7 प्रतिभाशाली फाइटर्स जो MMA और ONE Super Series में भी परफॉर्म कर चुके हैं

Stamp Fairtex Alyona Rassohyna UNBREAKABLE III 1920X1278 11 768x511

ONE Championship में दुनिया के कई सबसे बेहतरीन मार्शल आर्टिस्ट्स मौजूद हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही MMA से ONE Super Series में आ सके हैं।

भविष्य में इस लिस्ट में कुछ नए नाम जरूर जुड़ेंगे, लेकिन अभी हम 7 टैलेंटेड फाइटर्स के बारे में आपको बताएंगे जो मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स और मॉय थाई या किकबॉक्सिंग में परफॉर्म कर चुके हैं।

#1 स्टैम्प फेयरटेक्स

Photos from Stamp Fairtex and Alyona Rassohyna's MMA fight at ONE: UNBREAKABLE III on 5 February 2021

दूसरे खेल में जाकर सफलता प्राप्त करने वाले एथलीट्स की लिस्ट में स्टैम्प फेयरटेक्स सबसे बड़े नामों में से एक हैं।

पूर्व ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन का मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स रिकॉर्ड 5-1 का है और डिविजन में #4 रैंक की कंटेंडर हैं।

थाई स्टार ने अपनी वर्ल्ड-क्लास स्ट्राइकिंग और बेहतर होते ग्राउंड गेम की मदद से अपने पहले 5 MMA मैचों में जीत प्राप्त की। उनका छठा मुकाबला ONE: UNBREAKABLE III में एल्योना रसोहायना से हुआ, जिसमें वो जीत दर्ज करने के बेहद करीब आ पहुंची थीं, लेकिन जब अंतिम राउंड को खत्म होने में 7 सेकंड शेष थे, तभी उन्होंने गिलोटीन चोक से हार मान ली।

अब ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में स्टैम्प को रसोहायना से बदला पूरा करने का मौका मिलने वाला है।

#2 एलन गलानी

YK4_9277.jpg

एलन “द पैंथर” गलानी ONE Championship को मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट के तौर पर जॉइन करने से पहले स्ट्राइकिंग आर्ट्स में जाना-माना नाम हुआ करते थे।

अपने आक्रामक स्ट्राइकिंग गेम की मदद से वो ONE में कई यादगार फिनिश अपने रिकॉर्ड से जोड़ चुके हैं और ONE Super Series की शुरुआत में उन्होंने स्ट्राइकिंग आर्ट्स में वापसी की थी।

गलानी ने ग्लोबल स्टेज पर 2 किकबॉक्सिंग बाउट्स में परफॉर्म किया और भविष्य में एक बार फिर उन्हें इस खेल में वापसी करते देखा जा सकता है।

#3 बी गुयेन

Bi Nguyen defeats Puja Tomar at ONE IMMORTAL TRIUMPH

बी “किलर बी” गुयेन को अपनी स्ट्राइकिंग और दृढ़ता के लिए जाना जाता है और सितंबर 2019 में हुए ONE: IMMORTAL TRIUMPH में उन्होंने मॉय थाई बाउट में पूजा “द साइक्लोन” तोमर पर जीत प्राप्त की थी।

दोनों एथलीट्स ने इस मुकाबले के बाद मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स का रुख किया था, लेकिन इनके बीच मुकाबले में 3 राउंड तक जबरदस्त मॉय थाई एक्शन देखा गया।

मैच में समय बीतने के साथ गुयेन हावी होती जा रही थीं, उन्होंने दमदार पंच और नी स्ट्राइक्स लगाते हुए जीत हासिल की थी।



#4 पूजा तोमर

Bi Nguyen defeats Puja Tomar at ONE IMMORTAL TRIUMPH DA 2149.jpg

गुयेन के खिलाफ मॉय थाई बाउट में वुशु स्ट्राइलिस्ट पूजा तोमर को वियतनामी-अमेरिकी एथलीट के खिलाफ करीबी अंतर से हार झेलनी पड़ी थी।

विभाजित निर्णय से हार झेलने के बाद तोमर ने कहा था कि वो मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में परफॉर्म करना ज्यादा पसंद करेंगी।

#5 फैबियो पिंका

The mixed martial arts clash between Shannon Wiratchai and Fabio Pinca

मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन फैबियो पिंका ने अगस्त 2020 में हुए ONE: NO SURRENDER III के फेदरवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले में शेनन “वनशिन” विराचाई का जीतना मुश्किल कर दिया था।

फ्रेंच स्टार का सामना खुद से कहीं अधिक अनुभवी विराचाई से हो रहा था, इसके बावजूद उन्होंने आखिरी समय तक विराचाई को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर मजबूर किया था।

अगर पिंका खुद में सुधार करते रहे तो जरूर इस नए खेल में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

#6 सागेटडाओ पेपायाथाई

Muay Thai featherweight stars Sagetdao Petpayathai and Zhang Chunya fight at ONE: REIGN OF DYNASTIES II

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में 3-1 का रिकॉर्ड कायम करने के बाद सागेटडाओ “डेडली स्टार” पेपायाथाई ने ONE: REIGN OF DYNASTIES II में “बैम्बू स्वॉर्ड” झांग चुन्यू के खिलाफ मैच के लिए मॉय थाई में वापसी की थी।

उन्हें अब मॉय थाई में परफॉर्म किए 6 साल बीत चुके हैं, लेकिन पूर्व Lumpinee और Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन की स्किल्स आज भी कमजोर नहीं हुई हैं।

पंच, किक्स, एल्बोज़ और शानदार क्लिंच गेम सागेटडाओ को मॉय थाई में वापसी के बाद मैचों में जीत दिला सकता है।

#7 कोस्मो अलेक्सांद्रे

Cosmo Alexandre DC 5838.jpg

मई 2019 में हुए ONE: ENTER THE DRAGON में कोस्मो “गुड बॉय” अलेक्सांद्रे ने “सुपर” सेज नॉर्थकट को केवल 29 सेकंड में नॉकआउट कर सभी को चौंका दिया था।

अलेक्सांद्रे का मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स रिकॉर्ड 7-1 का है, लेकिन इस बीच वो इलियट “द ड्रैगन” कॉम्पटन और नीकी “द नेचुरल” होल्ज़कन के खिलाफ ONE Super Series मुकाबलों में भी फाइट कर चुके हैं।

इसलिए काफी लोग “गुड बॉय” के खतरनाक राइट हैंड के प्रभाव से नॉर्थकट को मैच के पहले 30 सेकंड में फिनिश होता देख चौंक उठे थे। मगर मॉय थाई फैंस के लिए ये कोई चौंकाने वाली बात नहीं रही क्योंकि वो जानते थे कि ये खेल कितना खतरनाक साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें: ONE की प्रतिद्वंदिता: ब्रेंडन वेरा vs अमीर अलीअकबरी

किकबॉक्सिंग में और

Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19
Songchainoi Kiatsongrit punches Salai Htan Khee Shein at ONE Friday Fights 130