ब्रेंडन वेरा ने अपने अगले चैलेंजर अर्जन भुल्लर को बताया मुश्किल प्रतिद्वंदी

ONE Heavyweight World Champion Brandon “The Truth” Vera

ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा को पता है कि अगली बार जब वो सर्कल में उतरेंगे तो उनका सामना सबसे मुश्किल प्रतिद्वंदी से होगा।

इस एथलीट ने 2 बार अपने टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड किया है और उन्हें नॉकआउट्स से जबरदस्त जीत मिली है।

हालांकि, कनाडाई-भारतीय रेसलिंग पावरहाउस अर्जन “सिंह” भुल्लर हेवीवेट स्टार् के लिए एक बड़ी चुनौती बन गए हैं।

ये बात “द ट्रुथ” को भी पता है लेकिन इस प्रकार की चुनौतियां उन्हें पसंद हैं।

वेरा ने कहा, “मैं अर्जन भुल्लर से फाइट करने और अपने ONE हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करने के लिए उत्साहित हूँ। मेरे अनुसार वो शायद सबसे अच्छे प्रतिद्वंदी रहने वाले हैं।”

“वो असल में जबरदस्त हैं। मैं उनका काफी सम्मान करता हूँ। उनकी रेसलिंग शानदार है। वो उस स्कूल से आते हैं जहां से मैं आया हूँ- ह्यूज पेडिग्री।”



वेरा ने भुल्लर के जबरदस्त रेसलिंग बैकग्राउंड के बारे में बात की।

2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में इस 33 वर्षीय रेसलर ने गोल्ड मेडल जीता था और 2012 के समर ओलंपिक में कनाडा का प्रतिनिधित्व किया था।

2014 में उन्होंने अपनी ग्रैपलिंग स्किल्स को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में लाने का निर्णय किया, जहां अब तक उनका रिकॉर्ड 10-1 का रहा है।

अक्टूबर 2019 में “सिंह” को ONE वर्ल्ड टाइटल के पूर्व चैलेंजर मॉरो “द हैमर” सेरिली के खिलाफ ONE: CENTURY PART II में हुए अपने डेब्यू मुकाबले में सर्वसम्मत निर्णय से जीत मिली थी।

भले ही भुल्लर अपने रेसलिंग अंदाज के लिए जाने जाते हैं लेकिन वो अपनी बॉक्सिंग की वजह से मुकाबला जीते थे और साथ ही उन्होंने डिविजन के टॉप स्टार का ध्यान भी खींचा।

वेरा ने कहा, “इस एथलीट के पास शानदार बॉक्सिंग स्किल्स हैं लेकिन कोई इस बारे में बात नहीं करता। उनकी बॉक्सिंग जबरदस्त है। उनके सिर की मूवमेंट सही है। वो तेज़ हैं और उन्हें अपने एरिया में ही रहना पसंद है।”

भुल्लर अच्छी कंडिशनिंग की वजह से भी सर्कल में खास साबित होते हैं।

हेवीवेट एथलीट्स को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में 3 से 5 राउंड्स के मुकाबले करते हुए देखना मुश्किल होता है लेकिन ये स्टार पूरी बाउट में एक जैसा प्रदर्शन करने में सक्षम हैं।

वेरा जानते हैं कि बहुत कम एथलीट्स के पास ये विशेषता होती है इसलिए उन्हें एक ऐसा तरीका ढूंढना है जिससे वो इस एथलीट को धीमा बना सकें।

वेरा ने कहा, “अर्जन में अन्य हेवीवेट्स के मुकाबले ज्यादा स्टैमिना है और ये उनके बारे में सबसे अलग चीज़ है।”

“उन्हें पता है कि अपनी गति को किस प्रकार बनाए रखना है। बहुत सारे एथलीट्स को इस बारे में पता नहीं होता। मैं और मेहनत करूँगा, खुद की परीक्षा लूंगा और उन जगहों पर हमला करूँगा जहां वो अच्छे नहीं हैं।”

Brandon Vera celebrates after a victory over Mauro Cerilli at ONE: CONQUEST OF CHAMPIONS.

“द ट्रुथ” इस बाउट को जजों के स्कोरकार्ड से नहीं देखना चाहते।

ONE Championship में अपने सभी 4 हेवीवेट प्रतिद्वंदियों को पहले राउंड में नॉकआउट करने वाले वेरा जीत के सिलसिले को कायम रखना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “हम चैंपियनशिप फाइट का हिस्सा रहने वाले हैं। ये हमारे बीच तय होने चाहिए, उन तीनों लोगों (जजों) द्वारा नहीं जो मुकाबला देख रहे हैं।”

ये भी पढ़ें: बी गुयेन के साथ एक बार फिर से मुकाबला करना चाहती हैं पूजा तोमर

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.