बी गुयेन के साथ एक बार फिर से मुकाबला करना चाहती हैं पूजा तोमर

Puja Tomar at ONE A NEW TOMORROW

ONE Championship में भारत की सबसे अनुभवी विमेंस मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट पूजा “द साइक्लोन” तोमर एथलीट होने के साथ-साथ जिम में ट्रेनर भी हैं। COVID-19 महामारी की वजह से देश में लगे लॉकडाउन से जिम बंद होने के कारण तोमर फिलहाल न ही पूरी तरह से ट्रेनिंग कर पा रही हैं और न ही अपने स्टूटेंड्स को सिखा पा रही हैं।

साल 2020 के पहले इवेंट में सर्कल में मुकाबला करने वाली कई बार की नेशनल वुशु चैंपियन जल्द से जल्द वापसी कर अपनी पुरानी प्रतिद्वंदी का सामना करना चाहती हैं। पिछले साल मॉय थाई मुकाबले में “द साइक्लोन” का सामना बी गुयेन के साथ हुआ था और वो इस बार मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में उनके विरूद्ध अपनी ताकत दिखाना चाहती हैं।

तोमर ONE Championship में डेब्यू करने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट हैं। इस खास इंटरव्यू में उन्होंने कई सारे मुद्दों को लेकर बात की, जिसमें खुद को फिट रखने का रुटीन, भविष्य के लिए फेवरेट प्रतिद्वंदी और उनके खिलाफ रणनीति शामिल रही।

ONE Championship: COVID-19 महामारी के समय खुद को फिट रखने के लिए क्या कर रही हैं?

पूजा तोमर: मैं एक दिन के लिए गांव आई थी और उसके बाद पूरे देश में लॉकडाउन लग गया। मैं इस वजह से गांव में ही फंस गई हूं। मेरा ट्रेनिंग का लगभग सारा सामान दिल्ली में है। हालांकि, तब भी सुबह-शाम एक्सरसाइज करती रहती हूं। फिलहाल शैडो बॉक्सिंग, जंपिंग जैक्स, हाई नी जैसी एक्सरसाइज कर लेती हूं।

ONE Championship: क्या आपकी डाइट पर कोई असर पड़ा है?

पूजा तोमर: मेरी डाइट पर कोई बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है, घर पर रहकर डाइट अच्छी लेने की कोशिश कर रही हूं, जिसमें ज्यादातर नेचुरल चीजें शामिल हैं। प्रोटीन शेक्स नहीं ले पा रही हूं, क्योंकि गांव सिर्फ एक दिन के लिए आई थी, मगर लॉकडाउन के कारण यहीं पर रूकना पड़ा है, इस वजह से मेरे सप्लीमेंट दिल्ली में ही रह गए।

ONE Championship: भविष्य में सर्कल में उतरकर बाउट करने के लिए आप कितनी उत्साहित हैं?

पूजा तोमर: अभी तो बस यही है कि जैसे ही लॉकडाउन खुलता है तो ट्रेनिंग पर आऊं और फाइट के लिए तैयार हो जाऊं। मैं अगले मुकाबले के लिए बहुत उत्साहित हूं।



ONE Championship: आप किस चीज़ को सबसे ज्यादा मिस कर रही हैं?

पूजा तोमर: अभी मैं सबसे ज्यादा ट्रेनिंग को मिस कर रही हूं। हम 2-3 लोग साथ में मिलकर ट्रेनिंग करते थे, तो यही सबसे ज्यादा मिस करती हूं।

ONE Championship: कोई ऐसा नाम जिसका सामना आप भविष्य में करना चाहती हैं?

पूजा तोमर: बी “किलर बी” गुयेन के साथ मेरी मॉय थाई की फाइट हुई थी। मुझे लगता है कि मैं कड़ी ट्रेनिंग जारी रखूं और हम दोनों के बीच मुकाबला (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स) हो, तो वो काफी शानदार हो सकता है।

ONE Championship: आप किस वजह से बी गुयेन के खिलाफ सर्कल में उतरना चाहती हैं? 

पूजा तोमर: मेरा उनसे मुकाबला मॉय थाई में हुआ था, मैंने अपनी लाइफ में कभी मॉय थाई नहीं खेला था। मुझे मॉय थाई के नियमों के बारे में शायद पूरी जानकारी नहीं थी। अगर हम दोनों का मुकाबला मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में होगा तो मुझे बीजेजे (ब्राजीलियन जिउ-जित्सु) की स्किल्स दिखाने का मौका मिलेगा। हम दोनों की स्ट्राइकिंग काफी अच्छी है। मेरे हिसाब से मैच भी अच्छा होगा।

India's Puja Tomar finds an opening and kicks Vietnam's Bi Nguyen

ONE Championship: इस मैच के अच्छा होने की कोई बड़ी वजह?

पूजा तोमर: हम दोनों की स्ट्राइकिंग और ग्राउंड गेम अच्छा है। अगर मैच हो तो पूरे तीन राउंड तक चलेगा, मैच काफी टक्कर का होगा तो लोगों को भी बहुत मजा आएगा।

ONE Championship: क्यों “किलर बी” आपके लिए परफेक्ट प्रतिद्वंदी रहेंगी?

पूजा तोमर: आखिरी बार जब मैंने “किलर बी” से फाइट की थी तो मेरी तैयारी कुछ खास नहीं थी लेकिन फिर भी मैंने अच्छी फाइट की। अगर मैं अच्छे से मेहनत करके पूरी तैयारी के साथ जाऊं तो जो चीज मैंने पिछली बार खो दी थी, उसे पा सकती हूं।

ONE Championship: इस मैच से आप क्या साबित करना चाहेंगी?

पूजा तोमर: मॉय थाई मेरे लिए बिल्कुल ही नया गेम था, मगर मैं मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में मुकाबला करूंगी तो साबित कर सकती हूं कि मैं भी एक अच्छी एथलीट हूं।

ये भी पढ़ें: पूजा तोमर ने अपनी टॉप 5 स्पोर्ट्स मूवीज़ के बारे में बताया

न्यूज़ में और

Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5