थुवुन्ना इंडोर स्टेडियम, यांगून में एक बार फिर गूंजने वाली है धमाकेदार एक्शन की आवाज, क्योंकि ONE: QUEST FOR GOLD 23 फरवरी को वापसी कर रहा है।
मेन इवेंट में म्यांमार के राष्ट्रीय हीरो और ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियन आंग ला न संग, जिन्हें “द बर्मीज़ पाइथन” के नाम से जाना जाता है, ब्राज़ील के पावरहाउस अलेक्शांद्रो मशाडो के खिलाफ खाली पड़े ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए उतरेंगे।
को-मेन इवेंट भी किसी महायुद्ध से कम नहीं होगा, जहां दुनिया के दो बेहतरीन लाइटवेट फाइटर्स ईव टिंग और एरियल सेक्सटन आमने-सामने होंगे।
इसके अलावा इस ब्लॉकबस्टर फाइट कार्ड में दुनिया भर के कई और टॉप मार्शल आर्टिस्ट्स शामिल होंगे। अगर आप दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन ONE Championship के नॉन-स्टॉप एक्शन का अनुभव लेना चाहते हैं तो इस इवेंट को मिस मत कीजिए।
फैंस को इस इवेंट में जोरदार मुकाबले देखने को मिलेंगे और आप किसी भी सूरत में इस इवेंट को मिस नहीं करना चाहेंगे।