हलील अमीर Vs. अकबर अब्दुलेव: ONE Fight Night 22 की फेदरवेट MMA फाइट में जीत के 4 तरीके

Halil Amir Ahmed Mujtaba ONE Fight Night 16 32 scaled

ONE Fight Night 22: Sundell vs. Diachkova के फेदरवेट MMA मैच में हलील “नो मर्सी” अमीर का सामना अकबर “बाकल” अब्दुलेव से होगा।

4 मई को होने वाली फाइट से पहले दोनों का रिकॉर्ड 10-0 का है और इसके बाद सिर्फ एक ही अपराजित रह पाएगा।

आइए थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाले इस अहम मुकाबले से पहले जीत की कुंजी पर नजर डालते हैं।

#1 अब्दुलेव की बॉक्सिंग

अब्दुलेव ने सभी 10 फाइट्स में फिनिश हासिल किया है और उनमें से 9 जीत नॉकआउट के जरिए आई हैं यानी उनका मुख्य हथियार बॉक्सिंग रहा है।

स्ट्राइकिंग बैकग्राउंड से आने वाले किर्गिस्तानी एथलीट पंचों की ताकत के बजाय रेंज, लय और टाइमिंग पर ज्यादा निर्भर रहते हैं। “बाकल” जैब का इस्तेमाल कर आगे के पंच लगाने के लिए तैयारी करते हैं।

ओह हो टाएक को इस बात का पता चल गया था, जब उन्हें अब्दुलेव के हाथों 44 सेकंड में नॉकआउट का सामना करना पड़ा। 26 वर्षीय अब्दुलेव काउंटर अटैक में भी बहुत घातक हैं।

#2 निचले भार वर्ग में अमीर की अतिरिक्त ताकत

लाइटवेट डिविजन से नीचे आकर, जहां उन्होंने अपने आठ विरोधियों को ढेर किया और ONE में टॉप-5 रैंक हासिल की थी, अमीर को भरोसा है कि उनकी ताकत उन्हें बढ़त दिलाएगी।

टर्किश स्टार किसी भी स्ट्राइक की मदद से मैच को खत्म कर सकते हैं, लेकिन साउथपॉ होने की वजह से उनकी बाईं साइड ज्यादा खतरनाक होगी।

“नो मर्सी” का स्ट्रेट लेफ्ट और लेफ्ट किक भी काफी दमदार है और ये ओपन स्टांस से भी काफी अच्छा काम करती है। वो काउंटर अटैक भी काफी अच्छा करते हैं। अगर अब्दुलेव ज्यादा आक्रामक हुए तो 29 वर्षीय स्टार अपने भारी-भरकम पंचों, किक्स और लेफ्ट नीज़ के साथ तैयार रहेंगे।

#3 अब्दुलेव के स्पिनिंग अटैक

हर फाइटर की तरह किर्गिस्तानी स्टार के पास भी अपने जखीरे में हर हथियार मौजूद हैं, जिससे वो विरोधी को धूल चटा सकते हैं। लेकिन उनकी ताकत में और इजाफा करते हैं उनके स्पिनिंग अटैक्स।

अब्दुलेव ने ऐरन कनार्टे के खिलाफ हुए मैच में स्पिनिंग बैक किक का शानदार प्रदर्शन किया, जिसके लगने के बाद उन्हें ढेर सारे पंचों का सामना कर मैच गंवाना पड़ा।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में 360 किक के दम पर भी जीत हासिल की थी, जो ये साबित करता है कि उनके पास किसी भी तरह के हथियार की कोई कमी नहीं है।

#4 अमीर का क्लिंच गेम

अमीर एक अच्छे स्ट्राइकर हैं, लेकिन अगर अब्दुलेव की स्पीड और फुटवर्क उन्हें परेशान करता है तो वो अपने शानदार क्लिंच और टॉप गेम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

टर्किश स्टार दागेस्तान में दुनिया के कुछ सबसे खतरनाक MMA रेसलर्स के साथ ट्रेनिंग कर अपने हथियारों को धार देने का काम करते हैं।

अमीर क्लिंच हासिल कर अपने विरोधी की आक्रामकता को कम कर घुटनों से भी वार कर सकते हैं। अगर वो अब्दुलेव को कैनवास पर गिरा पाए तो वहां से अटैक कर सकते हैं।

उनका ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक और सबमिशन तलाशने की कला कमाल की है।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35