स्टैम्प फेयरटेक्स का साल 2019: इतिहास रचा, नए चैलेंज की ओर कामयाबी से बढ़ाए कदम

Stamp Fairtex defeats Bi Nguyen at ONE MASTERS OF FATE DC DUX_1437 768x512

स्टैम्प फेयरटेक्स के लिए साल 2019 काफी अच्छा गुजरा है। इस साल उन्होंने इतिहास रचा, अपने टैलेंट से सभी को प्रभावित किया और इस बीच उन्हें प्यार भी हो गया।

उन्होंने इस साल फरवरी में जेनेट टॉड को हराया और ONE चैंपियनशिप का पहला एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया। इसके साथ ही वो एक ही समय पर 2 स्पोर्ट में ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने वाली पहली एथलीट बनीं।

उसके बाद जून में उन्होंने अल्मा जुनिकु के खिलाफ अपना टाइटल सफलतापूर्वक डिफेंड किया। यहाँ से उन्होंने अपना ध्यान मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की ओर लगाया और 2 के बजाय 3 स्पोर्ट की वर्ल्ड चैंपियन बनने का लक्ष्य तैयार किया।

द फेयरटेक्स टीम की मेंबर ने अगस्त में भारत की आशा रोका “नॉकआउट क्वीन” को तीसरे राउंड में रीयर-नेकेड चोक से हराकर पहली बाधा पार की। इसके बाद नवंबर में वियतनाम की बी गुयेन “किलर बी” को सर्वसम्मत निर्णय से हराया।

इस रिकॉर्ड से वो बिना कोई संदेह ONE चैंपियनशिप में इस साल की सबसे सफल विमेंस एथलीट भी रही हैं और अब उनका लक्ष्य साल 2020 में भी अच्छा प्रदर्शन करने का है।

नए साल में प्रवेश करने से पहले थाईलैंड की स्टैम्प फेयरटेक्स ने अपने इस साल के प्रदर्शन पर एक नजर डाली। इसके साथ ही उन्होंने अपने नए साल के प्लान भी बताए।

Go frame by frame 🎬 with Miesha Tate as she breaks down Friday's blockbuster mixed martial arts contest between Stamp Fairtex and Bi Nguyen!

Go frame by frame 🎬 with Miesha Tate as she breaks down Friday's blockbuster mixed martial arts contest between Stamp Fairtex and Bi Nguyen!🗓: Manila | 8 November | ONE: MASTERS OF FATE 📺: How to watch 👉 http://bit.ly/ONEMOFHTW🎟: Get your tickets at 👉 bit.ly/onefate19🏨: Book your hotel 👉 bit.ly/ONEhotelplanner📺: Check local listings for global TV broadcast 📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp 👨‍💻: Prelims LIVE on Facebook🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Tuesday, November 5, 2019

ONE Championship: ये साल आपके लिए अविश्वसनीय रहा जिसकी शुरुआत ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के साथ हुई थी। बेहतरीन शुरुआत के बाद कैसा महसूस हो रहा था?

स्टैम्प फेयरटेक्स: वो मेरा पहला मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मुकाबला था। ये मेरे लिए अपने करियर में नए स्तर पर पहुंचने की ओर पहला कदम था। अब मुझे लग रहा है जैसे मैंने काफी सफलता हासिल कर ली है लेकिन ये तो अभी केवल शुरुआत है।

ONE: आपने काफी मुश्किल मुकाबलों में जेनेट टॉड और अल्मा जुनिकु को हराया था। उनके साथ रीमैच के बारे में क्या सोचती हैं?

स्टैम्प: मैं इसके लिए ज्यादा परेशान नहीं हूँ क्योंकि मेरी टीम और मुझे उनके गेम के बारे में पता है। उन्हें हराने के लिए हमें केवल गेम प्लान तैयार करना होगा और खुद को लगातार अच्छे एथलीट के रूप में साबित भी करना होगा।

ONE: आपके देश का मॉय थाई इतिहास शानदार रहा है इसके बावजूद आपने इस साल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भी मैच लड़े। इस खेल में थाईलैंड के काफी कम एथलीट आए हैं, इस बारे में आपका क्या कहना है?

स्टैम्प: मुझे खुद पर गर्व है कि मैं दूसरी तरह के मार्शल आर्ट्स में सफल साबित हुई, जो मैंने पहले कभी किया भी नहीं था।

हम मार्शल आर्ट की दूसरी फॉर्म में थाईलैंड का नाम ऊंचा कर रहे हैं। अब दूसरे देशों के लोगों को अंदाजा हो चुका होगा कि हम सभी चीजों में अच्छे हैं। हालांकि, अभी हम कुछ ही लोग हैं जो थाईलैंड का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं लेकिन सभी हमेशा अपना बेस्ट देने की कोशिश करते हैं।

Stamp Fairtex makes her way to the Circle with dancers

ONE: निजी जीवन की बात करें तो आप ONE फ़्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन “द आयरन मैन” को डेट कर रही हैं। क्या आप उनके साथ अपने संबंधों के बारे में बता सकती हैं?

स्टैम्प: रोडटंग और मैं पिछले करीब 8 महीने से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उनके साथ होती हूँ तो मुझे सभी चीजें अच्छी लगने लगती हैं। वो मेरे माता-पिता के साथ भी समय बिताते हैं और जिम में भी साथ ट्रेनिंग करते हैं।

वो मेरी जिंदगी में हर तरीके से अच्छे हैं और अब वो मेरी जिंदगी का ही एक हिस्सा बन चुके हैं। वो बड़ों का आदर करते हैं और हमेशा उनसे नई सलाह लेते रहते हैं।

ONE: किसी ONE Super Series वर्ल्ड चैंपियन के साथ रिलेशन में रहकर कैसा महसूस कर रही हैं? क्या ये मददगार है या फिर इससे आपके सामने बाधाएं आती हैं?

स्टैम्प: जब मेरी ट्रेनिंग की बात आती है तो कोई दिक्कत नहीं है।

थाईलैंड में लोग सोचते हैं कि अगर आपका कोई बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड है तो ये आपकी ट्रेनिंग पर गहरा असर डालता है और आप अपना ध्यान भी एक जगह केंद्रित नहीं रख पाएंगे। लेकिन मुझे बॉयफ्रेंड के साथ होने से अच्छा महसूस होता है और मैं एक जगह अपना ध्यान भी केंद्रित रख पाती हूँ। मैं अपने ट्रेनर और मैनेजर को यही बताना चाहती हूँ कि मैं अभी भी हमेशा की तरह मेहनती हूँ।

हम साथ हैं और हमारे बीच कोई समस्या नहीं है। रोडटंग भी एक थाई बॉक्सर हैं इसलिए हम दोनों जानते हैं कि ट्रेनिंग करना कितना जरूरी है और ये आपको कितना थका सकती है।

हम दोनों लगातार एक-दूसरे को प्रोत्साहन देते रहते हैं और वो मुझे नई तकनीक सीखने में भी मदद करते हैं। यदि आप किसी के साथ रिलेशन में हैं तो जरूर ही आपको उसे अच्छे से निभाना चाहिए।

https://www.instagram.com/p/B2vPnbrJxOE/

ONE: आप अभी 3 स्पोर्ट की एथलीट हैं, आने वाले समय में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, किकबॉक्सिंग और मॉय थाई में किसके साथ मैच चाहती हैं?

स्टैम्प: ये सब ONE चैंपियनशिप के हाथों में है। मैं खुद दूसरों को चैलेंज नहीं करना चाहती लेकिन कोई अन्य एथलीट मुझे चैलेंज करता है तो जरूर मैं उससे पीछे नहीं हटूंगी।

ONE: आप ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड टाइटल को चैलेंज करने के लिए खुद को कब तक तैयार कर पाएंगी?

स्टैम्प: मुझे लगता है कि उस टाइटल के लिए चैलेंज करने से पहले मैं 4-5 मैच लड़ना चाहती हूँ।

मुझे अधिक अनुभव हासिल करने के लिए समय चाहिए, जिससे मेरा खुद की तकनीक पर भरोसा बढ़ सके। खासतौर पर ग्राउंड गेम में मुझे काफी कुछ सीखना है और जब भी मैं चैलेंज के लिए तैयार हो जाऊंगी तो मुझे इतना डर नहीं लगेगा।

ONE: फिलहाल किस तरह के मार्शल आर्ट में आप ज्यादा मुकाबले लड़ना चाहती हैं?

स्टैम्प: असल में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करना चाहती हूँ क्योंकि इस चीज में मुझे अभी काफी कुछ सीखना है।

अगर किकबॉक्सिंग और मॉय थाई की बात करें तो मैं फिलहाल इन डिविजन में चैंपियन हूँ और इससे ज्यादा हासिल करने की मेरी कोई चाह नहीं है। वहीँ, अगर कोई मुझे मेरे टाइटल्स के लिए चैलेंज करता है तो यह मेरे लिए कड़ी चुनौती होगी और किसी चैलेंज को कभी हल्के में नहीं लेना चाहती।

Two-sport ONE World Champion Stamp Fairtex

ONE: मार्शल आर्टिस्ट के तौर पर साल 2020 के क्या प्लान हैं और पिछले साल के मुकाबले नया साल अलग कैसे होने वाला है?

स्टैम्प: मेरा पहला लक्ष्य अपने दोनों वर्ल्ड टाइटल्स को डिफेंड करने का है और फिलहाल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में मैं और ज्यादा अनुभव हासिल करना चाहती हूँ।

साल 2020 में सबसे बड़ी चीज ये रहने वाली है कि पिछले साल के मुकाबले मेरे अंदर ज्यादा सफल होने की चाह बढ़ती ही जा रही है। इसके साथ मुझे ये भी एहसास हो रहा है कि मार्शल आर्टिस्ट के रूप में खुद में सुधार कर रही हूँ और ज्यादा ताकतवर भी महसूस कर रही हूँ।

ये भी पढ़ें: जियोर्जियो पेट्रोसियन ने 2019 की कामयाबी और 2020 के प्लान के बारे में बात की

ONE Championship के साल 2020 के पहले लाइव इवेंट ONE: A NEW TOMORROW के लिए हो जाइए तैयार!

बैंकॉक | 10 जनवरी | टिकेट्स: Click here  |  TV: भारत में दोपहर 3:30 बजे से देखें

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.