गुरदर्शन मंगत ने अपनी ट्रेनिंग, डाइट में आए बदलाव और भविष्य के प्रतिद्वंदी के बारे में बात की

Gurdarshan Mangat

गुरदर्शन “सेंट लॉयन” मंगत को ONE Championship के सबसे बेहतरीन भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट में गिना जाता है।

33 वर्षीय सुपरस्टार ने पिछले साल मार्च महीने में डेब्यू मुकाबले को तकनीकी नॉकआउट (TKO) के जरिए जीतकर साबित किया था कि वो फ्लाइवेट डिविजन में लगातार आगे बढ़ने की क्षमता रखते हैं। डेब्यू साल उनके लिए अच्छा साबित हुआ और उन्होंने अपनी तीन में से दो बाउट में जीत हासिल करने में सफलता अर्जित की।

कनाडा में रहने वाले “सेंट लॉयन” COVID-19 महामारी की वजह से घर पर ही समय बिता रहे हैं। मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में करियर शुरु होने के बाद पहली बार ऐसा मौका आया है, जब इतने लंबे समय के लिए वो घर पर हैं। ऐसे में वो इस चुनौतीपूर्ण समय का पूरा फायदा उठा रहे हैं। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान ट्रेनिंग, सर्कल में वापसी और अपने प्रतिद्वंदी को लेकर बात की।

ONE Championship: COVID-19 महामारी शुरु होने के बाद से आप कैसे खुद को फिट रख रहे हैं?

गुरदर्शन मंगत: मेरी पूरी कोशिश है कि खुद को अच्छी शेप में रखूं। जब ये महामारी खत्म हो जाएगी तो अपनी खराब सेहत के लिए इसे दोष नहीं देना चाहता, बल्कि मैं चाहता हूं कि इसके खत्म होने के बाद पूरी तरह से फिट रहूं। यकीनन वर्कआउट पहले के जैसा नहीं रह गया है और ना ही मेरे पास कोई ट्रेनिंग पार्टनर है। मैंने घर पर एक जिम बना लिया है और इस चुनौती के अनुसार खुद को ढाल भी लिया है।

ONE Championship: क्या आपकी डाइट में किसी तरह का बदलाव आया है?

गुरदर्शन मंगत: मेरी डाइट में बदलाव आया है। पहले नियमित अंतराल पर छोटे-छोटे मील खाता था जो कि अब इंटरमिटेंट फास्टिंग (खाने और उपवास का एक नियमित चक्र) में बदल गया है। जहां दिन में 1-2 बार ही खाना खाता हूं, मेरा पहला भोजन दोपहर 2 बजे से पहले नहीं होगा जबकि आखिरी भोजन रात के 9 बजे होगा। मैं इस चीज को फॉलो कर रहा हूं और मेरी डाइट में आया यही सबसे बड़ा बदलाव है। मैं जब दिन में 2-3 बार ट्रेनिंग करता हूं तो शरीर को ताकत देने के लिए ज्यादा एनर्जी चाहिए होती है।

ONE Championship: किस तरह से आप अपनी स्किल्स में सुधार कर रहे हैं और वो कौन सी स्किल्स हैं जिन पर आप काम कर रहे हैं?

गुरदर्शन मंगत: मैं इस खेल के बारे में ज्यादा से ज्यादा अध्ययन, विचार कर अपनी स्किल्स में सुधार की कोशिश कर रहा हूं। इसके अलावा बिना पार्टनर के भी ट्रेनिंग करने की कोशिश कर रहा हूं। दीवार पर पैड लगाकर पंच और किक की प्रैक्टिस कर रहा हूं।



ONE Championship: आप अपनी ट्रेनिंग में किस चीज को सबसे ज्यादा मिस कर रहे हैं?

गुरदर्शन मंगत: मैं रोजाना खुद की परीक्षा लेने को सबसे ज्यादा मिस कर रहा हूं। दिन में होने वाले 2-3 ट्रेनिंग सेशंस, जिनमें मुश्किलों का सामना कर खुद को आगे बढ़ाने के लिए की गई मेहनत शामिल है। मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स जिम का वातावरण काफी अलग होता है, आप खुद के बारे में रोजाना कुछ न कुछ सीखते हैं।

ONE Championship: आप दोबारा वापसी करने को लेकर कितने उत्साहित हैं?

गुरदर्शन मंगत: मैं इस ब्रेक का काफी आनंद ले रहा हूं, मैंने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स शुरु करने के बाद से ही ब्रेक नहीं लिया था। वापसी करने और ट्रेनिंग को लेकर काफी उत्साहित हूं। मैं अपने लोगों का प्रतिनिधित्व फिर से करना चाहता हूं, देश का झंडा लेकर लोगों के लिए जीतना चाहता हूं ताकि उन्हें खुशी मनाने का मौका दे पाऊं। मैं इसी पल के लिए ही जीता हूं। अगर मैं ऐसा खुद के लिए करता, तो मुझे वापसी करने की चिंता नहीं होती। मैं परिवार और काम के इस बैलेंस का मजा ले रहा हूं लेकिन मैं अपने लोगों के लिए फाइट करता हूं इसलिए मुझे एक्शन में जल्द से जल्द वापस आना है।

Gurdarshan Mangat kicking his opponent

ONE Championship: आप किस एथलीट का सामना करना चाहते हैं और क्यों? किस वजह से वो आपके बेहतरीन प्रतिद्वंदी साबित हो सकते हैं?

गुरदर्शन मंगत: मैं टॉप 10 के किसी भी स्टार का सामना करने के लिए तैयार हूं। ONE Championship में कई सारे महान वॉरियर्स हैं। मेरे दिल में जेहे (युस्ताकियो) के लिए बहुत सम्मान हैं। COVID-19 महामारी खत्म होने के बाद वापसी में इस पूर्व चैंपियन का सामना करना अच्छा होगा। वो फिलीपींस का प्रतिनिधित्व करते हैं और ये भारत और फिलीपींस के बीच का एक बेहतरीन मुकाबला होगा। मैं ONE छोड़कर कहीं नहीं जा रहा हूं, ऐसे में खुद को समय के साथ-साथ भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फैन बेस को भी मजबूत करना चाहता हूं।

ONE Championship: आप इस मैच से क्या साबित करना चाहेंगे?

गुरदर्शन मंगत: मैं साबित करना चाहता हूं कि मैं एक उभरता हुआ स्टार हूं और भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स भी लगातार आगे बढ़ रहा है। मैं पूर्व चैंपियन के खिलाफ भारतीय स्पिरिट (भाव) और वॉरियर स्पिरिट का प्रदर्शन करना चाहता हूं।

ये भी पढ़ें: Music Monday: गुरदर्शन मंगत की जिंदगी से जुड़े खास गाने

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35