ONE Championship में अमेरिकी एथलीट्स के 5 बेहतरीन फिनिश

Thanh Le

यूनाइटेड स्टेट्स से आने वाले मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स को दुनिया के बेस्ट मार्शल आर्टिस्ट्स में गिना जाता है और ONE Championship में भी वो अभी तक कई धमाकेदार फिनिश अपने नाम कर चुके हैं।

ग्लोबल स्टेज पर युवा अमेरिकी एथलीट्स से लेकर लैजेंड सुपरस्टार्स की भी कोई कमी नहीं है।

यहां आप अमेरिकी एथलीट्स द्वारा किए गए 5 सबसे यादगार फिनिश को देख सकते हैं।

एडी अल्वारेज़ ने जबरदस्त अंदाज में वापसी की

अगस्त 2019 में ONE: DAWN OF HEROES में एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग की दमदार लेफ्ट किक से एडी “द अंडरग्राउंड किंग” अल्वारेज़ मैट पर जा गिरे। लेकिन उन्होंने जिस तरह की वापसी की, उसे देख फैंस की आँखें फटी की फटी रह गई थीं।

फोलायंग जैसे ही ग्राउंड एंड पाउंड अटैक के लिए आगे आए, अल्वारेज़ ने फिलीपीनो एथलीट के बाएं पांव पर अंडरहुक लगाया और उन्हें धकेल कर टॉप पोजिशन हासिल की। अमेरिकी एथलीट माउंट पोजिशन प्राप्त कर चुके थे और खुद के बचाव में पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन अपनी बैक अल्वारेज़ की तरफ कर बैठे।

अल्वारेज़ ने अपना दायां हाथ फोलायंग की चिन के नीचे घुसाया और रीयर-नेकेड चोक को अंजाम दिया।

फिलीपींस के मार्शल आर्ट्स आइकॉन के पास टैप करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था और पहले राउंड में अल्वारेज़ ने जबरदस्त वापसी करते हुए केवल 2:16 मिनट में मैच अपने नाम कर लिया था।

ट्रॉय वर्थेन ने दिखाया अपना दमदार ग्राउंड एंड पाउंड गेम

Undefeated American Troy Worthen 🇺🇸 finishes Chen Lei with a 👊 GROUND-AND-POUND TKO 👊 in Round 2!

Undefeated American Troy Worthen 🇺🇸 finishes Chen Lei with a 👊 GROUND-AND-POUND TKO 👊 in Round 2!📺: How to watch 👉 http://bit.ly/ONEEOGHTW🏨: Book your hotel 👉 bit.ly/ONEhotelplanner📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, November 22, 2019

ट्रॉय “प्रीटी बॉय” वर्थेन बेंटमवेट डिविजन के सबसे उभरते हुए स्टार्स में से एक हैं और पिछले साल नवंबर में हुए ONE: EDGE OF GREATNESS में दूसरे राउंड में “रॉक मैन” चेन लेई पर TKO (तकनीकी नॉकआउट) जीत हासिल कर उन्होंने खुद को बड़ा स्टार साबित भी कर दिया था।

पहले राउंड के अंतिम क्षणों में वर्थेन ने अच्छी बढ़त बनाई हुई थी लेकिन वो अपने प्रतिद्वंदी को खुद से दूर रख पाने में विफल हो रहे थे इसलिए दूसरे राउंड में उन्होंने अपनी रणनीति में बदलाव किया। स्टैंड-अप गेम में रहते Evolve टीम के मेंबर ने चेन को हेड किक लगाई और उसके बाद ग्राउंड गेम में रेसलिंग स्किल्स से बढ़त हासिल की।

माउंट पोजिशन प्राप्त करने के बाद अमेरिकी स्टार को ग्राउंड एंड पाउंड अटैक का रास्ता नजर आने लगा था। चेन ने बचने की कोशिश की लेकिन वर्थेन ने चौतरफा पंचों की बरसात कर दी थी।

इस अटैक के कारण चीनी वॉरियर अपनी बैक वर्थेन की तरफ कर बैठे और “प्रीटी बॉय” ने तब तक पंच लगाने जारी रखे जब तक रेफरी ने मैच को समाप्त करने की घोषणा नहीं कर दी।



डिमिट्रियस जॉनसन ने शानदार तरीके से गिलोटिन चोक लगाकर मैच जीता

मार्च 2019 में हुए ONE: A NEW ERA में अपने प्रोमोशनल डेब्यू में डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन का सामना युया वाकामत्सु से हुआ था और उन्होंने अपनी स्किल्स का शानदार प्रदर्शन कर दिखा दिया था कि उन्हें नॉर्थ अमेरिका के सबसे सफल चैंपियंस में शामिल क्यों गिना जाता है।

पहले राउंड में कांटेदार टक्कर देखने को मिली लेकिन दूसरे राउंड में जॉनसन ने वाकामत्सु को ग्राउंड गेम में लाने में सफलता पाई। हालांकि जापानी एथलीट जल्द ही अपने पैरों पर खड़े हो गए थे लेकिन AMC Pankration के प्रतिनिधि ने बिना देरी किए उनकी बैक को निशाना बनाया और वाकामत्सु को एक बार फिर ग्राउंड गेम पर ले आए। वाकामत्सु रीयर-नेकेड चोक से बचने में तो सफल रहे लेकिन वो अपने पैरों पर खड़े होने में नाकाम साबित हुए।

जॉनसन को साइड कंट्रोल प्राप्त हो चुका था और जापानी स्टार अभी भी अपने पैरों पर खड़े होने की कोशिश कर रहे थे लेकिन पलक झपकते ही “माइटी माउस” ने उन पर फ्रंट हेडलॉक लगा दिया था।

इसके बाद आईं नी स्ट्राइक्स ने वाकामत्सु को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया और जॉनसन ने गिलोटिन चोक लगाकर धमाकेदार जीत हासिल की।

एमिलियो उरुटिया का जबरदस्त नॉकआउट

एमिलियो “द हनी बैजर” उरुटिया ने जनवरी 2018 में हुए ONE: GLOBAL SUPERHEROES में ब्रूनो “पुचीबुल” पुची के खिलाफ अपना प्रोमोशनल डेब्यू किया था। मूव्स में तेजी, सटीकता और धैर्य रखने के कारण वो अपने ब्राजीलियाई प्रतिद्वंदी पर जीत दर्ज करने में सफल रहे थे।

उरुटिया ने बॉडी और हेड पर शानदार कॉम्बिनेशन लगाए। वहीं सटीक जगह पर लैंड हुए राइट हैंड ने पुची को झकझोर कर रख दिया था और फ्लोरिडा निवासी एथलीट ने इसके बाद बेहद तेजी के साथ कॉम्बो लगाए। ब्राजीलियाई मैट पर रहते एथलीट पहले अटैक को तो झेल गए लेकिन उरुटिया जानबूझकर मैच को लंबा खींचना चाह रहे थे।

“द हनी बैजर” खड़े हुए अपने प्रतिद्वंदी की स्थिति को परखा और फिनिश का रास्ता ढूंढना शुरू कर दिया। उन्होंने जैब लगाने के बाद स्ट्रेट राइट-लेफ्ट हुक कॉम्बिनेशन लगाया जो पुची के जबड़े पर जाकर लैंड हुआ और इसी के साथ उरुटिया ने अपनी जीत पक्की की।

थान ली का यादगार डेब्यू

💥 WHAT. A. KNOCKOUT! 💥 Thanh Le makes a massive statement in his ONE debut, stopping Yusup Saadulaev at 0:12 of Round 2! 🤯

💥 WHAT. A. KNOCKOUT! 💥Thanh Le MMA makes a massive statement in his ONE debut, stopping Yusup Saadulaev at 0:12 of Round 2! 🤯Watch the full event on the ONE Super App 👉 http://bit.ly/ONESuperApp | TV: Check local listings for global broadcast

Posted by ONE Championship on Friday, May 3, 2019

मई 2019 में हुए ONE: FOR HONOR में थान ली ने अपने प्रोमोशनल डेब्यू में युसुप सादुलेव को नॉकआउट कर ONE Championship फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था।

पहले राउंड में सादुलेव ग्रैपलिंग गेम के सहारे बढ़त बनाने की कोशिश कर रहे थे। इसी कारण वियतनामी-अमेरिकी एथलीट पहले राउंड में अधिकांश समय डिफेंसिव पोजिशन में ही नजर आए और ना ही वो अपनी स्ट्राइकिंग स्किल्स का प्रयोग कर पा रहे थे।

लेकिन दूसरे राउंड में 12 सेकंड गुजर जाने के पश्चात मैच एक अलग ही मोड ले चुका था।

जिस समय सादुलेव टेकडाउन का प्रयास कर रहे थे, ठीक उसी समय ली ने हाई किक लगाई, जो सीधी उनके प्रतिद्वंदी के जबड़े पर जाकर लैंड हुई और अगले ही पल सादुलेव मैट पर गिरे हुए नजर आए।

ये भी पढ़ें: 5 नॉर्थ अमेरिकी कॉलेज लेवल के रेसलर्स जो ONE में आकर बड़े स्टार बने

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)