स्टैम्प फेयरटेक्स की चुनौती को पार करने के लिए पूजा तोमर ने बनाई खास रणनीति

Puja Tomar IMG_1623 768x512

साल 2020 के पहले इवेंट ONE: A NEW TOMORROW में भारतीय सुपरस्टार पूजा तोमर का सामना 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स के साथ होगा।

एटमवेट डिविजन का ये मुकाबला 10 जनवरी को बैंकॉक के इम्पैक्ट एरीना में खेला जाएगा।

करीब 1 साल बाद ONE के सर्कल में किसी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच में हिस्सा लेने जा रहीं पूजा खुद पर थोड़ा दबाव मानती हैं क्योंकि उनका सामना अपने से काफी मजबूत और अनुभवी स्टैम्प फेयरटेक्स से होने जा रहा है।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में 4-3-0 (जीत-हार-ड्रॉ) का रिकॉर्ड रखने वालीं पूजा ने कहा, “अभी मुझ पर थोड़ा प्रेशर है क्योंकि ये मेरी लाइफ की सबसे बड़ी फाइट होने जा रही है। स्टैम्प फेयरटेक्स मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन हैं। कभी-कभी सोशल मीडिया पर काफी सारी नेगेटिव चीज़ें देखने को भी मिलती हैं। जो कुछ चीज़ें नेगेटिव है, अगर मैं उसे पॉजीटिव तरीके से लूं तो ऐसा लगता है कि मैं और अच्छा करने वाली हूं।”

26 साल की पूजा तोमर ने आगे कहा कि वो जिस भी काम को करती हैं, उसमें 100 प्रतिशत देने की कोशिश करती हैं।

“द साइक्लोन” का मुकाबला किसी आम एथलीट से नहीं बल्कि ऐसी सुपरस्टार से होने जा रहा है, जिन्हें मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स तीनों में कामयाबी हासिल की है। स्टैम्प फेयरटेक्स मौजूदा समय में ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन हैं।

स्टैम्प फेयरटेक्स के खिलाफ एक खास रणनीति के बारे में पूजा ने बात करते हुए कहा, “स्टैम्प फेयरटेक्स मॉय थाई में बहुत ही अच्छी हैं। इसके अलावा उनका क्लिंच बहुत ही ज्यादा स्ट्रॉन्ग है और उनका किकबॉक्सिंग बैकग्राउंड भी अच्छा है। स्टैम्प फेयरटेक्स की स्ट्राइकिंग बेहद शानदार है। मैंने जो फोकस किया है, मुझे लगता है कि वो जो राउंडहाउस किक का इस्तेमाल करती हैं, तो शायद मैं उसे होल्ड कर टेकडाउन करूं और ग्राउंड पर ज्यादा से ज्यादा होल्ड करने की कोशिश करूं।”



कई बार की भारतीय वुशु नेशनल चैंपियन पूजा तोमर ने इस साल जनवरी में हुए ONE: ETERNAL GLORY में अपने से मजबूत प्रतिद्वंदी प्रिसिला हरटाटी लुम्बन गॉल को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच में मात दी। “द साइक्लोन” को लगता है कि वो अगले साल होने वाले मुकाबले में स्टैम्प को तीनों राउंड में कड़ी टक्कर देंगी।

“स्टैम्प फेयरटेक्स की स्ट्राइकिंग कमाल की है और हाल ही में उन्हें ब्राजीलियन जिउ-जित्सु में ब्लू बेल्ट हासिल हुई है। मेरा मानना है कि हमारा मैच तीनों राउंड तक चलेगा और नतीजा रेफरियों के फैसले से होगा।”

मुजफ्फरनगर में जन्मीं पूजा का मानना है कि उनकी जीत से देश में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के फैंस की संख्या में इजाफा हो सकता है। इस बारे में पूजा ने बताया, “जब मैंने आखिरी बार मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स का मैच जीता, तो उससे लोगों को पता चला कि इंडिया की कोई एथलीट है, जो बाहर जाकर जीतकर आई है। अगर मैं ये मुकाबला जीत गई, तो और भी अधिक लोगों को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के बारे में पता चल जाएगा। भारतीय फैंस को बस यही कहना चाहूंगी कि मैं कड़ी मेहनत कर रही हूं और पूरा दमखम लगा दूंगी। सभी मेरे लिए दुआ करें कि मैं जीत जाऊं।”

पूजा तोमर ने छोटी उम्र में अपने पिता को खो दिया था। जब भी पूजा किसी मुकाबले में उतरती हैं तो उनके जहन में अपने देश और पिता का नाम रौशन करने की चाह होती है। पूजा बताती हैं, “हमेशा मेरा टारगेट यही होता है कि मैं देश का प्रतिनिधित्व कर रही हूं और अपने पापा का नाम भी रौशन करना है। यही सोचती हूं कि उनका सपना पूरा कर सकूं।”

भारत में ही ट्रेनिंग कर रहीं पूजा की पूरी कोशिश होगी कि जिस तरह से उन्होंने 2019 के जनवरी महीने में अपनी से बड़ी सुपरस्टार को मात दी थी, वैसा ही कारनामा वो अगले साल करें।

ONE Championship के साल 2020 के पहले लाइव इवेंट ONE: A NEW TOMORROW के लिए हो जाइए तैयार!

बैंकॉक | 10 जनवरी | टिकेट्स: Click here  |  TV: भारत में शाम 4:00 बजे से देखें

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.