ONE Championship में ऑस्ट्रेलियाई एथलीट्स के 5 सबसे शानदार प्रदर्शन

Martin-Nguyen

ONE Championship में काफी संख्या में ऑस्ट्रेलियाई मार्शल आर्टिस्ट्स मौजूद हैं लेकिन जो इन सभी एथलीट्स को एक सा साबित करती है वो इनकी ग्लोबल स्टेज पर धमाकेदार प्रदर्शन करने की क्षमता है।

नॉकआउट आर्टिस्ट्स से लेकर ग्रैपलिंग स्पेशलिस्ट तक की संज्ञा इन सुपरस्टार्स को दी जाती है और हर किसी के पास वो स्किल्स हैं जिनसे वो मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, किकबॉक्सिंग और मॉय थाई के टॉप पर पहुँच सकते हैं।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम ONE Championship में ऑस्ट्रेलियाई एथलीट्स द्वारा किए गए 5 सबसे बेहतरीन प्रदर्शन से आपको अवगत कराने वाले हैं।

गुयेन ने फोलायंग के प्लान को ढेर कर दिया

Impossible is nothing for “The Situ-Asian” as he creates monum…

Impossible is nothing for “The Situ-Asian” as he makes monumental ONE history!

Posted by ONE Championship on Friday, November 10, 2017

नवंबर 2017 में फिलीपींस की राजधानी मनीला में हुए ONE: LEGENDS OF WORLD में मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन ने उस समय के लाइटवेट किंग एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग को नॉकआउट कर इतिहास रच दिया था।

ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन ने अपने भार वर्ग में बदलाव कर फिलीपीनो आइकॉन को उनके घरेलू फैंस के सामने चैलेंज किया था और वियतनामी-अमेरिकी एथलीट ने पहले राउंड में अपने प्रतिद्वंदी की रणनीति को ठीक से परखा।

इसका फायदा उन्हें दूसरे राउंड में जाकर मिला क्योंकि जैसे ही Team Lakay के स्टार ने स्पिनिंग बैक किक लगाने के लिए घूमे, ठीक उसी समय “द सीटू-एशियन” ने फोलायंग के मूव को जबरदस्त अंदाज में काउंटर किया।

गुयेन ने अपना ट्रेडमार्ड ओवरहैंड राइट लगाया, जो सीधा फोलायंग की ठोड़ी पर जाकर लैंड हुआ और अगले ही पल फिलीपीनो एथलीट मैट पर गिरे नजर आए।

कुछ सेकंड बाद ही वियतनामी-ऑस्ट्रेलियाई स्टार पहले 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन बने थे और ONE के इतिहास के सबसे यादगार नॉकआउट्स में से एक अपने नाम किया था।

कॉम्पटन ने 3 राउंड तक सेम्पर की बॉडी को खूब क्षति पहुंचाई

Elliot Compton opens ONE: SPIRIT OF A WARRIOR with an exciting kickboxing showcase, picking up the unanimous decision win!

Elliot Compton opens ONE: SPIRIT OF A WARRIOR with an exciting kickboxing showcase, picking up the unanimous decision win!Watch the full event LIVE & FREE on the ONE Super App 👉 http://bit.ly/ONESuperApp | TV: Check local listings for global broadcast

Posted by ONE Championship on Friday, June 29, 2018

जून 2018 में म्यांमार में हुए ONE: SPIRIT OF A WARRIOR में इलियट “द ड्रैगन” कॉम्पटन ने मैथ्यू सेम्पर को 3 राउंड तक अपनी रणनीति में फंसाए रखा और आखिर में एकतरफा अंदाज में सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की थी।

ऑस्ट्रेलियाई स्ट्राइकर ने मैच के दौरान अपने प्रतिद्वंदी के खिलाफ स्पिनिंग बैक किक्स से लेकर जम्पिंग नी स्ट्राइक्स तक का इस्तेमाल किया था लेकिन बॉक्सिंग स्किल्स से उन्हें मैच में ज्यादा बढ़त प्राप्त हुई।

आक्रामक अमेरिकी एथलीट के खिलाफ कॉम्पटन ने कभी अपना धैर्य नहीं खोया और उन्होंने 2 दमदार काउंटर-जैब लगाते हुए अपने प्रतिद्वंदी को मैट पर भी गिराया था। हालांकि, मैथ्यू आखिरी बैल तक संघर्ष करते रहे लेकिन आखिर में तीनों जजों ने कॉम्पटन के पक्ष में फैसला सुनाया था।



टोना ने “पनिशर” को नॉकआउट किया

Josh Tonna 🇦🇺 knocks out Andy Howson 🇬🇧

Josh “Timebomb” Tonna 🇦🇺 knocks out Andy Howson 🇬🇧 with a DEVASTATING knee! 😱📺: How to watch 👉 http://bit.ly/ONEWCWatch📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, February 7, 2020

इस साल फरवरी में इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में हुए ONE: WARRIOR’S CODE में जोश “टाइमबॉम्ब” टोना ने एंडी “पनिशर” हाओसन को दूसरे राउंड में नॉकआउट कर दिया था।

पहले राउंड में दोनों के बीच कांटेदार टक्कर देखने को मिली और दूसरे राउंड में भी दोनों ही ओर से लगातार स्ट्राइक्स देखने को मिल रही थीं लेकिन केवल तब तक जब तक टोना ने मैच को समाप्त नहीं कर दिया।

उन्होंने राइट हुक लगाया और फिर अपने हाथों से ब्रिटिश स्टार के सिर को पकड़ा। मैच का फिनिश “टाइमबॉम्ब” के हाथों में था और उन्होंने जबरदस्त अंदाज में लेफ्ट नी लगाई जो हाओसन की ठोड़ी पर जाकर लैंड हुई और अगले ही पल उन्हें नॉकआउट के जरिए विजेता घोषित कर दिया गया।

टोना को उम्मीद है कि उन्होंने ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सैम-ए गैयानघादाओ के खिलाफ टाइटल शॉट हासिल कर लिया है और थाई सुपरस्टार ने भी उनकी चुनौती को स्वीकार कर लिया है।

“हंटर” ने 48 सेकंड में मैच को समाप्त किया

अक्टूबर 2015 में ONE: TIGERS OF ASIA में ऑस्ट्रेलियाई एड्रियन पैंग और पीटर डेविस के बीच लाइटवेट कॉन्टेस्ट केवल 48 सेकंड में समाप्त हो गया था।

डेविस ने अपने प्रतिद्वंदी से दूरी कम करने की कोशिश की लेकिन ऑस्ट्रेलियाई एथलीट ने मौके का फायदा उठाते हुए पंचों की बरसात कर दी थी, जिससे डेविस अगले ही पल मैट पर गिरे नजर आए।

उसके बाद कुछ और स्ट्राइक्स से मलेशियाई स्टार अपनी सुधबुध खो चुके थे और पैंग ने TKO (तकनीकी नॉकआउट) जीत हासिल की।

मैकलेरन ने एकतरफा अंदाज में मंगत को फिनिश किया

⚡ "LIGHTNING" IS BACK ⚡

Former ONE World Title challenger Reece "Lightning" Mclaren 🇦🇺 locks in a rear-naked choke on Gurdarshan Mangat in Round 1!📺: How to watch 👉 http://bit.ly/ONEMOGHowToWatch🏨: Book your hotel 👉 bit.ly/ONEhotelplanner📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, December 6, 2019

रीस “लाइटनिंग” मैकलेरन ग्लोबल स्टेज पर काफी संख्या में धमाकेदार जीत दर्ज कर चुके हैं लेकिन दिसंबर 2019 में ONE: MARK OF GREATNESS में गुरदर्शन “सेंट लॉयन” मंगत पर आई जीत उनके लिए बेहद खास रही।

ब्राजीलियन जिउ-जित्सु ब्लैक बेल्ट होल्डर ने पहले ही मिनट में भारतीय सुपरस्टार को टेकडाउन किया और फिर मंगत को ग्राउंड गेम से बाहर ही नहीं आने दिया।

उन्होंने मंगत पर साइड कंट्रोल प्राप्त किया और उसके बाद माउंट पोजिशन हासिल कर दमदार पंच और एल्बोज़ लगाई। “सेंट लॉयन” के पास अपनी बैक मैकलेरन की तरफ करने के अलावा कोई विकल्प ही नहीं बचा था और ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने उनकी बैक को निशाना बनाने में भी देर नहीं लगाई।

यहाँ से मैकलेरन ने मंगत पर रीयर-नेकेड चोक लगाया और भारतीय एथलीट को मजबूरन टैप आउट करना पड़ा।

ये भी पढ़ें: गेमिंग के सहारे मार्टिन गुयेन को अच्छा प्रदर्शन करने में मिलती है मदद

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35