पूजा तोमर को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में लाने वाले शख्स से मिलिए

Puja Tomar IMG_4343

पूजा “द साइक्लोन” तोमर साल 2020 की शानदार शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से कमर कस चुकी हैं।

शुक्रवार, 10 जनवरी को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में होने वाले ONE: A NEW TOMORROW में उनका सामना ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स के साथ मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले में होगा।

कई बार नेशनल वुशु चैंपियन रह चुकीं पूजा ने साल 2013 में प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स का रुख किया था। उन्हें इस खेल से रूबरू करवाने वाले शख्स उनके अच्छे दोस्त और ONE एथलीट हिमांशु कौशिक हैं।

पूजा तोमर ने कहा, “मुझे मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में लाने वाले हिमांशु ही हैं।”

“उन्होंने मुझे कहा था कि मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स शुरु करते हैं। हमें ब्राजीलियन जिउ-जित्सु के बारे में कुछ भी नहीं पता था, वो मुझे यूट्यूब पर वीडियो दिखाते थे कि कैसे चोक करना है। वीडियो देखकर हमने थोड़ा बहुत सीखा।”

Crossfit Fitness Academy के रिप्रेजेंटेटिव हिमांशु ने ना सिर्फ पूजा को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के बारे में बताया बल्कि इस खेल से जुड़े कई गुर भी सिखाए।

26 साल की पूजा ने बताया, “हिमांशु यूट्यूब पर ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) की वीडियो देखते थे और उन्होंने मुझे कई सारी तकनीकें भी सिखाईं।”



पूजा तोमर की नेशनल-इंटरनेशनल लेवल पर कामयाबी में उनके परिवार के साथ-साथ हिमांशु के परिवार का बहुत बड़ा रोल रहा है।

मुजफ्फरनगर में पलीं-बढ़ी पूजा ने कहा, “हिमांशु के माता-पिता मुझे गर्व की नजरों से देखते हैं और मेरी कामयाबी से बहुत खुश होते हैं। जब भी मुझे कोई डॉक्यूमेंट या किसी और चीज़ की जरूरत पड़ती है, तो उनके पापा मेरी हमेशा मदद करते हैं और कहते हैं कि बेटा कोई भी काम हो तो बताना।”

पूजा और हिमांशु दोनों ही कई बार वुशु नेशनल चैंपियन रह चुके हैं। दोनों की मुलाकात भी वुशु के जरिए ही हुई और समय के साथ-साथ ये दोस्ती और भी गहरी होती चली गई।

“हम दोनों की मुलाकात 7-8 साल पहले हुई थी, जब हम वुशु के लिए हुए नेशनल कैम्प में साथ-साथ ट्रेनिंग करते थे।”

https://www.instagram.com/p/Bxt1oxjg3z7/

नेशनल लेवल पर साथ में ट्रेनिंग और मुकाबला करने वाले पूजा और हिमांशु अब ONE Championship में भी भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। दोनों का सपना चैंपियनशिप बेल्ट हासिल करना है।

भारतीय एथलीट ने कहा, “मैं यही कहूंगी कि हम दोनों फ्यूचर में बहुत मेहनत करेंगे और अपने-अपने भार वर्ग में बेल्ट जीतकर लाएंगे।”

पूजा तोमर ने पिछले साल जकार्ता में होमटाउन स्टार प्रिसिला हरटाटी लुम्बन गॉल को बेहतरीन मुकाबले में मात दी थी। पूजा की नजर एक बार फिर से होमटाउन स्टार को हराने पर होंगी। पूजा का सामना थाईलैंड की रहने वालीं स्टैम्प फेयरटेक्स से होगा। पूजा पिछले मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले की तरह ही यहां जीत हासिल कर लेंगे, तो वो अपने चैंपियनशिप जीतने के सपने के एक कदम और नजदीक पहुंच सकती हैं।

ये भी पढ़ें: इन 5 कारणों से आपको ONE: A NEW TOMORROW बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए

ONE Championship के साल 2020 के पहले लाइव इवेंट ONE: A NEW TOMORROW के लिए हो जाइए तैयार!

बैंकॉक | 10 जनवरी | टिकेट्सClick here  |  TV: भारत में शाम 4:00 बजे से देखें

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Masaaki Noiri faces off with Liu Mengyang with the Tokyo skyline in the background
Chinese kickboxer Liu Mengyang taps gloves with Japanese star Masaaki Noiri in their first fight
ONE Championship booked Gilbert Nakatani vs. Nazareth Lalthazuala for ONE Fight Night 47
Elbek Alyshov celebrates after capturing the ONE Bantamweight MMA World Championship at The Inner Circle 24.
MMA stars Enkh-Orgil Baatarkhuu and Elbek Alyshov face off ahead of The Inner Circle 24
Elbek Alyshov enters the ring against Carlo Bumina ang at ONE Fight Night 37
Enkh Orgil Baatarkhuu Aaron Canarte ONE Fight Night 27 30
Enkh-Orgil Baatarkhuu celebrates his World Title win against Fabricio Andrade at ONE Fight Night 38.
Johan Ghazali and Ramadan Ondash had to be separated ahead of The Inner Circle 24
Enkh Orgil Baatarkhuu Fabricio Andrade ONE Fight Night 38 28
Sam-A Gaiyanghadao faces off with Aliff Sor Dechapan ahead of The Inner Circle 23
Muay Thai fighter Luke Lessei kicks Mohamed Younes Rabah