पूजा तोमर ने अपनी टॉप 5 स्पोर्ट्स मूवीज़ के बारे में बताया

Indian Wushu Champion Puja Tomar enters the arena at ONE: IMMORTAL TRIUMPH

पूजा “द साइक्लोन” तोमर भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स का जाना-पहचाना नाम बन चुकी हैं।

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर कामयाबी पाने की उनकी कहानी देश के हर खिलाड़ी के लिए प्रेरणा स्त्रोत है।

तोमर को फिल्में काफी पसंद हैं और वो खाली समय में फिल्में देखती हैं। फिल्में ना सिर्फ मनोरंजन का साधन होती हैं बल्कि इनसे जीवन में काफी बड़ी सीख भी मिलती है।

“द साइक्लोन” ने बातचीत करते हुए अपनी पसंदीदा स्पोर्ट्स मूवीज़ के बारे में जानकारी दी और ये भी बताया कि उन्हें क्यों इन फिल्मों से खासा लगाव है।

#1 दंगल

पूजा तोमर की लिस्ट में सबसे पहला नाम दंगल  फिल्म है।

साल 2016 में आई आमिर खान स्टारर दंगल  फिल्म ने देश-विदेश में जबरदस्त कामयाबी हासिल की। फोगाट फैमिली पर बनी इस फिल्म की चर्चा हर किसी की जुबान थी। इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे महावीर सिंह फोगाट ने अपनी बेटियों गीता और बबीता को रेसलिंग में देश की शान बना दिया।

“द साइक्लोन” को इस फिल्म से काफी प्रेरणा मिलती है और उन्हें इस कहानी में अपने जीवन का संघर्ष दिखाई देता है।

तोमर ने कहा, “मेरी पसंदीदा मूवी दंगल है। इस फिल्म में जिस तरह से एक पिता के द्वारा अपनी बेटियों को आगे बढ़ाने की लिए की गई मेहनत दिखाई गई है। वो चीज देखकर प्रेरणा मिलती है कि उनके पिता ने उनके लिए (फोगाट बहनों) इतना कुछ किया है।”

“कहीं न कहीं इस फिल्म की कहानी मेरे ऊपर भी लागू होती है। हम भी बहनें हैं, हम एक छोटे से गांव से निकलकर आए। हमारा परिवार काफी बड़ा था, जो हमें आगे बढ़ने से रोकता था।”

#2 भाग मिल्खा भाग

“द साइक्लोन” की इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर मिल्खा सिंह की जिंदगी पर बनी भाग मिल्खा भाग  है।

भारत के महान एथलीट मिल्खा सिंह के जीवन पर बनी भाग मिल्खा भाग  ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाई। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे “द फ्लाइंग सिख” ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद कामयाबी हासिल कर देश का नाम रोशन किया।

26 वर्षीय सुपरस्टार पूजा तोमर ने इस फिल्म के बारे में बताया, “मुझे भाग मिल्खा भाग  बहुत पसंद है। कैसे एक खिलाड़ी ने अपनी जिंदगी में इतना स्ट्रगल देखा और वो कहां से कहां अपनी लाइफ को लेकर गए।”

साल 2013 में आई इस फिल्म में फरहान अख्तर ने मुख्य किरदार निभाया और राकेश ओमप्रकाश मेहरा डायरेक्टर थे।

#3 कुंग फू हसल

तीसरे स्थान पर 2004 में आई कुंग फू हसल  है।

इस फिल्म की कहानी और डायरेक्शन स्टीफन चो का है, जो कि फिल्म में मुख्य किरदार भी निभा रहे हैं। इस फिल्म में सिंग  बने स्टीफन एक नाकारा व्यक्ति होते हैं, जिनकी ख्वाहिश Axe Gang को जॉइन करने की होती है। इस घटना के बाद उन्हें सभी तरह के कुंग फू में महारथ हासिल हो जाती है।

26 साल की पूजा तोमर ने इस फिल्म के बारे में बताया, “मैंने ये मूवी काफी बार देखी है। इसमें अच्छी कॉमेडी है।”

#4 शाओलिन सॉकर

चौथा नंबर शाओलिन सॉकर  फिल्म का है।

खेलों खासकर फुटबॉल को पसंद करने वाले फैंस ने इस फिल्म को जरूर देखा होगा। 2001 में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई की और ढेरों अवॉर्ड भी जीते।

कई बार नेशनल वुशु चैंपियन रह चुकीं तोमर ने बताया, “शाओलिन सॉकर फिल्म में दिखाया है कि मार्शल आर्ट्स में एक दूसरे को कितनी इज्जत देनी चाहिए। इसमें बताया गया है कि मार्शल आर्ट्स में निपुण होने के लिए कितना धैर्य और संयम चाहिए। ये सब चीज़ें इस फिल्म में बहुत अच्छे से सिखाई गई हैं।”

इस फिल्म में मार्शल आर्ट्स को फुटबॉल के साथ मिलाकर बेहतरीन तरीके से पर्दे पर लाया गया था।

तोमर ने आगे बताया, “इस फिल्म में कई चीज़ें हैं, जो मैं वुशु में करती थी। जैसे वुशु में एक पार्ट होता है ताऊ लू..इसमें कैसे ताइची और दूसरे मार्शल आर्ट्स से जुड़ी चीज़ें देखने को मिली हैं।”

#5 कुंग फू पांडा

पूजा तोमर की लिस्ट में पांचवां स्थान एक एनिमेशन फिल्म फ्रेंचाइजी कुंग फू पांडा  का है। बच्चों से लेकर बड़ों के बीच ये फिल्म काफी लोकप्रिय है।

फ़िल्म की कहानी पो नाम के एक पांडा की है जो पहले एक आलसी और अनाड़ी व्यक्ति होता है, लेकिन एक भविष्यवाणी के तहत पो को मास्टर शिफु की छत्रछाया में मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग मिलती है जिसके बाद वो अपने प्रांत को टाई-लुंग नाम के विलेन से बचाता है। फ़िल्म में दिखाया गया है कि आख़िर किस तरह मार्शल आर्ट्स की सीख पाने के लिए मेहनत करनी होती है और कैसे आप एक बेहतर इंसान बन सकते हैं।

इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2008 में आई थी, जिसके बाद दो और फ़िल्में 2011 और 2016 में देखने को मिली।

तोमर ने बताया, “ये एक बहुत अच्छी एनिमेशन फिल्म है, जिसे पूरे परिवार के साथ बैठकर भी देखा जा सकता है।”

ये भी पढ़ें: ONE के भारतीय एथलीट्स से कोरोना वायरस के बचाव, सावधानी और घर पर फिट रहने के तरीके जानें

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one