ONE: A NEW TOMORROW के स्टार्स के टॉप-5 प्रदर्शन

Puja Tomar IMG_1587 768x512

इस शुक्रवार, 10 जनवरी को ONE Championship के नए सीजन की शुरुआत हो रही है और पहले इवेंट का बाउट कार्ड ऐसा है जिसे कोई भी मिस नहीं करना चाहेगा।

ONE: A NEW TOMORROW में दुनिया के कई बेहतरीन मार्शल आर्टिस्ट्स अपना जौहर दिखाने के लिए तैयार हैं। इनमें कुछ ऐसे भी शामिल हैं जिन्होंने अपने प्रदर्शन के दम पर दुनिया भर के फैंस को चौंकाया है।

इम्पैक्ट एरीना में किस तरह के मैच होने वाले हैं ये बताने के लिए हम आपके लिए लेकर आए हैं ONE: A NEW TOMORROW के स्टार्स के टॉप-5 प्रदर्शन।

#1 वर्ल्ड चैंपियन का डेब्यू

रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन ने चाहे अपने ONE फ़्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मुकाबलों में कई महत्वपूर्ण जीत हासिल की हैं लेकिन अपने डेब्यू मुकाबले में जिस तरह का प्रदर्शन उन्होंने किया था, उस तरह की चीज अभी तक ONE Super Series में देखने को नहीं मिली है।

सर्जियो वील्ज़न खुद टाइटल शॉट से उस समय बहुत दूर थे और उनसे उम्मीद की जा रही थी कि वो रोडटंग को कड़ी चुनौती देने वाले हैं। लेकिन थाई सुपरस्टार की ताकत और तकनीक के आगे डच-सूरीनामी एथलीट की एक ना चली।

पहले राउंड में रोडटंग अपने प्रतिद्वंदी के अटैक से उबरकर जोरदार पंच और ताकतवर डंप लगाने में सफल रहे थे। राउंड के समाप्त होने से पहले वील्ज़न को जबरदस्त लेफ्ट-हुक लगा जिससे वो अपनी पीठ के बल नीचे गिरे हुए थे।

दूसरे राउंड में भी चीजें उनके पक्ष में आती नहीं दिख रही थीं और लगातार सटीक निशाने पर लग रहीं स्ट्राइक्स से वील्ज़न एक बार फिर मैच में पिछड़ रहे थे। लगातार किक्स, पंच और एल्बो ने उन्हें क्षति पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

तीसरे राउंड में भी रोडटंग का प्रभुत्व कायम रहा और वो तब तक प्रहार करते रहे जब तक वील्ज़न ने हार नहीं मान ली। मैच में कुछ ही सेकेंड बचे हुए थे तभी वील्ज़न एक बार फिर नीचे गिर पड़े और इससे पहले रोडटंग अटैक कर पाते मुकाबला समाप्त हो गया।

#2 ग्लोबल स्टेज पर जोनाथन हैगर्टी स्टार बने

जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी ने करीब एक साल पहले अपना ONE डेब्यू किया था। उस एक ही मुकाबले ने बता दिया था कि 2019 में हमें कितना जबरदस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है।

ONE: ETERNAL GLORY में हैगर्टी ने WBC मॉय थाई सुपर बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन जोसेफ “हरिकेन” लसीरी के साथ धमाकेदार मुकाबला लड़ा। हर बार पहला अटैक जोनाथन की तरफ से ही आ रहा था, जो लगातार आगे बढ़कर ये दर्शाने की कोशिश कर रहे थे कि वो इस मुकाबले को अगले राउंड्स तक नहीं खींचना चाहते।

उन्होंने पहले राउंड के समाप्त होने से कुछ सेकेंड पहले ही लसीरी को जबरदस्त एल्बो से नीचे गिरा दिया था लेकिन किसी तरह उनके प्रतिद्वंदी इस अटैक से उबरने में सफल रहे। अभी ऐसे और भी अटैक आने बाकी थे और दूसरे राउंड की शुरुआत से ही उन्होंने अटैक करना जारी रखा। वो लसीरी के करीब जाकर उन्हें किक्स से नुकसान पहुंचा रहे थे।

वहीं जब “द हरिकेन” ने वापसी करने की कोशिश की तो हैगर्टी ने बेहद बहादुरी से इस अटैक का डिफेंस किया और सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की थी, जिससे वो ONE फ़्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के करीब पहुंच गए थे।

अब ONE: A NEW TOMORROW में वो रोडटंग को हराकर एक बार फिर चैंपियन बनने का प्रयास करेंगे।



#3 तोमर ने घरेलू फैंस के सामने प्रिसिला हरटाटी को हराया

पिछले साल जनवरी में जब प्रिसिला हरटाटी लुम्बन गॉल जकार्ता में मैच लड़ने सर्कल में उतरीं तो उनके फैंस को उम्मीद थी कि वो जीत हासिल कर उन्हें खुश होने का मौका देने वाली हैं लेकिन परिणाम इससे उलट ही निकलकर आया।

उलटफेर की आशंका उसी समय से जताई जाने लगी थी जब भारतीय एथलीट पूजा “द साइक्लोन” तोमर ने प्रिसिला की स्ट्राइक्स के जवाब में काउंटर अटैक किया, इसी रणनीति ने उन्हें नेशनल वुशु चैंपियन बनाया था। इसके बाद उन्होंने और भी आक्रामक रुख अपनाया और लगातार प्रहार करती रहीं लेकिन इससे पहले पूजा को जीत मिलती राउंड समाप्त हो चुका था।

दूसरे राउंड में उनकी शानदार स्टैंड-अप स्किल्स देखने को मिलीं, साथ ही मुज़फ्फरनगर से आने वालीं पूजा ने नी बार के प्रयास का बेहतरीन तरीके से डिफेंस भी किया।

तोमर पर सबमिशन भी लगा लेकिन उनपर कभी ज्यादा खतरा मंडराता नजर नहीं आया और राउंड के आखिरी क्षणों में वो गिलुटीन चोक लगाने के करीब भी पहुंच गई थीं। वो चोक उन्हें जीत दिला सकता था लेकिन आखिर में उन्हें विभाजित निर्णय से जीत मिली थी।

इस बार “द साइक्लोन” एक बार फिर लोकल हीरो यानी स्टैम्प फेयरटेक्स को हराने का प्रयास करेंगी।

#4 सांगमनी की जबरदस्त स्ट्राइकिंग

“द मिलियन डॉलर बेबी” सांगमनी साथियान 7 बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं और उनसे अपने ONE Super Series डेब्यू मुकाबले में जिस तरह की उम्मीद थी, उन्होंने उसी तरह का प्रदर्शन किया।

उन्हें ONE के कॉम्पिटिशन स्तर के साथ तालमेल बैठाने में कुछ पल जरूर लगे लेकिन जैसे ही उन्होंने लय में वापसी की, अज़ीज़ “मैजिशियन” हलाली के लिए मुसीबतें बढ़ती ही चली गईं।

अज़ीज़ ने शुरुआत तो अच्छी की थी लेकिन जल्द ही उन्हें ताकतवर लो किक्स और जबरदस्त अटैक का सामना करना पड़ा जिसका उनके पास कोई जवाब नहीं था।

सांगमनी को तीसरे राउंड तक अच्छी बढ़त मिल चुकी थी लेकिन उन्होंने हलाली के किक अटैक का भी सम्मान किया। मैच उनके पक्ष में था और वो लगातार अपने प्रतिद्वंदी की बॉडी पर नी स्ट्राइक लगा रहे थे जिससे जजों ने उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया।

“मिलियन डॉलर बेबी” अब जापान के केंटा यमाडा को हराकर बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल करने का प्रयास करेंगे।

#5 मलेशियन एथलीट्स की भिड़ंत में मोहम्मद को जीत मिली

पिछले साल जुलाई में हुए मलेशियन मॉय थाई इतिहास के सबसे बड़े मुकाबले में दबाव मोहम्मद “जॉर्डन बॉय” बिन महमूद पर अधिक था।

सैफुल मेरिकन के पास ज्यादा अनुभव था लेकिन मोहम्मद के अंदर ना केवल जीत की भूख नजर आ रही थी बल्कि वो ज्यादा ताकतवर और एक्टिव भी नजर आ रहे थे। वो अपनी लॉन्ग रीच का फायदा उठाने के साथ-साथ नी और एल्बो भी लगा रहे थे।

मेरिकन को चिन पर लगे एक पंच से “जॉर्डन बॉय” ने अपने प्रतिद्वंदी को नॉकडाउन करने में सफलता प्राप्त की थी। मेरिकन ने काउंटर अटैक से वापसी की कोशिश की लेकिन उनके युवा प्रतिद्वंदी ज्यादा एक्टिव अपर आक्रामक थे और इस काउंटर का जवाब उन्होंने जबरदस्त नी से दिया।

मैच के अंतिम क्षणों में मोहम्मद एक बार फिर आगे चल रहे थे, हालांकि उन्हें फिनिश नहीं मिल सका लेकिन सर्वसम्मति से जीत जरूर हासिल की।

इस जीत से जरूर उनके आत्मविश्वास को मजबूती मिली होगी और अब वो इम्पैक्ट एरीना में अपने करियर का सबसे अहम मुकाबला लड़ने वाले हैं। इस बेंटमवेट मुकाबले में उनका सामना 8 बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन लियाम हैरिसन से होना है।

ये भी पढ़ें: कैसे देखें ONE: A NEW TOMORROW – जित्मुआंगनोन vs. हैगर्टी

ONE Championship के साल 2020 के पहले लाइव इवेंट ONE: A NEW TOMORROW के लिए हो जाइए तैयार!

बैंकॉक | 10 जनवरी | टिकेट्स: Click here  |  TV: भारत में शाम 4:00 बजे से देखें

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)