जोश टोना के निशाने पर हैं सैम-ए गैयानघादाओ

Josh Tonna defeats Andy Howson ONE WARRIOR'S CODE DC

जोश “टाइमबॉम्ब” टोना के पास ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन के लिए बहुत सम्मान है।

कैनबरा में रहने वाले एथलीट इस समय अपने डिविजन में पहली रैंक पर हैं। वो दो खेलों पर राज करने वाले स्ट्रॉवेट किंग सैम-ए गैयानघादाओ की तारीफ करते हुए नहीं थकते हैं। यहां तक कि वो इस लैजेंड एथलीट के प्रदर्शन को देखकर हमेशा ही दंग रह जाते हैं।

Josh Tonna is congratulated by Andy Howson at ONE WARRIOR'S CODE

इन सब तारीफों के बावजूद टोना का मानना है कि वो गोल्ड के लिए अगली दावेदारी पेश कर सकते हैं और उन्हें विश्वास है कि वो जीतकर उन्हें चौंका सकते हैं।

31 साल के एथलीट ने माना, “सैम-ए एक बेहतरीन एथलीट हैं। उन्होंने इस बात को हर मैच में साबित किया है। उनके पास हर मैच के लिए आईक्यू होता है। ऐसा लगता है कि वो हर विरोधी के मुताबिक खुद को ढाल लेते हैं और हमेशा एक कदम आगे रहते हैं। उन्हें बाउट करते हुए देखना बहुत अच्छा एहसास देता है।”

“मुझे लगता है कि सैम-ए के पास ऐसी क्षमताएं हैं कि लोग खुद पर शक करने लगते हैं। उनकी इसी हिचक से वो मैच भी जीत लेते हैं और हर बार आगे रहते हैं।

“हालांकि, सबकी तरह वो भी एक आदमी ही हैं। उन्हें हराया जा सकता है और हमने ये देखा है। उन्होंने जो भी किया है, उससे मुंह नहीं मोड़ा जा सकता है और मैं उनका सम्मान करता हूं। मुझे लगता है कि मैं किसी और की तुलना में उनके लिए सबसे अच्छा विरोधी हूं।”



फरवरी में इंडोनेशिया के जकार्ता में इस ऑस्ट्रेलियाई एथलीट का समाना ONE: WARRIOR’S CODE में जोशीले ब्रिटिश एथलीट एंडी “द पनिशर” हाओसन से हुआ था।

उसमें हाओसन ने पांच बार के मॉय थाई चैंपियन के तौर पर मैच किया था। इस्तोरा सेनयन में हुई बाउट में टाइमबॉम्ब ने उनका मुकाबला बराबरी से किया था।

वो सच में एक बेहतरीन मुकाबला था, जो दोनों एथलीट्स के पक्ष में जाता रहा और दूसरे राउंड में खत्म हो गया। कैनबरा के एथलीट ने अपना दायां हाथ घुमाकर विरोधी के सिर और गर्दन के पिछले हिस्से को पकड़ा और घुटने से सिर पर वार कर हाइलाइट-रील नॉकआउट कर दिया।

टोना ने विपरीत परिस्थितियों में विरोधी को छकाते हुए बेहतरीन अंदाज में दिग्गज एथलीट को फिनिश कर दिया। इस वजह से उन्हें लगता है कि उनको टाइटल का मौका दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि अपने पिछले प्रदर्शन से मैंने एक मौका कमाया है। उस मैच में मेरे जीतने पर काफी शंका थी लेकिन मैंने उन लोगों को गलत साबित कर दिया। मुझे खुद पर और अपनी क्षमताओं पर भरोसा था। साथ ही मैं ऑस्ट्रेलियाई बैटल स्पिरिट को भी दिखाना चाहता था।”

अगर ये मैच हुआ तो उन्हें एक और धांसू प्रदर्शन करना होगा, तभी वो इस लैजेंड से बेल्ट ले पाएंगे।

सैम-ए इस खेल के सच्चे महारथी हैं। उनके नाम 400 से ज्यादा प्रोफेशनल बाउट्स हैं और उनकी किक को इस खेल में सबसे तेज किक्स में गिना जाता है।

Evolve प्रतिनिधि ने जल्द ही अपनी छाप ONE Super Series में छोड़ी, जब उन्होंने सर्जियो “सामुराई” वील्जन को पहले ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप में नॉकआउट कर दिया था।

हालांकि, सैम-ए इससे पहले जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी से मई 2019 में गोल्ड हार गए थे। इसके बाद वो वेट क्लास (भार वर्ग) में नीचे गए।

पिछले अक्टूबर में सबसे पहले उन्होंने फ्रेंच स्ट्राइकर डैरन रोलैंड नॉकआउट किया था। उसके बाद उन्होंने खेल बदलकर चीनी वॉरियर “गोल्डन बॉय” वांग जनगुआंग को सर्वसम्मत निर्णय के जरिए हराकर दिसंबर में पहलाONE स्ट्रॉवेट किकबॉस्किंग वर्ल्ड टाइटल जीत लिया।

इन सबसे ऊपर उन्होंने रॉकी ओग्डेन के खिलाफ एक मास्टरक्लास प्रदर्शन करते हुए पहले ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप को अपने कलेक्शन में जोड़ लिया।

Australian Muay Thai sensation Josh Tonna

टोना ने हर मैच को करीब से देखा है। उन्होंने अपने तीनों स्ट्रॉवेट चैलेंजर्स से करीबी मैच खेले थे। ऐसे में वो सैम-ए को मंझे हुए तकनीशियन मानते हैं।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि डैरन, वांग और रॉकी ने कुछ भी गलत नहीं किया। वो अच्छे एथलीट्स हैं लेकिन बस वो रात उनकी नहीं थी। कोई भी किसी को किसी भी दिन हरा सकता है। ये बस इस बात पर निर्भर करता है कि कौन जोश में है और जीतना किसके लिए जरूरी है।”

इस समय टाइमबॉम्ब अपने सामने केवल लैजेंड को देखना चाहते हैं। अगर ऐसा मौका आता है तो वो इसके लिए तैयार हैं।

COVID-19 महामारी के चलते दुनिया भर के एथलीट्स के लिए अपनी फिटनेस को बनाए रखना मुश्किल हो गया है लेकिन ऑस्ट्रेलियाई एथलीट संभावित टाइटल के लिए खुद को प्रोत्साहित करने के चलते अपनी स्किल्स को धारदार बनाने और फिट रखने में लगे हुए हैं।

किसी बात की कोई गारंटी नहीं होती है लेकिन टोना को महसूस हो रहा है कि ऐसा कुछ होने वाला है। पिछली बार जब ऐसा महसूस हुआ था तो वो बाउट के बाद रिंग से हाथ उठाए बाहर निकले थे।

उन्होंने कहा, “मैं आपको बता रहा हूं कि मैं इस बाउट के लिए सैम-ए से कहीं पहले से ट्रेनिंग कर रहा हूं। मुझे पता है कि ये बाउट होगी और मैं ही जीतूंगा। ये एंडी हाउसन की फाइट की तरह है। मैं ये फाइट चाहता हूं और इसके आधिकारिक होने से काफी पहले से ट्रेनिंग कर रहा हूं।”

केवल समय ही बताएगा कि ऐसा हकीकत में होगा या नहीं।

ये भी पढ़ें: ONE Championship के इतिहास के सबसे शानदार फ्लाइंग नॉकआउट्स

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.