म्यांमार, क्या आप तैयार हैं एक और धमाकेदार मार्शल आर्ट्स एक्शन की रात के लिए? ONE: HERO’S DREAM 3 नवंबर को यांगून के थुवुन्ना इंडोर स्टेडियम को एक बार फिर रोशन करने के लिए तैयार है और ये इवेंट आप बिल्कुल मिस नहीं करना चाहेंगे।
मेन इवेंट में म्यांमार के सबसे बड़े खेल सितारे और ONE मिडलवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन आंग ला “बर्मीज़ पाइथन” न संग अपने करियर की सबसे बड़ी चुनौती का सामना करेंगे, जब वे विशालकाय एलन गलानी से नॉन-टाइटल ओपनवेट मुकाबले में भिड़ेंगे। गलानी एक मॉय थाई और किकबॉक्सिंग हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन हैं और ONE में कई नॉकआउट रिकॉर्ड्स उनके नाम हैं इसलिए एक विस्फोटक मुकाबला तय है।
तो अभी अपने टिकट बुक करें और देखें जब म्यांमार के बेहतरीन लेथवेई फाइटर्स दुनिया भर के टॉप मार्शल आर्टिस्ट्स के साथ केज में उतरेंगे। दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन ONE Championship का ये शानदार इवेंट आपको रोमांच से भर देगा।