरवेट MMA वर्ल्ड टाइटल के लिए टांग काई को चैलेंज करना चाहेंगे।

अब्दुलेव ने बताया: 

“मेरे लिए अपराजित रहना बहुत महत्वपूर्ण है। आज अपराजित फाइटर्स की मांग है। मैं सर्वश्रेष्ठ बनने के लिए इस संगठन में शामिल हुआ था। इस फाइट के बाद मुझे वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ बेल्ट के लिए लड़ने का मौका चाहिए।” 

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.