2021 का ONE Super Series नॉकआउट ऑफ द ईयर सुपरबोन ने अपने नाम किया

Giorgio Petrosyan Superbon 1920X1280 ONE First Strike 14.jpg 768x512

ONE Super Series में दुनिया के कई बेस्ट स्ट्राइकर्स मौजूद हैं। ONE के उन्हीं वर्ल्ड-क्लास किकबॉक्सर्स और मॉय थाई स्टार्स ने पिछले 12 महीनों में कई मैचों में जबरदस्त नॉकआउट से जीत हासिल की हैं।

यहां 2021 में बहुत शानदार एक्शन देखने को मिला। लिवर के हिस्से पर लगी खतरनाक किक से लेकर एक रिकॉर्ड तोड़ने वाला ओवरहैंड राइट और एक स्ट्रेट राइट जिसने एक एथलीट को वर्ल्ड चैंपियन बनने में मदद की।

सभी नॉकआउट फिनिश खतरनाक रहे, लेकिन शुक्रवार, 15 अक्टूबर को ONE: FIRST STRIKE के मेन इवेंट में सुपरबोन का जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन के खिलाफ नॉकआउट फिनिश सबसे ज्यादा खास रहा।

इसी नॉकआउट जीत ने सुपरबोन को सबसे पहला ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बनाया है और उनका ये फिनिश साल 2021 में ONE Super Series का सबसे बेस्ट नॉकआउट करार दिया गया है।

रिकॉर्ड को देखने पर पता चल रहा था कि क्यों पेट्रोसियन को इस मैच में जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था।

“द डॉक्टर” अभी तक ग्लोबल स्टेज पर अपने विरोधियों के लिए मुश्किलें खड़ी करते आए थे। उनका इस खेल का ज्ञान, मूव्स में तेजी और बॉक्सिंग कॉम्बिनेशंस सभी प्रतिद्वंदियों पर भारी पड़े।

इटालियन एथलीट ने सुपरबोन को चेतावनी देते हुए कहा था कि वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में जीत उन्हें ही मिलने वाली है।

मगर सुपरबोन ने पेट्रोसियन के सपने को चकनाचूर कर दिया।

Superbon puts a left in the face of Giorgio Petrosyan at ONE: FIRST STRIKE.

थाई एथलीट ने पहले राउंड में पुश किक्स और अपनी ट्रेडमार्क राइट किक्स की मदद से पेट्रोसियन से दूरी बनाए रखी। मगर उनके 35 वर्षीय प्रतिद्वंदी ने इसके बावजूद आगे आकर बॉक्सिंग कॉम्बिनेशंस को लगाने की कोशिश की।

ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन पेट्रोसियन स्ट्राइक्स लगाने के इरादे से आगे आने का प्रयास कर रहे थे। दूसरी ओर, सुपरबोन खुद को उनसे दूर रखते हुए राइट किक्स लगा रहे थे और इस बीच मिडसेक्शन पर खतरनाक नी स्ट्राइक्स भी लगाईं।

राउंड के 3 मिनट पूरे होने के तुरंत बाद 31 वर्षीय थाई स्टार ने राउंडहाउस किक लगाकर “द डॉक्टर” को सचेत कर दिया। इसके बावजूद पेट्रोसियन ने सावधानी नहीं बरती इसलिए दूसरे राउंड में 20 सेकंड के समय पर सुपरबोन ने राइट किक लगाकर इतिहास रचा।

Superbon throws a hard kick to the body of Giorgio Petrosyan at ONE: FIRST STRIKE.

सुपरबोन ने दूसरे राउंड की शुरुआत में राइट किक लगाई। “द डॉक्टर” ने उसे ब्लॉक करने के बाद अपने प्रतिद्वंदी के चेहरे पर जैब लगाया। Team Multi Fight Petrosyan के स्टार को लगा कि वो ज्यादा स्ट्राइक्स को लैंड करवा सकते हैं इसलिए उन्होंने ज्यादा शॉट्स लगाने की कोशिश की।

थाई स्ट्राइकिंग सुपरस्टार ने पुश किक लगाकर पेट्रोसियन को पीछे धकेलने की कोशिश की, मगर पेट्रोसियन ने उसे पकड़कर अपने विरोधी को स्वीप करने का प्रयास किया। मगर रेफरी ने दोनों को अलग कर दिया क्योंकि ONE Super Series किकबॉक्सिंग में किक पकड़ने पर प्रतिबंध है।

फाइट दोबारा शुरू हुई, अर्मेनियाई-इटालियन लैजेंड ने 2 जैब्स के बाद स्ट्रेट लेफ्ट लगाया, जो मिस हो गया। वहीं सुपरबोन ने मिडसेक्शन पर राइट किक्स से जवाबी हमला किया।

“द डॉक्टर” ने सुपरबोन की दूसरी किक को स्ट्रेट लेफ्ट से काउंटर किया, लेकिन इस दौरान पेट्रोसियन अपनी बॉडी के बाएं हिस्से को डिफेंड कर पाने की स्थिति में नहीं थे। इसलिए मौके का फायदा उठाकर थाई एथलीट ने राइट हाई किक लगाई, जिसके प्रभाव से किकबॉक्सिंग आइकॉन पीछे की तरफ मैट पर जा गिरे।

Superbon goes high with a kick at ONE: FIRST STRIKE.

पेट्रोसियन किसी पुतले की तरह पीछे जा गिरे। दूसरे राउंड में 20 सेकंड के समय पर रेफरी ने मैच समाप्ति का ऐलान कर सुपरबोन को विजेता घोषित कर दिया।

सुपरबोन जीत की खुशी मनाते हुए सर्कल में दौड़ लगाने लगे। वो जानते थे कि उनकी राइट किक पेट्रोसियन के लिए मुश्किल खड़ी करने वाली है। मगर जब उनकी राइट किक ने किकबॉक्सिंग लैजेंड को नॉकआउट किया तो खुद सुपरबोन भी चौंक उठे थे।

इस नॉकआउट जीत के साथ सुपरबोन, “द डॉक्टर” को हराने वाले केवल तीसरे एथलीट बने और सबसे पहले ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन भी बने।

Superbon celebrates as the first-ever ONE Featherweight Kickboxing World Champion.

ये भी पढ़ें: 2021 का MMA नॉकआउट ऑफ द ईयर एड्रियानो मोरेस ने अपने नाम किया

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty